Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Kark Rashi 2022 : कर्क राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल

हमें फॉलो करें Kark Rashi 2022 : कर्क राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
, गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (16:16 IST)
Kark Rashi 2022
Cancer Monthly Horoscope 2022: कर्क राशि के लिए क्या लाया है नया वर्ष 2022 और कैसा रहेगा इस वर्ष आपका भविष्य या भविष्य में क्या करेंगे आप, कैसा रहेगा हर माह का भविष्यफल। वार्षिक राशिफल वर्ष 2022 के अनुसार कर्क राशि के लिए हर महीने का ( Kark Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) भविष्यफल यहां जानिए संक्षिप्त में।
 
1. कर्क राशि जनवरी माह 2022 (Cancer zodiac sign January 2022) : इस माह परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। महिलाओं, बच्चों और बड़े-बुजुर्गों का ध्यान रखें। बाहर के खानपान से बचें, संतुलित आहार लें और सावधानी बरतें। परिवार में पूजा-पाठ या कीर्तन का आयोजन होने से माहौल अच्छा बनेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
 
कारोबारी हैं तो व्यापार में ऊंच-नीच देखने को मिलेगी, परंतु यदि किसी को उधार दे रखा है तो वह इस माह की शुरुआत में मिल जाएगा। कहीं से कर्जा लिया हुआ है तो वहां से भी राहत मिलने के संकेत हैं।
 
नौकरीपेशा हैं तो इस माह सावधान रहें और किसी भी तरह की राजनीति में न उलझें अन्यथा नौकरी में समस्या खड़ी हो सकती है। आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आप पहले से ही सावधान रहें और किसी के साथ बेवजह में उलझने से बचें।
 
यदि आप कॉलेज के छात्र हैं तो पढ़ाई से हटकर कहीं ओर मन लगेगा। खासकर मित्रों के बीच गपशप करने या घूमने में ज्यादा वक्त जाएगा। इस बात को लेकर परिवार में बहस हो सकती है। स्कूली छात्र हैं तो पढ़ाई पर ध्यान लगाएं। यदि आप प्रतियोगी या सरकारी नौकरी की कोई परीक्षा दे रहे हैं तो उसमें सफल होने के संकेत हैं।
 
अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। विवाह को हुए बहुत वर्ष हो चुके हैं तो मतभेद के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा और संबंध मधुर बनेंगे।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है। मधुमेह या बीपी की बीमारी से पीड़ित हैं तो इस माह अपना ध्यान रखें। मानसिक रूप से अनावश्यक चिंताएं रहेगी। रात में नींद की कमी हो जाएगी।
2. कर्क राशि फरवरी माह 2022 (Cancer zodiac sign February 2022) : इस माह परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है इसलिए अभी से सावधान रहें। यदि छोटी-मोटी बीमारी हो तो लापरवाही न बरतें, इलाज करवा लें। संतान प्राप्ति की चाह पूरी हो सकती है या संतान की ओर से सुख मिलेगा। परिवार में किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना के संकेत भी मिल रहे हैं, ऐसे में सावधान रहें।
 
व्यापारी हैं तो आपको इस माह परिश्रम का फल मिलेगा। ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। बाजार में नए संपर्क बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो आप पर काम का बोझ कम हो सकता है और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल रहेगा। सरकारी नौकरी में हैं तो सतर्क रहें, क्योंकि आप राजनीति का शिकार हो सकते हैं।
 
कॉलेज छात्रों को अपने प्रोजेक्ट समय पर निपटा लेना चाहिए अन्यथा परेशानी खड़ी होगी। आपके मित्र आपको गफलत में रख सकते हैं इसलिए अपने दिमाग का उपयोग करें। सिर्फ पढ़ाई पर ही फोकस करें। कुछ नया करने का विचार मन में आएगा। सभी से सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें।
 
यदि किसी के साथ रिलेशन में हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। अविवाहित हैं तो इस माह आपके लिए रिश्ते आ सकते हैं, किंतु ज्यादा सोच-विचार में अच्छे रिश्ते हाथ से निकल जाएंगे। विवाहित लोगों का जीवन सुखमय बीतेगा।
 
