Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता : यमुना जी की आरती

हमें फॉलो करें ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता : यमुना जी की आरती
भाई दूज पर पढ़ें यमुना माता की आरती : 
भाई दूज पर यमुना माता की आरती उतारी जाती है। यमुना जी की आरती पढ़ने या सुनने मात्र से ही भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यमुना जी की आरती सच्चे मन से करने से यम का भय खत्म हो जाता है।
 
ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता, नो नहावे फल पावे सुख सुख की दाता
ॐ पावन श्रीयमुना जल शीतल अगम बहै धारा, जो जन शरण से कर दिया निस्तारा
ॐ जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे, यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे
ॐ कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही, तुम्हारा बड़ा महातम चारों वेद कही
ॐ आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो, नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो
ॐ नमो मात भय हरणी शुभ मंगल करणी, मन 'बेचैन' भय है तुम बिन वैतरणी
ॐ ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता।
ALSO READ: चित्रगुप्त जी का मंत्र : भाईदूज के दिन चित्रगुप्त होंगे प्रसन्न, इस मंत्र से करें भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bhaiya Dooj 2021 : भाई दूज को भैया को दें उपहार, बना रहेगा प्यार