Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जनवरी माह के ग्रह परिवर्तन और तारे-सितारे : 10 खास बातें

हमें फॉलो करें जनवरी माह के ग्रह परिवर्तन और तारे-सितारे : 10 खास बातें
, बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (12:58 IST)
january mah 2023 rashi parivartan : चंद्र ग्रह का गोचर समय एक राशि में सवा दो दिन रहता है। अगले यानी नये वर्ष जनवरी माह 2023 में ग्रह परिवर्तन होंगे या नहीं? तारे सितरों को खास बातें। ग्रह के राशि परिवर्तन के साथ ही जानिए वरुण, यम और अरुण ग्रह के गोचर के बारे में भी जानकारी। जनवरी माह में सूर्य और शुक्र का ही गोचर होगा जबकि अन्य ग्रह का गोचर कब होगा यह भी जानें।
 
 
1. सूर्य ग्रह : इस समय सूर्य धनु राशि में गोचर कर रहा है अगले वर्ष 14 जनवरी 2023 में वह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करने लगेगा जहां वह 13 फरवरी 2023 तक रहेगा।
 
2. मंगल ग्रह : 13 नवंबर 2022 से मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर रहा है जो अब 13 मार्च 2023 तक इसी राशि में रहेगा।
 
3. बुध ग्रह : 28 दिसंबर को बुध ग्रह का मगर राशि में गोचर होगा और फिर 31 दिसंबर को यह ग्रह वक्री होकर धनु में प्रवेश करेगा। इसके बाद 7 फरवरी 2023 को यह मार्गी होकर मकर में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह ग्रह 27 फरवरी 2023 तक इसी राशि करने के बाद कुंभ में प्रवेश करेगा।
 
4. बृहस्पति ग्रह : यह ग्रह 13 अप्रैल 2022 से मीन राशि में गोचर कर रहा है और अब अगले वर्ष 22 अप्रैल को यह मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेगा।
 
5. शुक्र ग्रह : यह ग्रह 29 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर धनु से निकलकर मकर में गोचर करेगा जहां यह 22 जनवरी 2023 को शाम 4:03 बजे तक रहने के बाद कुंभ राशि में गोचर करेगा।
webdunia
6. शनि ग्रह : 29 अप्रैल 2022 को कुंभ में था फिर 12 जुलाई 2022 को पुन: मकर में आया और अब अगले वर्ष 17 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट से पुन: कुंभ में गोचर करने लगेगा।
 
7. राहु ग्रह : 12 अप्रैल 2022 से मेष राशि में गोचर कर रहा है जो अब अगले वर्ष 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 33 मिनट पर मेष से निकलकर मीन राशि में गोचर करेगा।
 
8. केतु ग्रह : 12 अप्रैल 2022 से तुला राशि में गोचर कर रहा है जो अब अगले वर्ष 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 33 मिनट पर तुला से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेगा।
 
9. वरुण ग्रह : वरुण ग्रह यानी नेपच्यून 18 अप्रैल 2022 से मेष राशि में गोचर कर रहा था जो 11 सितंबर 2022 के बाद कुंभ राशि में गोचर करने लगा। अब अगले साल यह 19 फरवरी 2023 को कुंभ से निकलकर मीन में गोचर करेगा।
 
10. अरुण और यम ग्रह : अरुण यानी यूरेनस और यम यानी प्लूटो का कोई गोचर नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Makar Sankranti : साल 2023 में कैसा रहेगा मकर संक्रांति का शुभ पर्व, पुण्यकाल और वाहन संबंधित जरूरी जानकारी