khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं महाराजयोग, जानिए खरीदी के खास मुहूर्त

Advertiesment
Akshaya Tritiya Festival
अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। वर्ष में साढ़े तीन अक्षय मुहूर्त है जिसमें से एक है अक्षय तृतीया। इस दिन संपूर्ण दिवस में मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होता है क्योंकि यह स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। अर्थात पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहता है। ऐसे में किसी भी समय खरीदारी कर सकते हैं। फिर भी जानिए 22 अप्रैल 2023 के महाराजयोग और शुभ मुहूर्त।
 
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त : प्रात: 07:49 से दोपहर 12:37 तक।
खरीदारी के खास शुभ मुहूर्त :-
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:12 से 01:03 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:35 तक।
अमृत काल : रात्रि 08:58 से 10:35 तक।

शुभ योग :
त्रिपुष्कर योग : सुबह 06:17 से 07:49 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 11:24 से अगले दिन सुबह 06:16 तक।
अमृत सिद्धि योग : रात्रि 11:24 से अगले दिन सुबह 06:16 तक।
रवि योग : रात्रि 11:24 से अगले दिन 06:16 तक।
 
राजयोग : इस दिन मेष राशि में गुरु, बुध, सूर्य, राहू और यूरेनस मिलकर पंचगृही योग भी बना रहे हैं। इस महासंयोग से कई तरह के योग बन रहे हैं। इस दिन बुध और सूर्य एक ही राशि में रहकर बुद्धादित्य योग बनाएंगे। गुरु मेष में रहकर गजलक्ष्मी योग बनाएगा। शनि कुंभ में रहकर शश नामक राजयोग बना रहा है। वृषभ में शुक्र और चंद्र की युति से कलात्मक योग का निर्माण होगा। 
webdunia
अक्षय तृतीया के दिन क्या खरीदें-
  • सोना या पीतल
  • भवन या फ्लैट
  • प्लाट या कृषि भूमि
  • वाहन
  • मिट्टी का दीपक
  • मौसमी फल
  • कपास
  • नमक
  • पीली सरसो
 
अक्षया तृतीया के दिन क्या कर सकते हैं-
  • शादी करना
  • गृह प्रवेश
  • भूमि पूजन
  • पदभार ग्रहण
  • नया व्यापार प्रारंभ
  • जप-तप करना
  • हवन करना
  • स्वाध्याय करना
  • ध्यान करना
  • पितृ तर्पण करना
  • दान करना

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैशाख मास के दान, पूजन और नियम क्या हैं?