Article Yuva %e0%a4%a0%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%88 %e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%9f %e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%ae 05 %e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80 2012 112010500213_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ठिलवई डॉट कॉम (05 जनवरी 2012)

Advertiesment
ठिलवई डॉट कॉम
कालिदास समझते हो
बहुत दूर रह कर भी पास लगते हो
नजरों से दूर रह कर भी खास लगते हो
हर बार दूसरों का दिया मैसेज भेजते हो
और खुद को कालिदास समझते हो।
* * * * * * *
अब तीन हो गए
संता अपने लिए लड़की देखने गया।
लड़की के बाप ने संता को एकांत में लड़की से 'बात करने' के लिए भेज दिया।
संता की समझ में नहीं आया कि क्या बात करें। बड़ी हिम्मत करके उसने पूछाः बहनजी आप कितने भाई-बहन हो?
लड़की ने ठंडी साँस भर कर जवाब दियाः अभी तक तो दो ही थे, मगर अब तीन हो गए हैं।
* * * * * * *
तू भी लूट ले
संता : यार डॉक्टर पर्चे पर ऐसा क्या लिखता है, जो सिर्फ मेडिकल स्टोर वाले को ही समझ आता है।
बंता : वो लिखता है मैंने तो लूट लिया, तू भी लूट ले?
* * * * * * *
मेरे पास बेटा है
अमीर आदमी : मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, नौकर है, फॉर्म हाउस है। तेरे पास क्या है?
गरीब आदमी : मेरे पास बेटा है, जिसकी गर्ल फ्रेंड तेरी बेटी है।
* * * * * * *
एक बच्चा : म्हारा पापा इतना लंबा है कि वे आसमान में उड़ता हवाई जहाज पकड़ी ले।
दूसरा बच्चा : म्हारा पापा भी इतना ही लंबा है, लेकिन वे ऐसा गेल्या पना नी करे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi