Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हैरी पॉटर बनेंगे एक महान पोएट

Advertiesment
हमें फॉलो करें हैरी पॉटर बनेंगे एक महान पोएट
ND
हैरी पॉटर ने जो मैजिक क्रिएट किया था, उसका बुखार अभी उतरा नहीं है और यही कारण है कि उसकी चर्चा अब भी होती रहती है। हैरी पॉटर यानी एक्टर डेनियल रेडक्लिफ इन दिनों सुर्खियो में तो हैं, लेकिन दूसरी वजहों से। खबर है कि वे एक ऐसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं, जो अमेरिका के विश्वविख्यात पोएट-एक्टिविस्ट के युवा दिनों पर आधारित है। जाहिर है हैरी पॉटर का रोल करने के बाद रेडक्लिफ के करियर में यह महत्वपूर्ण रोल माइल स्टोन साबित हो सकता है।

ब्रिटिश लेखिका जेके रोलिंग्स ने हैरी पॉटर सीरिज के नॉवेल्स लिख कर जो मैजिक क्रिएट किया था, उसका जलवा बरकरार है। इस सीरिज की आखरी फिल्म हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज पार्ट-2 अभी तक पुरस्कार हासिल कर रही है। इस सीरिज में हैरी पॉटर का रोल निभाकर एक्टर डेनियल रेडक्लिफ ने खूब दौलत और शोहरत बटोरी थी, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि शोहरत और दौलत कमाने के बाद भी बतौर एक्टर प्रतिष्ठा पाने की प्यास बरकरार रहती है। हर एक्टर्स यह चाहता है कि वह एक ऐसा रोल निभाए कि फिल्मी इतिहास में अमर भले ही न हो, कम से कम हमेशा के लिए यादगार तो बन ही जाए।

रेड क्लिफ के करियर में यह सुनहरा मौका हाथ लगा है। अब वे एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं, जो अमेरिकी पोएट-एक्टिविस्ट एलेन गिंसबर्ग के जीवन पर आधारित है। डेनियल इसमें युवा एलेन का किरदार निभाएँगे, जिन्होंने अपनी कविताओं के जरिए दुनिया में धाक कायम की थी। फिल्म का नाम है किल योर डॉर्लिंग्स। यह फिल्म अगले साल तक प्रदर्शित हो जाएगी। एलेन गिंसबर्ग पर बन रही यह फिल्म जैक कैरोइक और विलिमय बरोग्स के लिखे उपन्यास एंड द हिप्पोज वेयर बॉइल्ड इन देयर टैंक्स।

गिंसबर्ग ने पचास के दशक में अमेरिका और शेष दुनिया में तमाम तरह के पाखंडों पर प्रहार करती कविता से ख्याति अर्जित की थी। उन्होंने मिलिटेरिज्म, मटैलियलिज्म और सेक्सुअल रिप्रेशन के खिलाफ खुलकर और अपनी विशिष्ट भाषा में जमकर मुखालफत की। उनकी कविता हाउल की भाषा पर घृणित, अश्लीलता और भद्देपन का आरोप लगाया गया था और एक समय इसे प्रतिबंधित भी कर दिया गया था, लेकिन वे अपनी इसी कविता के सहारे ख्याति अर्जित की थी। अब डेनियल रेडक्लिफ इस आइकोनिक कवि की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi