Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हॉट है मफलर

Advertiesment
हमें फॉलो करें हॉट है मफलर
ND
ठंड अपने शबाब पर आने को बरकरार है। यह मौसम फैशन के लिहाज से बहुत हॉट होता है, लेकिन कई बार देखा गया है कि युवा इस मौसम में लगभग एक जैसे कपड़े पहनते हैं। किसी एक जैकेट या कोट के सहारे वे पूरा विंटर सीजन निकाल देते हैं। अब मफलर का फैशन फिर आया है। बॉलीवुड में शाहिद कपूर से लेकर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों में खूबसूरत मफलर पहने हैं। लिहाजा युवा भी इससे प्रेरित होकर मफलर ट्राई कर सकते हैं।

मफलर है हॉट
1. मफलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपकी ड्रेस को नोटिसेबल फ्लेयर देते हैं। आप दूसरों से अलग और स्टाइलिश दिखते हैं।

2. मफलर आपको एक स्टाइलिश लुक तो देते ही हैं, लेकिन ठंड में यह आपके कानों और गर्दन की ठंड से बचाव भी करते हैं।

3. इन दिनों बाजारों में कई तरह के फ्रैब्रिक और कलर्स और पैटर्न के मफलर उपलब्ध हैं। आपकी अपनी पसंद के मफलर चुन कर और पहनकर हॉट दिख सकते हैं।

4. मफलर को आप न केवल कोट, टी-शर्ट्‌स, जर्सी पर पहने सकते हैं, बल्कि इसे जैकेट पर भी ट्राई कर सकते हैं।

5. मफलर यदि आपकी आउटफिट के साथ कॉन्ट्रास्ट में होगा तो ज्यादा हॉट लुक हासिल कर सकेंगे। इसलिए ब्लैक पर रेड या पिंक मफलर खूब जमेगा।

6. मफलर पहनने के कई तरीके हैं। अपने-अपने रंग-रूप और आउटफिट के हिसाब से मफलर को कई तरीके से पहन सकते हैं।

7. इसमें सबसे कॉमन तरीका है कि आप इसे दोनों साइड सेम लेंथ पर पहन सकते हैं। फिर इसे क्रास करके टाई की तरह भी ट्राई कर सकते हैं। इसे एक गठान देकर भी पहना जा सकता है और गले में दो-बार लपेटकर भी पहना जा सकता है। कई तरीके हैं, पसंद से चुनें और इस विंटर में हॉट दिखें।

- शैली अजमेरा


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi