Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Astrology 2020 : नया साल क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानिए एक साथ

हमें फॉलो करें Astrology 2020 : नया साल क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानिए एक साथ

आचार्य डॉ. संजय

* 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नव वर्ष 2020


साल 2020 कैसा रहेगा मेष राशि के लिए

 
मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे, पर उत्तरार्ध में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। प्रेमियों को कुछ कठिनाई आ सकती है, पर चुनौतियों को साथी के सहयोग से संभाल लेंगे। प्रेमी के साथ यदि कोई कार्य करना चाहते हैं तो उत्तम समय है। 
 
प्रेम विवाह में अड़चनें अपेक्षित हैं और जोखिम है। विवाहित जातकों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा और कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। ससुराल पक्ष से अनबन रह सकती है। संतान पक्ष से अच्छी खबर प्राप्त होगी। पितृ  पक्ष में किसी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। 
 
स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। निवास अथवा कार्य में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिजनों से दूर जाना पड़ सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल रहेंगे।
 
आर्थिक रूप से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी विदेशी संपर्क से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। रिश्तेदारों और सहयोगियों की ओर से भी सहयोग मिलेगा। 2020 वर्ष मेष राशि के जातकों को नई ऊंचाइयां देने वाला है। हाथ आए अवसरों को जाने न दें।

 
साल 2020 कैसा रहेगा वृषभ राशि के लिए 
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। काम और आराम के बीच संतुलन रखें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। मांसपेशियों और नसों से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। प्रेमियों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा और प्रेम में गहनता आएगी। 
 
विवाहित जातकों के लिए साल की शुरुआत अधिक अच्छी नहीं है। उन्हें जीवनसाथी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। संतान पक्ष के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। वर्ष का पूर्वार्ध पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल नहीं है और माता-पिता का स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा, लेकिन उत्तरार्ध में सितंबर के बाद स्थितियां काफी हद तक अनुकूल हो जाएंगी। 
 
विद्यार्थियों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों को परिश्रम में कमी नहीं रखनी चाहिए। विदेशी यूनिवर्सिटी में दाखिला भी मिल सकता है। आर्थिक पक्ष में चुनौतियां आएंगी। वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आर्थिक मामलों में वर्ष के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र की स्थितियां पक्ष में आ जाएंगी और प्रगति होगी।
 
 
साल 2020 कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए 
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 की शुरुआत स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगी, परंतु किसी मामूली समस्या की चिकित्सीय परामर्श को बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। 
 
प्रेम संबंधों के लिए वर्ष अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। शादी होने के प्रबल योग हैं। उत्तम फलों की अनुभूति के साथ मामूली बोलचाल में वाणी पर नियंत्रण रखें। विभिन्न चुनौतियों के बावजूद प्रेम में सफलता मिलेगी।
 
 
विवाहित जातकों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आकर्षण बढ़ेगा। संतान पक्ष के लिए यह अवधि काफी अनुकूल होगी और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है। 
 
पारिवारिक जीवन में थोड़ा संयम अपेक्षित है। विरोधाभास की स्थिति भी बनी रह सकती है। धन संबंधित विवाद परिवार की शांति भंग कर सकता है। आध्यात्मिक उपायों से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए वर्ष सामान्य है। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे या दाखिले के लिए प्रयासरत छात्रों को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी।
 
वित्तीय निर्णय लेने से पहले काफी सोच-विचार करने होंगे, क्योंकि आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य ही रहेगा। वर्ष की शुरुआत करियर के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकती है इसलिए आपको कठोर परिश्रम करना होगा। नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए अभी ठीक समय नहीं आया है। 
 
साल 2020 कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए 
 
कर्क राशि के जातकों को वर्ष 2020 में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए और वे संतुलित दिनचर्या का पालन करें। इन जातकों को पित्त संबंधित शारीरिक समस्याएं होने की आशंका है। 
 
प्रेम जीवन में कई दीर्घकालीन बदलाव आ सकते हैं जिससे आप एक आदर्शवादी प्रेमी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे, परंतु एक से अधिक लोगों में आपकी रुचि बढ़ने से रिश्ते पर प्रभाव पड़ेगा।
 
दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। निजी स्तर पर कई चुनौतियों के चलते दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। जीवनसाथी के कदम के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए। पारिवारिक जीवन भी थोड़ा अस्थिर रहेगा। माता का स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। 
 
यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए कड़ी मेहनत करने का संकेत करता है। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए फोकस होकर प्रयास करना होगा। वित्तीय मोर्चे पर संघर्ष करना पड़ सकता है। खर्चों में भी वृद्धि होगी। बचत पर ध्यान दें और धन संबंधित निवेश सोच-समझकर करें। वर्ष की शुरुआत प्रगति के लिए सामान्य रूप से शुभ रहेगी। बड़े उद्यमों के साथ जुड़कर कार्य कर सकते हैं।
 
साल 2020 कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए 
 
सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 में आरोग्य की प्राप्ति होगी और उत्तम स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा। ध्यान अथवा योग करने से रोगमुक्त रहेंगे। 
 
प्रेम जीवन में भारी बदलाव आ सकते हैं। बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि कई निर्णय आगामी जीवन के कठिन परंतु निर्णायक होंगे। विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। समय रहते दांपत्य जीवन में आने वाली किसी भी गलतफहमी को दूर कर लेना श्रेयस्कर है। 
 
हालांकि वर्षांत दांपत्य जीवन के लिए अच्छा सिद्ध होगा। संतान पक्ष के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा और वो प्रत्येक कार्य में प्रगति करेंगे। संस्कारों की वृद्धि होगी। पारिवारिक दृष्टि से समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है जिसे सुलझाने के लिए कुछ समझौते करने पड़ेंगे। 
 
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष काफी सफलता देने वाला रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने से मनोबल बढ़ेगा। आर्थिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। धनलाभ के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। करियर के दृष्टिकोण से ये वर्ष अच्छा रहेगा।
 
 
साल 2020 कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए 
 
कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 स्वास्थ्य के मामले में काफी भाग्यशाली सिद्ध होंगे और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में काफी गहराई आएगी और प्रेम में स्थिरता आएगी और प्रियतम के साथ सुकूनभरे पलों का आनंद लेंगे।
 
विवाहित जातकों के लिए वर्ष सुखमय रह सकता है। जीवनसाथी को उनके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। कुछ समय के लिए एक-दूसरे से दूर रहना पड़ सकता है। संबंधों में प्रगाढ़ता ही आएगी और संबंध मधुर बनेंगे। संतान पक्ष के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिए वर्ष काफी अनुकूल सिद्ध होगा और परिवार में आपसी तालमेल और सामाजिक रूप से सम्मान और संपन्नता प्राप्त होगी।

 
कन्या राशि के विद्यार्थियों को इस साल कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। सही दिशा में प्रयास सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी वर्ष काफी अनुकूल है और धन की आवक लगातार बनी रहेगी। 
इस वर्ष जातक नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। करियर के दृष्टिकोण से वर्ष प्रगतिशील साबित होगा और बदलाव अपेक्षित है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। विदेशी कंपनियों में कार्य कर रहे जातकों के लिए वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण रह सकता है। मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा होगा, जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
 
साल 2020 कैसा रहेगा तुला राशि के लिए 
 
तुला राशि के जातकों के लिए 2020 में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह है। अपच, वायु रोग, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, चिकनपॉक्स तथा शरीर में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 
 
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और रोमांस और आकर्षण की वृद्धि होगी। विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन के लिए वर्ष की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि साल के मध्य में काफी हद तक स्थितियां अच्छी हो जाएंगी। संतान पक्ष को लेकर परेशान रहेंगे।

 
सफलता प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। संतान का इस साल विवाह हो सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए साल काफी हद तक अच्छा रहेगा और परिवार के साथ बिताएंगे जिससे आपसी संबंध बेहतर होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अच्छा रह सकता है और नौकरी की तलाश करने वालों को काफी मेहनत के बाद नौकरी मिल सकती है। शिक्षा से संबंधित विदेश यात्रा संभव है। 
 
आर्थिक रूप से वर्ष सामान्य रहेगा। एक से अधिक स्रोतों से आमदनी होगी हालांकि खर्चे भी बने रहेंगे। कोई नया व्यवसाय शुरू करने से बचना चाहिए और नौकरी में भी परिश्रम करने की सलाह दी जाती है।

 
साल 2020 कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए
 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अच्छे स्वास्थ्य का संकेत करता है। कुछ मानसिक परेशानियां सामने आ सकती हैं। प्रेमियों के लिए यह वर्ष उत्तम है। साथी मिलने के योग हैं। रूठा हुआ प्रेम या व्यक्ति पुन: जीवन में दस्तक दे सकता है। विवाहित जातकों के लिए वर्ष काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे और भविष्य हेतु महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। दांपत्य जीवन में आकर्षण रहेगा।
 
