Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गंगा सप्तमी पर इस पवित्र आरती से करें मां Ganga को प्रसन्न

हमें फॉलो करें गंगा सप्तमी पर इस पवित्र आरती से करें मां Ganga को प्रसन्न
श्री गंगा मां की आरती 
 
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
चन्द्र-सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता।
यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।
दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता।
ॐ जय गंगे माता...
ॐ जय गंगे माता...।।

ALSO READ: गंगा मैया की पवित्र आरती : जय गंगा मैया मां जय सुरसरी मैया

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धीरे से आ जा री निंदिया : मीठी मधुर लोरियों का दिलचस्प इतिहास