सेहत की दृष्‍टि से देखें तो यह माह सिरदर्द वाला है। माइग्रेन की समस्या हो सकती है। अनावश्‍यक चिंता या ज्यादा सोचने के कारण भी ऐसा हो सकता है।
 
3. कर्क राशि मार्च माह राशिफल 2022 (Cancer Horoscope March 2022) : इस माह परिवार में धार्मिक माहौल बनेगा। रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर आप चिंतित रहेंगे। बच्चों से कहासुनी भी हो सकती है।
 
कारोबारी हैं तो व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी के कारण घाटा हो सकता है। हालांकि यह लाभ का समय है, परंतु आपकी समझदारी पर यह निर्भर करेगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों का फल मिलने में अभी देरी लगेगी। नौकरी करने वालों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं तो इस माह अच्छे अवसर हाथ में आएंगे।
 
छात्र हैं तो इस माह आपको अपने माता-पिता या गुरुजनों से सीखने को आवश्यकता है, जो भविष्य में बहुत काम आएगी। आपके टीचर किसी बात को लेकर वे आपसे नाराज रह सकते हैं। सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी में सहपाठी का सहयोग मिलेगा। यदि अच्छे से पढ़ाई की तो यह माह भविष्य की दृष्टि से उन्नति वाला रहेगा।
 
यदि किसी के साथ रिलेशन में हैं तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, माहौल अच्छा बनेगा। रिश्तों को लेकर आप गंभीर होंगे और विवाह के संबंध में विचार करेंगे। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विवाहित हैं तो दो से तीन होने की संभावना है।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य है। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से बेचैन हो सकते हों। ऐसे में मन को शांत रखें और कसरत करने की आदत डालें।
4. कर्क राशि अप्रैल माह राशिफल 2022 (Cancer Horoscope April 2022) : यह माह आपके पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल सिद्ध होगा। सभी तरह के मतभेद और दुविधा दूर हो जाएगी। समाज मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से भी संबंध बढ़ेंगे।
 
व्यापारी हैं तो यह समय नए कार्य करने और समझौते करने का है। भूमि में निवेश किया तो लाभ मिलेगा। यह माह आपके लिए सफलता का माह है। नौकरीपेशा हैं तो आपके मन में नौकरी बदलने का विचार आएगा। यह कार्य करने में कोई बुराई नहीं है बशर्ते कि आपने पहले से ही कोई दूसरी नौकरी ढूंढ रखी हो। सरकारी अधिकारियों को अचानक किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।
 
छात्रों के लिए यह माह संभलकर चलने का है। यदि मुख्‍य पढ़ाई को छोड़कर कहीं ओर ध्यान लगाया तो शिक्षा ब्रेक हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो किसी से सहयोग प्राप्त होगा जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
 
यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो यह माह थोड़ा उथल-पुथल वाला होगा। गलतफहमी पैदा होने के कारण संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। विवाहित हैं तो यह माह शांतिपूर्वक गुजरेगा। माह के मध्य में थोड़ी-बहुत खटपट हो सकती है। शादी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को मामा पक्ष की ओर से अच्छा प्रस्ताव आएगा।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह अच्‍छा रहेगा। हालांकि किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। इस माह आप अपने आप में एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे और नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी।
webdunia
Cancer Horoscope 2022
5. कर्क राशि मई माह राशिफल 2022 (Cancer Horoscope May 2022) : इस माह में परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ेगा। घर-परिवार के सहयोग से तरक्की होगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन होने की भी संभावना है।
 
यदि पिछले माह व्यापार में घाटा हुआ था तो इस माह कवर हो जाएगा। यह माह व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी वालों को परेशानी रहेगी लेकिन प्राइवेट नौकरी वालों को सुकून के साथ ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। ऑफिस की राजनीति से बचकर रहें, अन्यथा नुकसान उठा सकते हैं।
 
छात्रों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है। आपको अपनी पढ़ाई के लिए शिक्षक और सहपाठी से मार्गदर्शन और सहयोग लेना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह नए अवसर तो नहीं मिलेंगे। इस समय की गई मेहनत भविष्य में बहुत काम आएगी।
 
विवाहित लोगों के लिए यह माह उत्तम है, दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। अविवाहितों के लिए अब विवाह के लिए थोड़ा इंतजार और करना पड़ सकता है। इस बीच यदि कोई अच्‍छा प्रस्ताव आए तो ज्यादा सोच-विचार न करते हुए उसे स्वीकार कर लें।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह अच्‍छा नहीं है। आपको लापरवाही नहीं बरतना चाहिए। हालांकि मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे।
 
6. कर्क राशि जून माह राशिफल 2022 (Cancer Horoscope June 2022) : इस माह आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा, परंतु घर के किसी सदस्य की बीमारी को लेकर चिंता भी रहेगी।
 
व्यापारियों को लाभ मिलेगा और उनके लिए नए अवसर भी मिलेंगे। नौकरीपेशा के लिए यह माह पदोन्नति का रहेगा। हालांकि नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। लेकिन नौकरी बदलने से पहले इस पर सोच-समझकर ही निर्णय लेना होगा। इसके लिए परिवार की सलाह जरूर लें। छात्रों के लिए यह माह थोड़ा चुनौतीभरा रह सकता हैं व अच्छे परिणाम पाने के लिए उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी।
 
अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे या इस माह विवाह हो जाएगा। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा और निर्णय लेंगे। सेहत की दृष्‍टि से यह माह ठीक है।
7. कर्क राशि जुलाई माह राशिफल 2022 (Cancer Horoscope July 2022) : इस महीने आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। यदि ऐसा कर लिया तो बहुत अच्छे परिणाम निकलेंगे। परिवार में किसी की नौकरी लग सकती है। घर में धार्मिक माहौल रहने के कारण मानसिक शांति का अनुभव होगा। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। खासकर पिता की सेहत पर ध्यान दें।
 
व्यापारिक रूप से कुछ घाटा होने की संभावना है लेकिन परिवार के किसी अन्य सदस्य को लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो उन्नति के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है। छात्रों के लिए नया कार्य करने का समय है। स्कूली बच्चों को रचनात्मक कार्य मिलेंगे। अदर एक्टिविट में पार्टिसिपेट करें।
 
विवाहित हैं तो पत्नी की सेहत का ध्यान रखें। अविवाहित हैं तो विवाह होने की संभावना है। किसी के साथ रिलेशन में पहले से ही हैं तो बातचीत बंद हो सकती है। सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य है।
 
8. कर्क राशि अगस्त माह राशिफल 2022 (Cancer Horoscope August 2022) : इस माह में आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। अचानक से धनलाभ हो सकता है। कहीं निवेश किया है तो उसका लाभ मिलेगा। परिवार में भी अच्छा माहौल रहेगा। इस समय आपका ज्यादा ध्यान अपने परिवार के सदस्यों के साथ बीतेगा जिससे रिश्तों में और ज्यादा मजबूती आएगी।
 
व्यापारियों को इस माह अच्छा लाभ मिलेगा। यदि कुछ नया करना चाहते हैं तो निर्णय अपने परिवार के सदस्यों की सहमति के बाद ही लें। नौकरीपेशा हैं तो सभी आपके काम से खुश दिखाई देंगे तथा आपके काम को भी प्रोत्साहन मिलेगा। राजनी‍ति में हैं तो सावधान रहें। छात्रों के लिए सामान्य समय है। प्रतियोगी परीक्षा में सहयोग मिलेगा। 
 
विवाहित हैं तो इस माह कहासुनी हो सकती है। हालांकि आपसी समझ से मामला सुलझ जाएगा। विवाहित हैं तो रिश्तों के प्रस्ताव आएंगे। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो इस माह विवाद सुलझ सकता है। सेहत की नजर से यह माह ठीक नहीं है। इसलिए अपना खानपान सही रखें व प्रतिदिन व्यायाम करने की आदत अवश्य डालें।
webdunia
Cancer Monthly Horoscope 2022
9. कर्क राशि सितंबर माह राशिफल 2022 (Cancer Horoscope September 2022): यह माह आपके लिए थोड़ा कठिन है। आपको अपना व्यवहार सही रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी।
 
व्यापार में अनिश्चितता रहेगी जिसमें कभी आपको घाटा तो कभी लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो स्थानांतरण के योग हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो यह माह आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा और कार्यक्षेत्र पर आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। छात्रों को अपने सीनियर का सहयोग मिलेगा तथा उनका मार्गदर्शन आगे चलकर बहुत काम आएगा।
 
विवाहितों को चाहिए कि वे अपने जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखें। बच्चों के लिए समय दें। अविवाहितों को अभी इंतजार करना होगा। किसी के साथ रिलेशनन में हैं तो यह माह अच्छा रहेगा। इस माह आपको सिरदर्द, चिंता और तनाव की समस्या हो सकती है।
10. कर्क राशि अक्टूबर माह राशिफल 2022 (Cancer Horoscope October 2022): यह माह आपके लिए सुख लेकर आया है। सभी ओर से शुभ समाचार‍ मिलेंगे। रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
 
व्यापारी हैं तो कर्जे को लेकर चिंता होगी। किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो वहां से भी समस्या आएगी। नौकरीपेशा हैं तो नई जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा, परंतु अभी आपको यह निर्णय नहीं लेना चाहिए।
 
छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। आप अपने करियर में बदलाव के लिए भी विचार करेंगे और नए क्षेत्रों के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। हालांकि छात्रों को इस माह में कई अच्छे अवसर मिलेंगे लेकिन वे उसका उचित लाभ नहीं उठा पाएंगे। 
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अविवाहितों को रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो घूमने जाने का प्लान बन सकता है। सेहत बेहतर रहेगी। बस पेट संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
 
11. कर्क राशि नवंबर माह राशिफल 2022 (Cancer Horoscope November 2022): इस माह परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। हालांकि धार्मिक आयोजनों के कारण माहौल उच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो, इसके लिए सावधान रहें।
 
व्यापार के लिए यह माह आपके लिए शुभ रहेगा और आप लाभ पाएंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं तो इस माह पदोन्नति होने की संभावना है। छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए यह माह चुनौती भरा है। करियर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए धैर्य रखने की आवश्यकता है। अविवाहितों के रिश्ते तय होंगे। आपको अपने रिलेशन में ज्यादा सजग रहने की आवश्यकता है। सेहत की दृष्टि से इस माह सिरदर्द, चिंता व तनाव की समस्या हो सकती है।
 
12. कर्क राशि दिसंबर माह राशिफल 2022 (Cancer Horoscope December 2022): इस माह आप अपने परिवार के सदस्यों की सेहत ध्यान रखें। लापरवाही के कारण कोई गंभीर रोग हो सकता है। इस माह घर परिवार में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है। इस माह यात्रा के योग हैं।
 
व्यापारियों को लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा के लिए यह माह सामान्य रहेगा। हालांकि नई नौकरी के अवसर मिलेंगे लेकिन आपको इस पर सोच-समझकर ही निर्णय लेना होगा। इसके लिए परिवार की सलाह जरूर लें। छात्रों के लिए यह माह थोड़ा चुनौतीभरा रह सकता है व अच्छे परिणाम पाने के लिए उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी।
 
विवाहित लोगों को अपने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे का इस माह ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे या इस माह विवाह हो जाएगा। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो आपसी समझ और ज्यादा बढ़ेगी, परंतु समयाभाव के कारण गलतफहमी भी बढ़ सकती है। सेहत की दृष्‍टि से यह माह ठीक नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण : कौनसी राशियों के लिए शुभ-अशुभ, जानिए कैसा होगा असर