परिवार में तनातनी या झगड़े की आशंका हो सकती है इसलिए धैर्य का परिचय देना ही बेहतर होगा। परिवार में किसी का विवाह अथवा किसी संतान का जन्म होने से खुशियों की बहार आएगी। विद्यार्थियों को संघर्षों के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक परिप्रेक्ष्य से यह साल काफी अच्छा रह सकता है और बचत होगी। 
 
वर्ष की शुरुआत में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं और यह साल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, उन्नति के अनेक अवसर प्राप्त होंगे।
 
साल 2020 कैसा रहेगा धनु राशि के लिए 
 
धनु राशि के जातकों के लिए 2020 में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी समस्याओं के अलावा कोई बड़ी समस्या होने की संभावना न के बराबर है। प्रेम संबंधों के लिए भी यह अवधि काफी अच्छी रहेगी और संबंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। प्रेम निवेदन स्वीकार लिया जाएगा।
 
विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी काफी मधुर रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। संतान पक्ष में हर्ष प्राप्त हो सकता है। नि:संतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। संतान उन्नति प्राप्त करेगी। 
 
पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुकून से पूर्ण रहेगा। घर-परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी।
 
आर्थिक पक्ष में मेहनत करेंगे तो ही लाभ होगा। करियर में विदेशी स्रोतों से अच्छा लाभ मिलेगा और कार्यों में सराहना मिलेगी। मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण मिल सकता है। कुल मिलाकर यह वर्ष अच्छी संभावनाओं की ओर संकेत करता है।
 
साल 2020 कैसा रहेगा मकर राशि के लिए 
 
मकर राशि के जातकों के लिए 2020 मिश्रित परिणामों का वर्ष होगा। स्वास्थ्य से संबंधित मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। पुराने समय से चली आ रही किसी बीमारी से मुक्ति प्राप्त होगी।
 
प्रेम जीवन के लिए वर्ष काफी अनुकूल रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह के भी प्रबल संयोग हैं। वर्ष के उत्तरार्ध में प्रेम जीवन के लिए समय थोड़ा-सा प्रतिकूल है इसलिए परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही आचरण करें।

 
परंतु विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। याद रहे, जीवनसाथी को भी पर्याप्त समय दें। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बनाए रखें।
 
संतान पक्ष के लिए यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, साथ ही अन्य क्षेत्रों में उन्हें प्रोत्साहित करें। पारिवारिक जीवन काफी हद तक अच्छा रहेगा। मान तथा सम्मान की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों का ध्यान रखना बेहतर रहेगा।
 
 
शिक्षा के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा तभी अच्छे परिणाम मिल पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए अपने धन का हिसाब-किताब अच्छे से रखें ताकि किसी भी तरह की आर्थिक समस्या से बचा जा सके। बेरोजगार लोगों को एक स्थायी नौकरी मिलने की संभावना काफी प्रबल है।

साल 2020 कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए 
 
कुंभ राशि के जातकों के लिए 2020 में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस वर्ष मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा, क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
 
इस वर्ष यात्राओं के योग हैं। मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन अत्यधिक खर्चों की वजह से वित्तीय समस्या उत्पन्न हो सकती है। अध्यात्म से जुड़े हुए अनेक अच्छे अनुभव मिलेंगे। विदेश जाने के प्रबल योग हैं।
 
इस वर्ष स्थान परिवर्तन के योग हैं। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। परिवार से सामंजस्य बनाए रखें और सभी को खुश रखने का प्रयास करें। पारिवारिक रिश्तों में तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों को इस साल अधिक मेहनत करनी होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है।
 
साल 2020 कैसा रहेगा मीन राशि के लिए 
 
मीन राशि के जातकों को वर्ष 2020 में कार्य में सफलता मिलेगी और उत्तम धनलाभ की प्राप्ति होगी। प्रियजनों, दोस्तों और करीबियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त होगा और कोई उपलब्धि भी प्राप्त होने के प्रबल योग हैं। 
 
पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी। जिव्हा पर नियंत्रण रखें तो चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से लाभ अपेक्षित है। कार्यों में सफलता मिलेगी। ध्यान रहे, अत्यधिक व्यस्तता से थकान होगी जिससे शरीर पर बुरा पड़ सकता है। 
 
मीन राशि के जातकों को अपने लिए समय निकालना चाहिए। यदि लक्ष्य पर ध्यान रहे तो अधिकांश इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। सामाजिक रुतबे में वृद्धि होगी, परंतु इस वर्ष यात्राएं कम होंगी मगर आर्थिक रूप से उन्नत बनेंगे। व्यापार में विस्तार होने से अभूतपूर्व सफलता भी प्राप्त होगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2020 में नया मकान ले रहे हैं तो जान लें लाल किताब के 5 नियम, वरना पछताएंगे