Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

हमें फॉलो करें कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

इस राशि के जातक उत्तम कद-काठी के इकहरे शरीर वाले व रचनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। आप अपने जीवन को लेकर गहराई से सोचते हैं। यद्यपि आप खुद को बाहर से सख्त दिखाने का प्रयास करते हैं लेकिन वास्तव में अंदर से आप बहुत ही कोमल और संवेदनशील होते हैं।

इस वर्ष आप अच्छे परिणामों की आप आशा कर सकते हैं। इस साल गुरु का गोचरीय भ्रमण आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि इस वर्ष आपके लिए सबकुछ ठीक होगा। कई मौकों में आपको संघर्ष भी करना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों में आप स्वयं को मजबूत स्थिति में पाएंगे।

यह साल आपके लिए सक्सेसफुल रहेगा। इस साल आपको किसी-न-किसी कारण से बार-बार यात्रा करना पड़ सकती है, लेकिन इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह बना रहेगा, दूसरी ओर आपके विचारों की द्वंद्वता रह सकती है। ऐसी परिस्थिति में बेहतर यही होगा कि आप शांतिपूर्वक चीजों को सोचें और फिर कोई कदम लें। इससे निश्चित तौर आप सही दिशा में अग्रसर होंगे।

 
इस वर्ष आपका करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?
 
वर्षारंभ में आप काम में व्यस्त रहेंगे लेकिन कार्य के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपको सफल बनाएगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मियों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप आगे बढ़ेंगे। बिजनेस के मसले को लेकर आप में से कुछ जातक विदेश जा सकते हैं। अपने कार्य को समयसीमा पर समाप्त करने के प्रति आप संकल्पबद्ध रहेंगे और यही बात आपको अन्य कर्मियों से जुदा करेगी। इस समय व्यवसाइयों को व्यापार से लाभ मिलेगा। अपने व्यापार को लेकर आपको यात्रा करना पड़ सकती है। साझेदारी में आपका व्यवसाय अच्छा रहेगा।

 
इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
 
वर्ष की शुरुआत में आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आप अपनी संतान के भविष्य को संवारने के लिए पैसा खर्च करेंगे। साल की प्रथम तिमाही में प्रोफेशन, शेयर बाजार और मित्रों से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपके पास रुका हुआ धन वापस आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर आप अपना पिछला उधार चुकाने में समर्थ होंगे। मीडिया एवं कला के क्षेत्र से संबंध रखने वाले जातकों को धनलाभ के योग हैं।

 
यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा?
 
इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। इस वर्ष आपको अपने मनपसंद के शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है, बशर्ते आपको परिश्रम करना होगा। शिक्षा पाने के उद्देश्य से आप विदेश जा सकते हैं। आलस आपके लिए नुकसानप्रद रहेगा। मैनेजमेंट, रिसर्च, लॉ, आयुर्वेद एवं फाइन आर्ट की शिक्षा ले रहे जातकों को बहुत बढ़िया परिणाम मिलेंगे। आप में से कई जातकों को जॉब मिलने की भी संभावना है। शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा।

 
आपकी राशि वालों का पारिवारिक जीवन
 
इस वर्ष आप अपने पारिवारिक जीवन के प्रति अधिक गंभीर दिखाई देंगे। साल की शुरुआत में संतान के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। उनके प्रति जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। घर के बड़े लोगों से आपके मतभेद हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में ठंडे दिमाग से समस्या का समाधान खोजें और बात को आगे न बढ़ाएं। इसके अलावा गुस्से पर नियंत्रण रखें और बहसबाजी से दूर रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पिता का सहयोग मिल सकता है।

 
आपकी राशि वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष कुछ ठीक-ठाक ही रहेगा। अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान दें। मसालेदार और अधिक मात्रा में तेलयुक्त भोज्य पदार्थों से परहेज करें। सात्विक भोजन ग्रहण करें। सर्दी-जुकाम व मौसमी बीमारियों से परेशान रह सकते हैं। किसी गंभीर बीमारी से बचे रहेंगे। यदि कोई पुरानी बीमारी है, तो सावधानी रखकर काबू पाया जा सकता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत