Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Asian Games में भारत रहा सिर्फ इन 3 देंशों से पीछे, रहा चौथे स्थान पर

हमें फॉलो करें asian games
, रविवार, 8 अक्टूबर 2023 (15:31 IST)
एशियाई खेलों Asian Games के इतिहास में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (107 पदक) के साथ भारत ने हांगझोउ 2022 अभियान का समापन शानदार तरीके से किया और अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की आस 130 करोड़ भारतीयों के दिलों में जगा दी।

एशियन गेम्स का औपचारिक समापन आठ अक्टूबर यानी कल रविवार को होगा मगर भारतीय खिलाड़ियों की स्पर्धायें शनिवार को समाप्त हो गयी। अंतिम दिन भारतीय खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण समेत कुल 12 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य समेत कुल 107 पदकों के साथ एशियन गेम्स में अपने अभियान का समापन किया। यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले जकार्ता एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने सर्वाधिक 70 पदक जीते थे जिनमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य शामिल थे।

भारतीय एथलीटों ने अपने अभियान के आखिरी दिन 12 पदक जीते जिसमें छह स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल है। बैडमिंटन के पुरुष युगल में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार है जब भारत ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता है। कबड्डी में पुरुष और महिला टीमों ने स्वर्ण पदक जीते जबकि तीरंदाजी में ओजस देवताले और अभिषेक वर्मा ने कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण-रजत पदक हासिल किया। तीरंदाज ज्योति वेन्नम ने व्यक्तिगत महिला कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुष और महिला शतरंज टीमों ने देश को दो रजत पदक दिलाये।
webdunia

पुरुष हॉकी में भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि महिलाओं ने जापान के खिलाफ आसान जीत के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। क्रिकेट में पहली बार भाग ले रही भारतीय टीम के हाथ स्वर्ण पदक लगा। अफगानिस्तान के खिलाफ वर्षा के कारण रद्द मैच में रैकिंग के लिहाज से भारत को स्वर्ण से नवाजा गया।

पदक तालिका में भारत चौथी पायदान पर रहा है। पहले स्थान पर मेजबान चीन है। चीन 197 स्वर्ण के साथ पहले स्थान पर है जबकि जापान (49 स्वर्ण) दूसरे और कोरिया गणराज्य (39 स्वर्ण) तीसरे स्थान पर है। निशानेबाजों ने भारत को 22 पदक दिलाये जबकि एथलेटिक्स में भारत के हाथ 29 पदक लगे।
महिला टेबल टेनिस टीम में सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी की जोड़ी ने भारत को कांस्य पदक दिलाया।गौरतलब है कि एशियाई खेलो का 19वां संस्करण पिछले साल यानी 2022 में निर्धारित था मगर कोरोना के चलते इसे एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था।(एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुरुआत में भारत को मिली मार्श का बड़ा विकेट, बुमराह की गेंद पर कोहली का शानदार कैच (Video)