Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में गरजीं प्रियंका गांधी, कहा अचानक पलट गई उनकी विचारधारा, महंगाई पर सरकार को घेरा

हमें फॉलो करें सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में गरजीं प्रियंका गांधी, कहा अचानक पलट गई उनकी विचारधारा, महंगाई पर सरकार को घेरा
webdunia

विकास सिंह

, शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (14:20 IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस के विधानसभा  चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया। ग्वालियर के फूलबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके साथ प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि सिंधिया की विचारधारा ही में बदल गई। प्रियंका गांधी ने कहा वह सिंधिया के बारे में वह 10 मिनट बोल सकती है लेकिन वह लोगों का ध्यान नहीं भटकाने आई है।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भष्टाचार और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पटवारी परीक्षा को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि 18 साल से सत्ता में रहने से भाजपा सरकार को अहंकार हो गया है और इससे आसपास के अधिकारी और नेता सच्चाई नहीं बताते है। उन्होंने कहा कि चुनाव आने पर ध्यान भटकाने के लिए जनता से जज्बात से जुड़े मुद्दों को उछाला जाता  है।

प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दें पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि आज टमाटर 150 रुपए में बिक रहा है। इसके साथ रसोई गैस सिलेंडर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गैस सिलेंडर तो मिल गया लेकिन भराया नहीं जा सकता। इसके साथ प्रियंका ने पेट्रोल-डीजल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से समाज में तनाव बढ़ता है। प्रियंका ने आदिवासी और दलितों के मुद्दें पर भी भाजपा सरकार को घेरा।  

प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार प्रचंड बदलाव की लहर है। उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाइए, जो न गिराई जा सके और न खरीदी जा सके। प्रियंका ने कहा कि इस बार ग्वालियर चंबल के लोग भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देंगे। प्रियंका गांधी ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के पहले दिन से छोटी समस्याओं को सुलझाने का काम किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने मंच से कमलनाथ से कहा कि जब आप की प्रदेश में सरकार बनेगी तो  दिव्यांग लोगों की पेंशन बढाएगी।

कांग्रेस की पांच गारंटी को फिर दोहराया-प्रियंका गांधी ने जनसभा में कांग्रेस की पांच गारंटी का एलान किया। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की 5 गारंटी का एलान करते हुए कहा कि सरकार आने पर महिलाओं  को हर महीने  1500 रुपए देने के साथ रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। इसके साथ सभी को 100 यूनिफ मुफ्त देने के साथ 200 यूनिट बिजली हाफ की जाएगी। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेशन योजना लागू की जाएगी। वहीं सरकार आने पर किसानों की कर्जमाफी को भी पूरा किया जाएगा। 15 महीने की कांग्रेस सरकार में जिन किसानों की कर्जमाफ की थी उसके बचे हुए किसानों की कर्जमाफी  भी की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘मन की बात’ में घंटों और मणिपुर पर सिर्फ 36 सेकंड बोले पीएम मोदी, सत्‍यपाल मलिक ने उठाया सरकार पर सवाल