- शैली अजमेरा
नेल आर्ट...। शहर की लड़कियों के लिए यह नाम नया नहीं है। कोई कॉलेज फेस्ट के लिए तो कोई शादी, पार्टी, डिस्क पार्टीज के लिए इस आर्ट को ट्राय करता रहता है। इतना ही नहीं, शादी वाले दिन खूबसूरत दिखने के लिए ब्राइड्स केवल चेहरे की सुंदरता पर ध्यान नहीं देती, बल्कि उस खास दिन सजने-सँवरने के लिए नाखूनों को सजवाने के लिए ही लंबा समय व्यतीत करती हैं।
वो दिन गए, जब यंग गर्ल्स नेट पेंट के दो कोट लगाकर या उसे ड्रेस के साथ मैच करके पार्टी के लिए चल देती थीं। अब जमाना है ड्रेस के डिजाइन के साथ हाथों के नाखूनों को मैच करने का। नाखूनों के छोटे से हिस्से में भी कला को कई तरह से उकेरा जा सकता है। यह वाकई सरप्राइजिंग है। कई गर्ल्स इस आर्ट को घर पर ट्राय करती हैं तो कई प्रोफेशनल्स की सहायता भी लेती हैं। जो भी हो, इन दिनों नेल आर्ट का खुमार लड़कियों पर बढ़-चढ़कर छाया हुआ है।
इस तरह की गई नेल आर्ट में डिजिटल फोटोज और प्रूफ शीट को प्रिंट करके उपयोग किया जाता है। फोटो को बहुत छोटे साइज में काटकर उन्हें एक्रेलिक पेंट के साथ नाखूनों पर सेट किया जाता है।
इस तरह के नेल आर्ट को फ्रेंच डिजाइंस से प्रेरित माना जाता है। इसमें आर्ट को बड़े फार्म में उभारा जाता है व डेकोरेट किया जाता है। इस तरह से नाखूनों को डिजाइन करने में नाखून महज नाखून नहीं दिखते, बल्कि 'पीस ऑफ आर्ट' बन जाते हैं।
इस तरह के नेल आर्ट में व्यक्ति या प्रोफेशनल अपनी यूनिक स्टाइल डेवलप करता है। अपने आसपास की चीजें, प्रकृति, ट्रेडिशन आदि से आइडियाज लेकर नेल आर्ट डिजाइनिंग की जा सकती है।
इस तरह के नेल आर्ट में मार्बलाइजिंग इफेक्ट दिया जाता है। इस तरह के इफेक्ट के लिए कलर्स का अच्छे से मिक्स होना बेहद जरूरी है। इसमें दिखाई दे रहे शानदार इफेक्ट के लिए बहुत पास-पास व पतली लाइंस बनाना होती है।
इसके साथ ही कई अन्य तरह की नेल आर्ट भी फैशन में है। जामेट्रिकल, ट्रेडिशनल, फ्लोरल, एब्स्ट्रेक्ट आदि कई तरह के वेरिएशंस नेल आर्ट डिजाइनिंग में उपयोग किए जाते हैं। इतने तरह की होती है नेल आर्ट- * एयर ब्रश्ड नेल आर्ट* फ्री स्टाइल नेल आर्ट* स्टेम्प नेल आर्ट * थ्री डी नेल आर्ट