Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Apple Event 2023 : Apple ने आईफोन 15 सीरीज लॉन्च की, 48MP का मेन कैमरा और टाइप-C पोर्ट मिलेगा, वॉच सीरीज 9 भी पेश की, खास बातें

हमें फॉलो करें Apple Event 2023 : Apple ने आईफोन 15 सीरीज लॉन्च की, 48MP का मेन कैमरा और टाइप-C पोर्ट मिलेगा, वॉच सीरीज 9 भी पेश की, खास बातें
, मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (23:20 IST)
Apple event 2023 live updates : Apple event 2023 live updates :   Apple फैन्स के इंतजार को खत्म करते हुए कंपनी सीइओ Tim Cook ने लाइव इवेंट की शुरुआत में Apple Watch Series 9 को लॉन्च किया, जिसके बाद iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च किया है। Apple iPhone 15 pro और Pro Max टाइटेनियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया।

11:57 PM, 12th Sep
 iPhone 15 Pro मॉडल 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा
iPhone 15 Pro में 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है, जिसमें 10X ऑप्टिकल जूम मिलता है। iPhone 15 Pro मॉडल में बेस्ट कैमरा मिलता है। कंपनी प्रो मॉडल में 48MP मेन कैमरा है और आईफोन 15 से बड़ा कैमरा सेंसर है। कैमरे का प्लेसमेंट iPhone 15 pro मॉडल के समान है। iPhone 15 Pro मॉडल में स्पेशल(Spatial) वीडियो फीचर मिलता है। iPhone 15 प्रो में लो लाइट परफॉर्मेंस दो गुना बेहतर हुई है। इसके अलावा इसमे 3X टेली फोटो कैमरा और 5X ऑप्टिकल जूम मिलता है।

11:51 PM, 12th Sep
किसी भी प्रोडक्ट में नहीं करेगा चमड़े का उपयोग : एपल ने कहा कि अब वो अब अपने किसी भी प्रोडक्ट में चमड़े का उपयोग नहीं करेगा। iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में कस्टमर्स को A17 Pro पेश किया है। इसमें 6 कोर CPU है, जो अबतक का सबसे फास्ट सीपीयू है। Apple ने कहा है कि कंपनी के नए लॉन्च किए गए प्रो मॉडल गेमिंग के लिए बेस्ट है। 

11:40 PM, 12th Sep
webdunia
Apple iPhone 15 pro
बिल्ड इन फाइड माइ डिवाइस के साथ आएगा iPhone
Apple iPhone 15 में बिल्ड इन फाइंड माई डिवाइस और नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलेगा, जो कॉलिंग के समय काम आएगा। फाइंड माइ वॉयस फीचर को भी पेश किया गया है। 
 
कंपनी ने iPhone 15 मेंA16 बायोनिक चिप को पेश किया है। इसमें 5 कोर GPU और 6 core CPU मिलता है। Apple ने कैमरे के पोट्रैट मोड के साथ नाइट मोड में भी सुधार किया है।  Mac, iPad, iPhone और Airpods में मिलेगी टाइप सी कनेक्टिविटी।
 
4 कलर ऑप्शन में आएंगे iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max
कंपनी ने बताया की iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max 4 कलर ऑप्शन में आएंगे। इन  डिवाइस में 100% रिसाइकल एल्युमिनियम और एक्शन बटन की सुविधा है। 
  
iPhone 15 Pro लॉन्च, जानिए क्या हैं फीचर्स 
iPhone 15 Pro को नए टाइटेनियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा रहा है। यह अब तक सबसे हल्का और पतला आईफोन प्रो मॉडल है।  iPhone 15 Pro मे 6.1 इंच का डिस्प्ले और iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
  
iPhone 15 और iPhone 15 Plus की कीम
iPhone 15 और iPhone 15 Plus की कीमत सामने आ गई है। जहां आईफोन 15 799 डॉलर में उपलब्ध होगा। वहीं आईफोन 15 प्लस 899 डॉलर में आएगा। अभी डिवाइस केवल यूएस में उपलब्ध है।

11:15 PM, 12th Sep
Tim Cook ने iPhone 15 का किया ऐलान 
 Apple के CEO ने Apple iPhone 15 की घोषणा की। इसमें 60HZ की रिफ्रेश रेट, नॉच डिस्प्ले और iPhone 14 से दो गुना बैटरी लाइफ है। कंपनी ने iPhone 15 के साथ 48MP का कैमरा और 28mm फोकल लेंथ और 12 MP टेलीफोटो कैमरा को पेश किया है। चार नए कलर ऑप्शन और डायनमिक आइलैंड के साथ iPhone 15 को पेश किया गया है।

10:45 PM, 12th Sep
webdunia
Apple Watch के लॉन्च से शुरू हुआ इवेंट
Apple Watch 9 सीरीज के फीचर्स : Edge to edge retina डिस्प्ले के साथ 2000nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी, जिसे 1nits तक कम किया जा सकता है। Watch में होगा S9 प्रोसेसर। Apple Watch 9 Series के साथ दो चुटकी बजाकर आसानी से कॉल रिसीव हो जाएगी, वॉच फेस चेंज कर सकते हैं।
webdunia

यहां तक की फोटो भी ले सकते हैं। Apple की लेटेस्ट वॉच में 30% बेहतर GPU और 18 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। 2030 तक कंपनी का पूरा बिजनेस कार्बन न्यूटल हो जाएगा। पहली बार कंपनी ने 100% रिसाइकल Watch स्टैप बनाई है। यह वॉच पहला रिसाइकल प्रोडक्ट है। इसमें Nike के साथ मिलकर रिसाइकल मैटेरियल से स्टैप बना है।

Apple Watch Ultra  हुई लॉन्च :  Apple ने Apple Watch SE की भी घोषणा की है।कंपनी ने नए Apple Watch Ultra को नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसके अलावा इसमें भी डबल टैप जैस्चर है।  कंपनी ने Apple Watch Ultra को लॉन्च कर दिया है। इसमें 3000nits की पीक ब्राइटनेस, सिंगल चार्ज पर 36 घंटे और लो पॉवर पर 72 घंटे की लाइफ मिलती है।


10:36 PM, 12th Sep
Apple Event Wonderlust 2023 का आयोजन
टेक कंपनी एपल का साल का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट कैलिफोर्निया में कंपनी के हेडक्वार्टर में हो रहा है। कंपनी ने इस साल अपने इवेंट का नाम 'वंडरलस्ट' रखा है। कंपनी सीइओ Tim Cook ने लाइव इवेंट की शुरुआत की। Tim Cook इस इवेंट में iPhone 15 Price की जानकारी देने वाले हैं।  कुक ने कंपनी के लेटेस्ट Mac और Vision Pro जानकारी दी।

16
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Apple Watch 9 सीरीज लॉन्च, चुटकी बजाकर रिसीव की जा सकेगी कॉल