Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विराट का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहला शतक, 2.5 साल का इंतजार किया खत्म

हमें फॉलो करें विराट का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहला शतक, 2.5 साल का इंतजार किया खत्म
, गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (20:55 IST)
एशिया कप में भारत का सफर भले ही खास नहीं गया हो लेकिन विराट कोहली ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर भारतीय फैंस को हंसने का मौका दिया। इस ही के साथ विराट कोहली के शतक का 2.5 साल का इंतजार भी खत्म हुआ। इससे पहले विराट ने नवंबर 2019 में दिन रात्रि के टेस्ट में बांगलादेश के खिलाफ शतक जड़ा था।विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 53वीं गेंद पर छक्का जड़कर इस इंतजार को खत्म किया।

भारत ने विराट कोहली (122 नाबाद) के शतक और केएल राहुल (62) के अर्द्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 मैच में गुरुवार को 213 रन का लक्ष्य दिया।विराट कोहली ने आखिरकार अपना 71वां शतक जड़ते हुए 61 गेंदों पर 12 चौकों और छह छक्कों की बदौलत 122 रन बनाये। विराट ने 1020 दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, जबकि उनका आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 को बंगलादेश के खिलाफ खेले गये टेस्ट मैच में आया था।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशिया कप के अंतिम टी-20 में राहुल बने कप्तान, टॉस हारकर करेंगे बल्लेबाजी