Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, आइए जानें लग्न अनुसार जीवन पर प्रभाव

हमें फॉलो करें सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, आइए जानें लग्न अनुसार जीवन पर प्रभाव
सूर्य देव समस्त ग्रहों के स्वामी हैं। 15 दिसंबर 2016 को सूर्य देव ने धनु राशि में गोचर किया है यानी सूर्य देव वृश्चिक राशि से चलकर धनु राशि में आ गए हैं।14 जनवरी शनिवार 2017 तक यहीं विचरण करेंगे। सूर्य देव की कृपा से मनुष्य के जीवन में समृद्धि आती है इस शुभ गोचर का आपके जीवन पर क्या होगा असर…जानिए अपने लग्न के अनुसार .... 



 
 
मेष : इस गोचर के दौरान समाज में आपको एक पहचान मिलेगी। आपके जीवन का यह एक मुख्य पड़ाव होगा। सूर्य 9वें भाव में विराजमान होगा। जो लंबे समय से अपनी सफलता की बाट जोह रहे हैं, उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। कठिन परिश्रम की बदौलत आपको जल्द ही सुंदर परिणाम प्राप्त होंगे। ज्ञान की प्राप्ति की ओर आपका अधिक झुकाव नज़र आएगा, लिहाजा़ आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर भी विचार कर सकते हैं। इसके अलावा जीवनसाथी आपको आंतरिक ख़ुशियों का अनुभव कराएगा जिससे आप दोनों के मतभेद भी दूर हो जाएंगे। लापरवाही से किया गया धन का ख़र्च आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है, जबकि सोच-विचार कर किया गया ख़र्च ही आपके लिए शुभ है। आप ज़रुरतमंदों को कुछ न कुछ दान कर सकते हैं। इससे आपके पिताजी का भी भाग्य अच्छा होगा।
 
 

वृषभ
webdunia
आप इस दौरान आत्म-संतुष्टि की खोज में रहेंगे। हालांकि आध्यात्म और ध्यान-योग के ज़रिए आपकी यह इच्छा भी पूर्ण होगी। सूर्य आपके आठवें घर में बैठेगा। ऐसे में आपका ध्यान परिवार की ज़रुरतों की ओर ज़्यादा होगा। ख़ासकर माता-पिता का आप अधिक ख़्याल रखेंगे। ध्यान रखें, घर में कोई विवाद पैदा हो सकता है, जिसे आपको नज़रअंदाज़ करते हुए सफलता की ओर आगे बढ़ते रहना होगा। यह आपकी मानसिक शांति को भी भंग कर सकता है। आप किसी पचड़े में न पड़ें, अन्यथा आपकी छवि को इससे भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर ज़रा सचेत रहेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। विशेषत: अपने ख़ान-पान पर अधिक ध्यान दें। वाहन चलाते वक़्त नियमों का पालन आवश्यक है।

 

मिथुन
webdunia
इस दौरान बॉस के साथ आपके रिश्ते ज़रा तल्ख़ हो सकते हैं जो आपके ठीक नहीं है। वहीं जीवनसाथी से भी अनबन होने के आसार हैं। सूर्य आपके सातवें भाव में बैठेगा। ऐसे में ध्यान रखें, आपको किसी विवाद में नहीं पड़ना है। अन्यथा आपको इसके नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अपनी उत्तेजना में क़ाबू रखें और शीघ्र ही चिंतित बिल्कुल न हों। इससे आपके जीवन में एक प्रकार की कड़वाहट घुल सकती है। यद्यपि आप अपने जीवनसाथी से ख़ुश रहेंगे, परिवार में भी उसका नाम अधिक चलेगा, इस दौरान उनका अहम आने की भी गुंजाइश है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख़्याल रखें।
 
 

कर्क
webdunia
इस दौरान सूर्य आपके छठे भाव में होगा। कठिन परीश्रम के द्वारा की गई कमाई ही आपकी कमाई होगी। आप यह धन किसी से साझा करने की बजाय ज़रुरतमंदो को दान देने में रुचि दिखाएंगे। पैसे किसी को उधार न दें, क्योंकि उसके वापस आने की संभावना कम हैं। पारिवारिक जीवन में आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपके ख़र्च में वृद्धि होगी। आराम करने की बजाय आप मेहनत पर विश्वास रखेंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ दिक़्क़तों का सामना आप कर सकते हैं। अच्छा रहेगा कि आप घर का बना भोजन ही करें। घर की सजावट में आप ध्यान देंगे। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में उम्दा कार्य की वजह से आप प्रशंसा का पात्र बनेंगे। सीनियर आपके कार्य को सराहेंगे।
 

सिंह
webdunia
इस गोचर के दौरान सूर्य आपके पांचवें भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ दिक़्क़तों का सामना करना पड़ेगा, हालांकि इसे आपको नज़रअंदाज़ करना होगा। अन्यथा यह आपके रिश्तों में खटास पैदा करेगा। कुछ चीज़ों को लेकर आपको जीवनसाथी के साथ कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। आपको कार्य में तो लाभ होगा, लेकिन मानसिक शांति की आपको तलाश रहेगी। अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें और जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत का ख़्याल रखें। किसी चीज़ की रिसर्च में आपका मन लगेगा। नई चीज़ों को सीखने में भी आप लालायित हो सकते हैं। राजनीति की तरफ़ आपका झुकाव रहेगा।
 
 

