Yuva Review %e0%a4%93 %e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2 %e0%a4%af%e0%a5%82 %e0%a4%86%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8 110040100052_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओ गर्ल, यू आर माइन

Advertiesment
युवा
OD
बॉलीवुड में एआर रहमान और प्रीतम ने युवाओं को ध्यान में रखकर कुछ फिल्मों के गीत कम्पोज किए हैं और ये हिट रहे हैं। इसी कड़ी में शंकर-अहसान-लाय की तिकड़ी ने भी युवाओं की नब्ज को बेहतर ढंग से समझा है और उनके अनुरूप म्यूजिक देने की बेहतरीन कोशिश की है। हाउसफुल फिल्म का म्यूजिक रिलीज हुआ है और इसे युवा खूब पसंद कर रहे हैं।

इस फिल्म का गीत-संगीत सुनकर कहा जा सकता है कि इसके गीतों में फन भी है, ये फनी भी हैं और कैची भी हैं। युवा पीढ़ी इस तरह के गीत संगीत की क्रेजी है।

इस फिल्म के गीत लिखे हैं समीर और अमिताभ भट्टाचार्य ने। समीर के बारे में सब जानते हैं और अमिताभ भट्टाचार्य ने रेडियो फिल्म से अपनी पहचान बनाई है। इस एलबम का पहला ट्रेक है ओ गर्ल, यू आर माइन। गीत के बोल भी युवाओं को भाएँगे और इसका संगीत भी। यह गीत युवा दिलों की धड़कन है। यह गीत मेलोडियस भी है और बहुत कैची भी। बोल सादे हैं और सीधे हैं। गीत समीर ने लिखा है और आवाज दी है तरुण सागर ने। उनकी आवाज कुछ-कुछ राहत फतेह अली खान जैसी लगती है और यही कारण है कि यह मेलोडियस बन पड़ा है।

दूसरे गाने के बोल हैं-नॉटी नॉटी रात आई, वॉल्यूम कम कर पापा जाग जाएगा। बोलों से ही जाहिर है ये गाने सिचुएशनल हैं और बहुत फनी भी। अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और अलिसा मेंडोंसा और नीरज श्रीधर ने गाया है। तीसरा गीत है-आपका क्या होगा। यह गीत कल्याणजी-आनंदजी द्वारा कम्पोज किए नमक हलाल के गीत आपका क्या होगा जनाबे अली की याद दिलाता है। इसे मीका ने आवाज दी है। लेकिन चौथा गीत कैची और क्रेजी है।

बोल समीर के हैं-आई डोंट नो व्हाट टु डू। इसे शब्बीर ने खूबसूरती से गाया है और सुनिधि चौहान ने अपनी मखमली आवाज से इसमें जान डाल दी है। आखिरी गीत है-लॉसर। इसे विविएन पाचा ने गाया है और इसकी धुन अच्छी नहीं बनी है लेकिन खास तरह के म्यूजिक अरेंजमेंट की वजह से इसे सुना जा सकता है।

ओ गर्ल, पापा जाग जाएगा और लॉसर गीत के रीमिक्स तो खैर अच्छे बन पड़े हैं लेकिन कुल मिलाकर इसका गीत-संगीत युवा पसंद करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi