Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस साल इन 5 तरह के लोगों पर मेहरबान हैं देवगुरु बृहस्पति, चुटकियों में निपट जाएंगे सारे काम

हमें फॉलो करें इस साल इन 5 तरह के लोगों पर मेहरबान हैं देवगुरु बृहस्पति, चुटकियों में निपट जाएंगे सारे काम
बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है, ज्योतिषशास्त्र के अंतर्गत यह माना जाता कि जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है वह बेहद धार्मिक प्रवृत्ति का इंसान होता है और वह चरित्र और स्वभाव से भी उज्जवल होता है।

स्त्री की कुंडली में बृहस्पति जीवनसाथी का प्रतीक है। इसलिए जिस स्त्री की कुंडली में बृहस्पति की दशा सही होती है उसका विवाहित जीवन बेहद खुशनुमा रहता है।
 
वैसे तो अन्य सभी ग्रहों की तरह मानव जीवन पर बृहस्पति भी अपना प्रभाव डालते हैं लेकिन वर्ष 2019 के लिए बृहस्पति 5 प्रकार के लोगों पर अपनी विशेष कृपा बरसाने वाले हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस वर्ष यानि 2019 का अंक 3 है, जो कि स्वयं बृहस्पति का अंक है।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष बृहस्पति प्रधान लोग बेहद फायदे में रहेंगे और उनके जीवन में खुशियों का भी प्रसार होगा।
 
* जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है।
 
इनका मूलांक 3 हैं और यह बृहस्पति के अंक से मिलता है। इन लोगों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से फलदायी साबित होने वाला है।
 
जो लोग इस वर्ष अपने जीवन के 30वें, 21वें, 39वें, 48वें या 57वें वर्ष में हैं उनके लिए भी यह साल अच्छा बीतेगा।
 
जिनका जन्म का महीना मार्च, जून, नवंबर या दिसंबर है, उनके लिए भी यह वर्ष अच्छा है...

जिनकी राशि मिथुन, धनु या मीन है।

पांचवें वो जिनकी श्रेणी में बृहस्पति पहले से ही शुभ और मजबूत स्थिति में हैं, उनके लिए तो यह वर्ष काफी लाभप्रद रहेगा।
 
अब अंत में उन लोगों की भी बात कर लेते हैं जिन्हें इस वर्ष थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिन्हें बेमतलब का वाद-विवाद करने के आदत है। बृहस्पति देव शांत और सरल स्वभाव के व्यक्तियों पर अपनी दया दृष्टि रखते हैं। इसलिए जो लोग चालाकी से दूसरों के लिए समस्या पैदा करते हैं उन्हें इस वर्ष बृहस्पति के कोप का सामना करना पड़ सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

27 जनवरी 2019 का राशिफल और उपाय...