ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऋषभ पंत ने आखिर में रन आउट का मौका गंवाया तो फैंस ने किया धोनी को याद (Video)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rishabh Pant
, बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (15:25 IST)
अंतिम ओवर में सिर्फ 7 रन का पीछा कर रही श्रीलंका टीम को अर्शदीप सिंह ने जिस तरह से बांधे रखा वह काबिल ए तारीफ था। इस ओवर में लंका के कप्तान दासुन शनका और विकेटकीपर भानुका राजपक्षे 1 गेंद पर अधिकतम 2 रन ले पाए।

19.4 ओवर के बाद जब श्रीलंका को 2 गेंदो में 2 रन चाहिए थे तो अर्शदीप की एक गेंद को शनका छू तक नहीं पाए। लेकिन जोखिम लेकर दौड़ पड़े। विकेट के पीछे ऋषभ पंत के पास बहुत सा समय था जो उन्होंने लिया भी लेकिन तीनों स्टंप्स सामने होने के बाद भी वह निशाना चूक गए।

दूसरे छोर पर अर्शदीप सिंह ने यह गेंद पकड़ी और उन्होंने भी निशाना लगाया और वह भी चूक गए। दूसरे रन के लिए श्रीलंका के बल्लेबाज दौड़ पड़े और जब तक गेंद दुबारा पंत के हाथ में आती शनका 2 रन लेकर श्रीलंका को फाइनल में पहुंचा चुके थे।

ऋषभ पंत की गलती को याद कर कल क्रिकेट फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी को खासा याद किया जिन्होंने एक बार ऐसे ही मौके पर दौड़कर गिल्लियां बिखेर कर भारत को जीत दिलाई थी।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को दौड़ कर रन आउट कर 1 महत्वपूर्ण जीत दिलाई थी। इस मैच में उन्होंने एक अदभुत स्टंपिंग भी की थी।

वहीं कल ऋषभ पंत ने अंतिम गेंद पर रन आउट का मौका खोने से पहले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनका के स्टंपिंग का मौका भी छो़ड़ा था जब उन्होंने खाता तक नहीं खोला था। इस कारण लोगों को माही आज याद आ रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बहुत देर कर दी हुजूर आते आते, आवेश खान की जगह टीम में शामिल हुए दीपक चाहर