Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 (12:06 IST)
Updated Date: Mon, 23 Jun 2025 (12:08 IST)
भारतीय मूल की कैनेडियन रैपर जेनेसिस जैस्मीन मोहनराज उर्फ टॉमी जेनेसिस विवादों में घिर गई हैं। टॉमी अपने नए म्यूजिक वीडियो 'ट्रू ब्लू' में हिंदू देवी मां काली की तरह मेकअप करने की वजह से आलोचना का सामना करना कर रही हैं। उन्होंने देवी की तरह मेकअप किया और गोल्डन बिकिनी पहनी है।
म्यूजिक वीडियो में टॉमी ब्लू कलर के बॉडी पेंट, लाल बिंदी, सोने के आभूषणों के साथ बिकिनी पहने दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने ईसाई क्रॉस भी लगाया हुआ है। वीडियो पर हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों के अपमान का आरोप लगा है।
टॉमी के इस वीडियो की लिंक को रैपर रफ्तार ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह मेरे धर्म का मजाक है।' रफ्तार ने अपील की है कि इस वीडियो को रिपोर्ट करें।
सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर टॉमी की आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मां काली ब्रह्मांड की मां हैं। हम उन्हें प्रोटेक्टर के रूप में पूजते हैं। सालों से आक्रमणकारियों, उपनिवेशवादियों ने हमारी देवियों से नफरत की है और मजाक उड़ाया है। अब ताकत के लिए हमारी संस्कृति का अपमान करना एक नए स्तर की नीचता है।'
कौन हैं टॉमी जेनेसिस
34 साल की टॉमी जेनेसिस का असली नाम जेनेसिस यास्मीन मोहनराज है। वह एक कनाडाई रैपर और मॉडल हैं। टॉमी का जन्म वैंकूवर में हुआ था। उनकी मिश्रित तमिल और स्वीडिश पृष्ठभूमि है। टॉमी के पिता मोहनराज तमिल मलयाली क्रिश्चय थे।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें