इन दिनों युवाओं में म्यूजिक को लेकर जर्बदस्त क्रेज है। वे रॉक एन रोल से लेकर रैप और रेगी के दीवाने हैं। माइकल जैक्सन से लेकर मिक जेगर, शकीरा से लेकर जेनिफर लोपेज तक। एआर रहमान से लेकर प्रीतम तक तो सुखविंदर से लेकर सोनू निगम तक।
जाहिर है युवाओं के म्यूजिक के प्रति क्रेज को ध्यान में रखकर क्लासिक लॉन्च किया था। यह युवाओं को खासा पसंद आ रहा है। और आएगा भी, क्योंकि ये है ही म्यूजिक जीनियस।
यह लॉन्च होने के आठ-दस महिने में ही युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गया। इस आईपॉड ब्लैक (सेकंड जनरेशन सीरिज) की खासियत है 120 जीबी स्टोरेज कैपेसिटी। कहने की जरूरत नहीं इसमें कई युवा अपने मनपसंद 30 हजार गीत सेव कर सकते हैं और घंटों सुनने का मजा ले सकते हैं।
यही नहीं, युवा घूमने-फिरने के शौकीन हैं और अपनी यादगार यादों को हमेशा के लिए अपने पास रखना चाहते हैं लिहाजा इस आईपॉड में 150 घंटे तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मौजूद है। यानी युवा इसमें छोटी-छोटी वीडियो फिल्में बनाकर रख सकते हैं।
यदि आप अपना पर्सनल फोटो एलबम बनाना चाहते हैं तो इसमें 25 हजार तक फोटो सेव किए जा सकते हैं। जाहिर है इस एक आईपॉड के लिए कोई एक शब्द कहना हो तो कहा जा सकता है-कैपेसिटी। आप कार में हों या बाइक पर, सुनते , सुनते ही चले जाओ।