कन्या
webdunia
सूर्य आपके चौथे भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में आप पार्टनर के समान नहीं सोचेंगे। इससे दोनों के बीच मतभेद होने की संभावना है। हालांकि प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान सफलता की नई ऊंचाइयों को आप छुएंगे। अधिक कमाने के लिए आप पैसा पानी की तरह बहाने के लिए भी तैयार रहेंगे। आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहीं सभी चुनौतियों को पार करते हुए आप अपनी मंज़िल तक पहुंचेंगे।
 
 

तुला
webdunia
गोचर के दौरान सूर्य आपके तीसरे भाव में बैठेगा, लिहाज़ा आप हरेक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। जीत के लिए आप कटिबद्ध होंगे, फिर कोई शक्ति आपको जीतने से नहीं रोक सकती, हालांकि इसके लिए आपको कठिन परिश्रम से गुजना होगा। परिवार के सदस्यों की अपेक्षा आपका व्यवहार उचित होगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों का साथ शायद ही आपको मिल पाए। यद्यपि दोस्तों का साथ आपको मिलेगा। यह मत भूलिएगा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। धार्मिक कार्यों के लिए भी आप आगे आएंगे। परिणाम स्वरूप आपको इससे फ़ायदा होगा। अधिकांश समय किस्मत आपका साथ देगी, हालाँकि इसका यह तात्पर्य नहीं होना चाहिए कि आप मेहनत करना छोड़ दें।
 
 

वृश्चिक
webdunia
सूर्य आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेगा। इससे आपकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है, आंखों में भी तकलीफ़ होने की संभावना है। धूल आदि से दूर रहें, मोबाइल लैपटॉप आदि की स्क्रीन से भी आंखों को बचाएं। धन को लेकर लाभ हो सकता है। नए स्त्रोतों से भी आय का आगमन होगा। लॉटरी आदि लगने के योग हैं। घरेलू मसलों को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। यदि आप घर की किसी नई प्रॉपर्टी के मालिक बनना चाह रहे हैं तो इस योजना को आगे खिसकाया जा सकता है। प्रेम जीवन में कठिनाई दिख रही है। हां, यदि आप नए रिश्ते स्थापित करना चाहते हैं तो इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए पर्याप्त समय दें। कार्यक्षेत्र में आपको फ़ायदा होगा। जीवन में आप सफल होंगे।
 
 

धनु
webdunia
सूर्य आपकी राशि में प्रवेश करेगा। अपनी जीवनशैली की ओर आप अधिक सक्रिय रहेंगे। आपकी सोच बिल्कुल ही दूसरों से अलग होगी। हो सकता है इस दौरान आप में अहंकार पैदा हो जाए और इससे जीवन में कुछ दिक़्क़तें पैदा हों। ख़ासकर पार्टनर के साथ आपका मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े सावधान रहें। सरकारी राजकोष के ज़रिए आप जीवन का आनंद लेंगे। उच्च अधिकारियों के द्वारा भी आप लाभाान्वित हो सकते हैं। प्रमोशन आदि हो सकता है। जीवन के अन्य मूल्यों का भी आप अनुभव करेंगे।
 
 

मकर
webdunia
सूर्य आपके 12वें भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में आप बिना योजना के किसी अभियान में बाहर जा सकते हैं। अपनी सेहत को लेकर ध्यान दें। स्वस्थ भोजन ही करें। लाभ के साथ हानि भी आपको झेलनी पड़ सकती है। धन का ख़र्च बेहद सूझ-बूझ के साथ करें। पार्टनर के साथ आप पलों का आनंद लेंगे, हालांकि रोमांस से भरपूर जीवन का स्वाद आपको न मिल पाए। मन में कामुक विचार ज़्यादा आएंगे। इससे संबंधित क्रियाओं में आप शामिल हो सकते हैं। ऐसे में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
 
 

कुंभ
webdunia
सूर्य आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेगा। इसका आपको लाभ मिलेगा, इसलिए न केवल आप सफलता का अनुभव करेंगे, बल्कि आपके जीवनसाथी भी अपनी उन्नति का आनंद लेंगे। लंबे समय से अटकी हुई इच्छा आपकी पूर्ण होगी। अपनी उत्सुकता पर क़ाबू पाएं अन्यथा चीज़ें बदल भी सकती हैं। न्यायसंबंधी मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आप अपनी राह ख़ुद चुनेंगे और कठिनाइयों को अवसर में बदलकर आप समृद्धिशाली बनेंगे। इस दौरान आपका कोई नया अफ़ेयर शुरु हो सकता है। हालांकि यह रिश्ता दीर्घ समय के लिए नहीं होगा। रिलेशनशिप से अधिक आशा रखने की आवश्यकता नहीं है।
 
 

मीन
webdunia
सूर्य आपके दसवें भाव में प्रवेश करेगा। इस स्थिति में आपकी कुशल बौद्धिक क्षमता सकारात्मक निर्णय लेने में सहयोग करेगी। इससे परिणाम आपके अनुकूल आएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपका विकास होगा। आपका प्रमोशन हो सकता है। हां, यदि आप जॉब बदल रहें तो उसमें सावधानी बरतें, क्योंकि इससे आपके सामने समस्या पैदा हो सकती है। घर में परिवारजनों के साथ वाद-विवाद भी बढ़ सकता है। इससे घर की शांति भंग होगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। आपके द्वारा लिया गया कोई ग़लत निर्णय रिश्तों में खटास उत्पन्न कर सकता है।
 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चौंकाने वाली भविष्यवाणी, 2017 में नहीं रहेगा पाकिस्तान