Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मराठी एक्टर तुषार घाडीगांवकर का निधन, पंखे पर लटकी मिली लाश

Advertiesment
Marathi actor dies
photo credit : Social Media
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मराठी एक्टर-निर्देशक तुषार घाडीगांवकर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने काम न मिलने की वजह से आत्महत्या कर ली। तुषार घाडीगांवकर की उम्र महज 34 साल थी। वह तेजस्वी प्रकाश के साथ टीवी धारावाहिक 'मन कस्तूर रे' में भी नजर आए थे। 
 
एक्टर का शव उनके घर में पंखे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि जब तुषार ने कई सारे फोन कॉल्स का जवाब नहीं दिया। कई बार दरवाजा खटखटाने पर नहीं खोला तो परेशान होकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
शुरुआती जांच से पता चलता है कि तुषार काम नहीं मिलने के कारण टेंशन में थे और उसी के कारण उन्होंने ये कदम मजबूरन उठाया होगा। हालांकि उनकी पत्नी और पिता ने दावा किया कि उन्हें इसके पीछे साजिश लगती है। फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
तुषार का अंतिम संस्कार शनिवार, 21 जून की दोपहर को भांडुप श्मशान घाट पर किया गया। जहां इंडस्ट्री से जुड़े कुछ साथी और दोस्त मौजूद थे। तुषार ने मराठी फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में अपने अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। 
 
तुषार घाडीगावकर ने टीवी और फिल्मों में आने से पहले इंटरकॉलेजिएट वन-एक्ट प्ले सर्किट में अपनी पहचान बनाई थी। वह लवंगी मिर्ची, मन कस्तूरी रे और सुखच्या सारिणी हे मन बावरे जैसे सीरियल में नजर आए थे। वह हाल ही में सन मराठी शो 'सखा माझा पांडुरंग' में भी दिखे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

11 साल बाद 'झलक' के कोरियोग्राफर से मिलीं मौनी रॉय, बोलीं- डांस करते हुए सबसे ज्यादा खुश होती हूं...