Publish Date: Thu, 08 Sep 2022 (19:09 IST)
Updated Date: Thu, 08 Sep 2022 (19:13 IST)
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केेएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के आखिरी मैच में कप्तानी का भार संभाला है। इसके साथ ही टीम में खासे बदलाव किए गए हैं। हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल की जगह दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। वहीं रोहित शर्मा की जगह दीपक चाहर को टीम में लाया गया है। टीम आज 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है।