Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस पवित्र आरती से करें मां गंगा को प्रसन्न, गंगा सप्तमी पर अवश्‍य पढ़ें

हमें फॉलो करें इस पवित्र आरती से करें मां गंगा को प्रसन्न, गंगा सप्तमी पर अवश्‍य पढ़ें
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
चन्द्र-सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता।
यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।
दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता।
ॐ जय गंगे माता...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या घटी, केवल 3223 पंजीकरण हुए