Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्ष 2024 में शनि के करीब आ रहा है उसका मित्र ग्रह शुक्र, जानें 12 राशियों का हाल

हमें फॉलो करें वर्ष 2024 में शनि के करीब आ रहा है उसका मित्र ग्रह शुक्र, जानें 12 राशियों का हाल
Shani Shukra Yuti 2024: वर्ष 2024 की शुरुआत में करीब 30 वर्षों के बाद शुक्र और शनि ग्रह करीब आने वाले हैं। वर्ष की शुरुआत में शुक्र ग्रह कुंभ राशि में जाने वाले हैं। कुंभ में पहले से ही शनि महाराज विराजमान है। शुक्र और शनि में आपसी मित्रता है इसलिए कुंभ में इस युति को अच्छा माना जा रहा है। आओ जानते हैं कि इसका क्या होगा 12 राशियों पर असर।
 
मेष राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में इस युति के बनने से धन लाभ होगा। यानी आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। करियर और नौकरी में उन्नति होगी और जीवन में शुभ समाचारों की संख्या बढ़ जाएगी। व्यापार में भी आपको जबरदस्त लाभ होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि : आपकी राशि के दशम भाव में यह युति बन रही है जिसके चलते कार्यक्षेत्र में चौगुनी उन्नति होगी। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन होगा। व्यापारी हैं तो मुनाफा बढ़ जाएगा। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी।
 
मिथुन : आपकी राशि के नवम भाव में यह युति बन रही है जो कि भाग्य का भाव है। आपके लिए यह युति शानदार रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बनेगा। आपको पितरों का तर्पण करने से इस युति का जबरदस्त लाभ मिलेगा।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में इस युति को सही नहीं मान जा सकता। घटना-दुर्घटना और आर्थिक नुकसान के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव में यह युति फलदायी साबित होगी। बस आपको अपने जीवनसाथी का सम्मान करना और उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा। इसी के साथ ही साझेदारी के व्यापार में सतर्क रहना होगा।
कन्या राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शनि और शुक्र की युति मिलेजुला असर देगी। जीवनसाथी की सेहत का और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
 
तुला राशि : आपकी राशि के पंचम भाव में यह युति लंबी यात्रा से लाभ का योग बना रही है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। धन संबंधी समस्या का समाधान होगा। छोटे से निवेश में बड़ा लाभ प्राप्त होगा।
 
वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र और शनि की युति मिलेजुले परिणाम दे सकती है। माता को कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। मानसिक बेचैने बढ़ सकती है। सेहत का ध्‍यान रखना होगा।
 
मकर राशि : आपकी राशि के धन भाव यानी दूसरे भाव में यह युति बन रही है। आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। कमाई के साधन बढ़ने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे जिसके चलते व्यापार में उन्नति होगी।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में शनि और शुक्र की युति के चलते आपके दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवार में सुख समृद्धि कायम रहेगी।
मीन राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में शुक्र और शनि की युति सही नहीं मानी जा सकती है। आपको अपनी और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। आर्थिक नुकसान की संभावना है। विदेश से जुड़े व्यापार या नौकरी में सतर्कता से कार्य करना होगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जनवरी 2024 मासिक राशिफल : किसके खुलेंगे भाग्य किसे रहना होगा सतर्क, जानिए 12 राशियों का भविष्यफल