Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल

हमें फॉलो करें वृषभ राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

वृषभ राशि के लोग व्यवहारिक,स्थिर, दृढ़ संकल्प वाले और विश्वसनीय होते हैं। आइए जानें इस राशि के लिए कैसा होगा 2017  :  
वृषभ- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
 
नौकरी और व्यवसाय
 
वृषभ राशि वालों के लिए वर्ष की शुरुआत अधिक परिश्रम करने वाली रहेगी, क्योंकि शनि के 26 जनवरी से 8वें भाव से गोचर भ्रमण करने से आपके अनेक कार्यों में धीमी गति रहेगी लेकिन लक्ष्य तक पहुंच ही जाएंगे। आप मानसिक तौर पर मजबूत बने रहेंगे। इस वर्ष नौकरी या व्यावसायिक कार्यों से दूर जाना पड़ सकता है। व्यापार में उन्नति हेतु नई सोच पैदा करना होगी या किसी नई योजना के बारे में विचार करना पड़ेगा। बड़ी योजनाओं में सोच-समझकर ही निवेश करें। लगातार प्रयास और दृढ़ निश्चय के साथ डटे रहने से ही आप सफलता को प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार का विस्तार करने से पहले जोखिम होने की संभावनाओं को ध्यान में अवश्य रखें। 
 
आपकी आर्थिक स्थिति
 
वर्ष का प्रारंभ आर्थिक खर्चों का रहेगा। इस वर्ष धनार्जन करने के लिए आपको काफी प्रयास करने पड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में धन की स्थिति सुचारु रूप से बनी रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। अपनी विलासिता पर लगाम लगाएं वर्ना कुछ आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। वर्ष के मध्य में आपके बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। धन कमाने के काफी अच्छे अवसर मिलने की भी संभावनाएं हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी व अनेक स्रोतों के माध्यम से धन मिल सकता है। आप अपने खुद के परिश्रम से अधिक धन अर्जित कर पाएंगे। शेयर बाजार आदि के कार्यों से लाभ मिल सकता है।
 
विद्यार्थियों के लिए
 
यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। आप अध्ययन की ओर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देंगे। इससे आपको पहले से अच्छे नतीजे और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। जो विद्यार्थी विदेश में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनको नए अवसर मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस वर्ष के दौरान आप शिक्षा संबंधी सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
 
पारिवारिक जीवन
 
इस वर्ष घर में सुख-सुविधा की वस्तुएं लाने पर आप अधिक खर्च करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। एक-दूसरे को अच्छी तरह समझने की कोशिश करें। आप रोजमर्रा की भाग-दौड़ से अलग होते हुए अपने जीवनसाथी के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताने की कोशिश करें, यह आपके लिए सुखद रहेगा। इस वर्ष संतान पक्ष की प्रगति से प्रसन्नता मिल सकती है। आपके लाइफ पार्टनर को अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण ध्यान देना होगा। वर्ष मध्य आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही खुशियां मना सकेंगे। यह समय आनंद से भरपूर रहेगा। आपके व्यवहार में प्रेम और भावुकता का इजाफा हो सकता है। परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ा सकते हैं। आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। 
 
कैसा रहेगा स्वास्थ्य
 
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु पेट के रोगों की आशंका रहेगी। गैस, अपच से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए खान-पान के मामले में काफी सतर्कता बरतना होगी। नियमित व्यायाम और अच्छी नींद आपके लिए लाभकारी रहेंगे। आपको भरपुर नींद लेनी चाहिए, इससे आप वर्षभर स्वस्थ रहेंगे। प्रात: की सैर भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। पानी का अधिक सेवन करें।

अन्य राशियां यहां पढ़ें 
मिथुन   


वर्ष 2017 :  संपूर्ण भविष्य फल 
जनवरी - व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरीपेशाओं के लिए समय सुखद ही कहा जा सकता है। जीवनसाथी के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अधिकतम ठीक ही रहेगा। शत्रुपक्ष पर विजय रहेगी। भाग्य साथ देगा। ईमानदारी से आय उत्तम होगी। 
 
फरवरी- समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय सुधारवादी होकर लाभकारी भी रहेगा। राजनीतिक व्यक्ति स्थानीय राजनीति में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रयासों में सफल होगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान से प्रसन्नता रहेगी।
 
मार्च- विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल होने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय सुखद होकर प्रगति का रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग को अधिक ध्यान देकर चलना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।  
 
अप्रैल- परिश्रम अधिक करने पर लाभदायक स्थिति रहेगी। राजनीतिज्ञ व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिलेगा। साझेदारी के मामलों में सावधानी रखना होगी। पारिवारिक मामलों में समय ठीक रहेगा। जोखिम के कार्यों में धन लगाने से बचना होगा। चिंतामुक्त होंगे। 
 
मई- दैनिक व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। जीवनसाथी से सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। बाहर गांव की यात्रा होकर सुखद फलदायी रहेगी। नौकरीपेशा व व्यापारिक वर्ग थोड़ी सावधानी रखकर चलें। अधिकारी वर्ग का सहयोग लें। 
 
जून- पारिवारिक मामलों में चिंता रह सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखना होगी। जोखिम के कार्य में हाथ न डालें। लिखा-पढ़ी के मामलों में सावधानी रखें। वाहनादि सावधानी से चलाएं। मातृपक्ष का सहयोग मिलेगा। आप अपने मन को संयम में रखकर चलें। 
 
जुलाई- पुरानी समस्याओं का समाधान होगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष में चली आ रही चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतें। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी में जोखिम से बचकर चलें। आर्थिक समस्या का समाधान होगा।
 
अगस्त- आप अपने दैनिक व्यवसाय में सावधानी रखकर चलें व जीवनसाथी के स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतें। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। संतान पक्ष से प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा। आर्थिक मामलों में समस्या दूर होगी। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। 
 
सितंबर- पराक्रम में थोड़ी कमी के साथ लाभदायक स्थिति रहेगी। दैनिक व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति अपने कार्य में सतर्कता रखकर चलें। पारिवारिक मामलों में सूझबूझ से काम लेना होगा। भाग्योन्नति होगी, स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। शत्रु परास्त होंगे।
 
अक्टूबर- पारिवारिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा, वहीं स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। जीवनसाथी के मामलों में संभलकर चलें। शत्रुपक्ष के मामलों में अपनी गुप्त नीतियों द्वारा सफलता मिलेगी। मकान-जमीन संबंधित मामलों आ रही बाधा भी दूर होगी। संतान से प्रसन्नता मिलेगी। 
 
नवंबर- स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। प्रभाव में कमी आएगी। आर्थिक प्रयासों में सफलता भी मिलेगी। संयम से काम लेना होगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए खुशखबर आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग भी अनुकूल स्थिति पाएंगे।
 
दिसंबर- समय अनुकूल होने से प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य भी बनेंगे। जीवनसाथी से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय परिश्रम का रहेगा। संतान पक्ष से चिंता रह सकती है। शत्रुपक्ष नष्ट होंगे। साझेदारी के मामलों में सावधानी रखना होगी। 
 
वर्ष 2017 के लिए उपाय
 
1. शुक्रवार के दिन धार्मिक स्थान पर खीर बांटें।
2. साधु, संन्यासियों एवं गरीब बच्चों को भोजन कराएं।
3. छोटी कन्याओं को शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई बाटें।
4. सफेद वस्त्रों, इत्र, सफेद चंदन व सुगंधित पदार्थों का अधिकाधिक प्रयोग करें।
5. लक्ष्मीजी का मंत्र व आरती नियमित करें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेष राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल