Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धनु राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए?

-साल 2023 आपको देकर जाएगा आश्चर्यजनक खुशी, साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति

हमें फॉलो करें धनु राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए?

WD Feature Desk

Sagittarius Annual Horoscope 2023
sagittarius horoscope Dhanu Rashi 
धनु राशिफल 2023 -Dhanu Rashifal 2023
धनु राशि 2023 -Dhanu Rashi 2023
धनु राशि का स्वामी गुरु है। आमतौर पर यह राशि उद्विग्न रहती है। पल में तोला पल में माशा इनका मूल स्वभाव है। बहरहाल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2023 में धनु राशि का बहुत शानदार समय आएगा। साल 2023 में धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि देव की कृपा से आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा वहीं इस साल आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। 
 
व्यापार में भी लाभ भरपूर मिलेगा। बकाया धन सरलता से आएगा। धैर्य बना कर रखें। नया निवेश करने के पहले किसी जानकार की सलाह जरूर लें। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष बढ़िया रहेगा। रोमांस लाइफ आपके लिए उत्तम नहीं है। प्रेम में कई तरह से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किंतु शादीशुदा हैं तो दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवन साथी का प्यार भरपूर मिलेगा। इस साल प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन आप स्वयं को मजबूत बना चुके हैं। हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। पुरानी नौकरी को लेकर असमंसज की स्थिति बनी रहेगी और आपको सलाह दी जाती है कि अपने सहकर्मियों के साथ मिजाज को नर्म रखकर बात करें। गर्म रखा तो विवाद बढ़ सकता है। 
 
परिवार में मान सम्मान बना रहेगा। आपको करियर में शुभ समाचार मिलेगा। जो लोग कपड़ा, भूमि, भवन तथा धातु से सम्बंधित व्यापार से जुड़े हैं वे एक साथ कई जगह निवेश नहीं करें। इस साल आप कई तरह से तरक्की कर सकते हैं। जून महीने से समय आपका पूरा साथ देगा। आप इस वर्ष जीवन के प्रति अच्छा और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। आप पहले से कहीं अधिक मेहनत करने में सक्षम होंगे, जिसका परिणाम आपके करियर पर दिखेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए एक बेहतरीन वर्ष है। वर्ष के पूर्वार्ध में शुक्र और बृहस्पति ग्रह एक साथ मिलकर आपकी फाइनेंशियल कंडिशन को बेहतर बनाएंगे और आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता लाएंगे। 
 
शुक्र ग्रह आपको भरपूर ऊर्जा देगा। राहु और केतु के प्रभाव के कारण, आपको 2023 में अपना पैसा खर्च करने में सतर्क रहने की आवश्यकता है। धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति इस साल आपेक लिए मजबूत स्थिति में हैं। शनि ग्रह की उपस्थिति आपकी प्रगति में बाधा डाल सकती है। अगर आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहते हैं, उसके प्रति संकल्पित होना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी। मजबूत बृहस्पति के कारण धनु राशि के जातक वर्ष 2023 में अच्छे स्वास्थ्य का पूरा आनंद उठाएंगे। शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय रहने की कोशिश करें। 
 
2023 में आपको गुप्त शत्रुओं से तनाव बना रहेगा। आप ज्यादा चिंता न करें। अनावश्यक झंझटों में पड़ने से बचें। इस साल शुक्र ग्रह की प्रबल ऊर्जा के कारण आप शानो शौकत और विलासी जीवन के साथ प्रेम से भरे रहेंगे। विपरीत हालातों में आपको धैर्य को नहीं खोना है, मन शांत रखना है और गुस्से पर काबू करना है। जो दंपति संतान की कामना कर रहे हैं, वे फरवरी के महीने में प्लान कर सकते हैं। 
 
धनु राशिफल 2023 भविष्यवाणी करता है कि इस साल आपको करियर के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप इतने अधिक भाग्यशाली होंगे कि अपने भाई और बहन का भी साथ देंगे। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि वे भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे। 2023 में बृहस्पति की मजबूत उपस्थिति अप्रैल 2023 के बाद व्यापार वृद्धि में सहायता करेगी। 2023 में शुक्र, बुध और बृहस्पति ग्रह का संयुक्त प्रभाव पदोन्नति मिलने की संभावना बढ़ा रहा है इससे आपकी फाइनेंशियल कंडिशन चमकदार होगी।

हालांकि,आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। बुध और बृहस्पति ग्रह पक्ष में होंगे। आपको अपने बेचैन स्वभाव पर नियंत्रण रखना है आने वाला साल आपको रंगीन परिणाम देगा। यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

इस साल की शुरुआत में आपको अपना रूका धन वापिस मिल जाएगा। इस साल जमीन खरीद सकते हैं और नया घर भी। वाहन बदलने के तो आप शौकीन हैं ही। इस साल फिर नया वाहन खरीद सकते हैं। ट्रैवलिंग पर किया गया खर्च किसी तरह से नुकसानदायक नहीं होगा बल्कि आपकी यात्रा आपके करियर में मदद करेगी। लग्जरी चीजों का लाभ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा। धनु राशिफल 2023 आपको सलाह देता है कि आप अपने फैसले, धन, रिश्ते और विचारों को गोपनीय रखें। कुल मिलाकर साल 2023 का अंत आपको आश्चर्यजनक खुशियां देकर जाएगा।  
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लाल किताब ज्योतिष भविष्यफल 2023 : मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों के लिए नए साल के नए उपाय