Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lal Kitab Rashifal 2022 : वृश्चिक राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें

हमें फॉलो करें Lal Kitab Rashifal 2022 : वृश्चिक राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें
, गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (17:15 IST)
Lal kitab Vrishchik rashi 2022
Lal Kitab Vrishchik rashi 2022: नया साल वर्ष 2022 में वृश्चिक राशि के जातकों का नौकरी, व्यापार, करियर, प्रेम, विवाह, सेहत आदि में कैसा रहेगा हाल। लाल किताब के अनुसार वृश्चिक राशि (Scorpio 2022 Lal Kitab) के जातकों के लिए वर्ष 2022 के अचूक उपाय के साथ ही जानिए वृश्चिक राशि का (Vrishchik rashi ka varshik rashifal 2022) वार्षिक राशिफल।
 
 
1. परिवार (Scorpio Family 2022) : घर परिवार में इस वर्ष खुशी का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य के कारण खुशी का समाचार सुनने को मिलेगा। हालांकि आपके दांपत्य जीवन में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। आपको अपने व्यवहार को संयमित रखना होगा। पारिवारिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। 
 
2. अर्थ (Scorpio Finance 2022) : आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा। कुछ जातक इस वर्ष प्रॉपर्टी खरीद या बेच सकते हैं। आपको आमदनी में बढ़ोतरी के लिए कुछ बड़े प्रयास करने होंगे, तभी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
3. कारोबार (Scorpio Business 2022) : व्यापारी वर्ग के लोगों को पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। नए संपर्कों के माध्यम से आप ऐसे सौदे प्राप्त कर सकते हैं जिनमें आपको अधिक मुनाफा होगा। आपको अपने काम में कुछ नए तरीके अपनाने की जरूरत है और प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहने की जरूरत है।
 
4. नौकरी (Scorpio Job 2022) : यदि आपके पिछले साल जमकर मेहनत की होगी तो निश्‍चित ही यह वर्ष आपके लिए पदोन्नति और इंक्रीमेंट लेकर आया है। यदि नहीं की होगी तो स्थानांतरण या नौकरी बदलने के योग भी बन रहे हैं। हालांकि इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा। जो जातक किसी सरकारी नौकरी में कार्य कर रहे हैं उनको इस वर्ष कार्य के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
 
5. करियर (Scorpio Career 2022) : करियर की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्छा है। छात्र अपनी परीक्षा पास करेंगे और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए, किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला भी मिल सकेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को इस वर्ष अधिक मेहनत करने की जरूरत है तभी जाकर कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही ये समय अच्छी नौकरी की तलाश करने वाले फ्रेशर्स को, कॉलेज प्लेसमेंट की मदद से सुनहरा अवसर देगा।
 
6. प्रेम (Scorpio Love 2022) : यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो इस वर्ष आपको समझदारी से काम लेना होगा। इस वर्ष एक-दूसरे से दूरी होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि रिश्‍ते में विश्वास बढ़ेगा। 
 
7. विवाह (Scorpio Marriage 2022) : अविवाहित जातकों के लिए यह वर्ष विवाह के योग लेकर आया है। हालांकि आपको सोच समझकर ही रिश्ता तय करना होगा क्योंकि धोखा भी हो सकता है।
 
8. शारीरिक सेहत (Scorpio Physical health 2022) : सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि रक्त संबंधी अशुद्धियां, ब्लड प्रेशर और अपच हो सकता है। यदि आप अपनी डाइट को नियंत्रण में रखते हैं तो बहुत सारी समस्याओं से बचे रहेंगे। 
 
9. मानसिक सेहत (Scorpio Mental health 2022) : यह वर्ष आपके लिए मानसिक तनाव से भरा रह सकता है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार से चिंता न करें क्योंकि सभी कुछ अच्‍छा ही होगा। आपको अपने माता-पिता और बच्चों की सेहत की चिंता रहेगी। 
 
10. उपाय (Scorpio Lal kitab ke upay 2022) : अंगूठी या चेन, आदि के रूप में सोना धारण करें। मंगलवार के दिन बंदरों को चना-गुड़ खिलाएं। किसी से भी लोहे या बिजली का सामान गिफ्ट में न लें। अपने भाई-बहनों का ख्याल रखें। केसर को माथे, नाभि, कान और गले में लगाएं। केसर और शहद का सेवन करें। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं। तंदूर से बनी हुई मीठी रोटी गरीब व्यक्तियों को खिलाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lal Kitab Rashifal 2022 : धनु राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें