आईपोड नैनो विद वीडियो कैमरा
युवाओं में आईपॉड का जबर्दस्त क्रेज है। इसका कारण है म्यूजिक। आज युवा तमाम तरह का म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं लेकिन इन दिनों युवाओं में वीडियो रिकॉर्डिंग्स का भी चस्का लगा हुआ है क्यों वे मौज-मस्ती करते हुए जिंदगी का भरपूर मजा ले रहे हैं। लिहाजा ऐसे युवाओं के लिए आईपॉड नैनो वीडियो कैमरे का साथ मौजूद है। यानी म्यूजिक की मस्ती भी और फोटो का मजा भी। इसकी स्क्रीन २.२ इंच की है और यह नौ इलेक्ट्रिफाइंग कलर्स में उपलब्ध है। यह इतना सुविधाजनक है कि इसे आप कहीं भी कभी भी ले जा सकते हैं और अपने अनमोल पलों को हमेशा के लिए रख सकते हैं। यही नहीं, आप वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पोट्रेट्स और लैंडस्केप फोटो भी खींच सकते हैं और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। इसकी एक विशेषता है कि इसमें पंद्रह फन वीडियो इफेक्ट की भी सुविधा है। आप चुनिए और सिलेक्ट करने के बाद मनचाहे इफेक्ट के साथ अपनी वीडियो रिकॉर्डिंग को एक हॉलीवुड फिल्मी टच दे सकते हैं। इसे आप अपने पीसी से सरलता से कनेक्ट कर सेव कर सकते हैं। इन फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग को आप यू ट्यूब और फेसबुक पर पोस्ट के दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं।