Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Yearly Forecast 2024: नया साल कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए, जानें भविष्यफल पं. प्रेम कुमार शर्मा से

हमें फॉलो करें Yearly Forecast 2024: नया साल कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए, जानें भविष्यफल पं. प्रेम कुमार शर्मा से
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Horoscope for the year 2024: वर्ष 2023 की विदाई के साथ ही आरंभ हो रहा है नया साल 2024। इस नव वर्ष को लेकर बहुत सारे सवाल हैं, बहुत सारी भविष्यवाणियां। यहां वेबदुनिया आपके लिए प्रस्तुत कर रहा हैं देश के जानेमाने ज्योतिषाचार्य पंडित Dr. Prem Kumar Sharma की predictions। आइए यहां जानते हैं नए साल के नए सितारे, शुभ महीने, शुभ अंक और शुभ रंगों के बारे में सरल जानकारी कम से कम शब्दों में.... 
 
 
मेष राशिफल 2024 : 
 
साल 2024 आपके लिए बहुत ही अच्छा और अद्भुत वर्ष रहने वाला है। आपके जीवन में जो भी चुनौतियां आएंगी, वे आपको नया आकार देगी, जो आपको सफलता की ओर ले जाएगी। चुनौतियों की बदौलत ही आप बेहतर योजनाएं बना सकेंगे, आपको नया विजन मिलेगा और स्वभाव में परिवक्वता यानी मैच्योरिटी आएगी। इस वर्ष आप कई साहस भरे फैसले करेंगे, जो भविष्य में सही साबित होंगे। ज्यादातर समय ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और हर कार्य को उत्साह के साथ पूरा करेंगे। आपको कई नए अवसर मिलने की संभावना है, जो आपके विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। आपमें से कुछ लोगों का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से साल अनुकूल नज़र आ रहा है। स्वस्थ जीवन जिएंगे और छोटी-मोटी बीमारियों से रिकवरी आसानी से हो जाएगी। विशेष रूप से, समाज की ओर जो योगदान आपने दिया है, वे आपकी मान-प्रतिष्ठा को और बढ़ाएगा। 2024 रिश्तों की दृष्टि से भी काफी अच्छा रहने वाला है। पति-पत्नी के रिश्ते बेहतर होंगे।
 
लकी नंबर: 1
लकी कलर: येलो
लकी महीने: जनवरी, अगस्त, अक्टूबर

वृषभ राशिफल 2024 : 
 
2024 में कई नए बदलाव आपका इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, वर्ष की शुरुआत में हेल्थ कमजोर रहेगी और कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ सकती है। इसी तरह, पैसों के मामले में नाजुक वक्त देखना पड़ सकता है, क्योंकि आय के साथ-साथ खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। साल की शुरुआत में पैसों से जुड़ी परेशानियां कुछ कम होने की संभावना है और कई जगहों से आपको लाभ भी प्राप्त होंगे। बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए आशा से भरा साल रहेगा, उन्हें एक सुखद यात्रा का अनुभव होने वाला है। लेकिन, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि आपको अथक प्ररिश्रम करने होंगे, जो आपकी चुनौतियों को आसान बना देंगे। रिश्तों में कुछ खटास का अहसास हो सकता है, बेहतर होगा कि रिश्तों को मन से निभाएं। मेहनत की बदौलत समाज में अपनी एक नई पहचान बनाने में सफल हों सकेंगे।
 
लकी नंबर: 9
लकी कलर: ग्रीन
लकी महीने: अप्रैल, सितंबर, दिसंबर

मिथुन राशिफल 2024: 
 
साल 2024 में आपके कई सितारे बेहतरी की ओर इशारा करते नजर आ रहे हैं। इस साल आपकी कई अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी, सुखद यात्राओं पर निकलने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर सकारात्मक प्रभावों से भरा साल होगा। हालांकि, स्वास्थ्य की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। पेट से जुड़ी परेशानियां और छाती में इंफेक्शन जैसी कई बीमारियां आपको लंबे समय तक तकलीफ में रख सकती है। इन्हें लेकर जरा भी लापरवाही न करें। वहीं, बिजनेसमैन की बात करें, तो उन्हें विदेशों से अप्रत्याशित लाभ मिलने की उम्मीद है। अच्छी बात ये भी रहेगी कि इस वर्ष आपका व्यवसाय विदेशों तक फैल सकता है। लेकिन, आपको जल्दी-जल्दी पैसा कमाने के लालच से दूर रहना होगा, वरना बुरी तरह फंस सकते हैं। परिवार के प्रति आपका प्यार और लगाव बढ़ेगा। आपके आपसी संबंध में सुधार होगा, घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ बातचीत सुगम हो जाएगी। उनका पूरा साथ आपको मिलेगा। हालांकि, मैरीड लाइफ में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन, वक्त के साथ-साथ उसमें भी सुधार हो जाएगा।
 
लकी नंबर: 3
लकी कलर: पर्पल
लकी महीने: फरवरी, नवंबर

कर्क राशिफल 2024: 
 
कर्क राशि वालों के लिए साल 2024 सितारे के अच्छी शुरुआत की ओर संकेत दे रहे हैं। करियर और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच काफी संतुलित साल रहने वाला है। जब स्वास्थ्य संबंधी मामलों की बात आती है, तो सतर्कता बरतनी जरूरी हो जाती है। निवेश करने में विवेकपूर्ण रवैया अपनाएं। बचत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में काम का दबाव पूरे साल बना रहेगा, लेकिन दृढ़ प्रतिबद्धता पेशेवर मोर्चे पर आगे बढ़ने में मदद करेगी। साल के शुरुआती महीनो में छात्र अपनी मेहनत और लगन की मदद से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इस साल की आपकी यात्रा काफी मजेदार रहने वाली है। आपको नए अनुभव मिलेंगे, जो आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। जिन लोगों की शादी नहीं हुई, इस साल उनका विवाह हो सकता है।
 
लकी नंबर: 2
लकी कलर: ऑरेंज
लकी महीने: जनवरी, मार्च, सितंबर

सिंह राशिफल 2024: 
 
इस साल कई खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाली हैं। अगर कहा जाए कि ये साल आपके लिए चमत्कारिक रहने वाला है, तो गलत नहीं होगा। इस साल भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। कई अवसरों के आप सही लाभ उठा सकेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है, जिसमें दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की होगी। लेकिन, जैसे-जैसे साल बीतेगा, कुछ आर्थिक अनिश्चतताएं नजर आएंगी। हालांकि, कुछ समय बात आर्थिक तंगी के बादल झड़ जाएंगे और पैसों के मामले में स्थिरता आ जाएगी। इसी बीच, आपको अपनी हेल्थ की ओर भी ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। वहीं, आपके वैवाहिक जीवन की बात करें, पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आएगी, स्नेह बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को दूर-दराज से विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। इसके अलावा, इस वर्ष आपको कई देशों में घूमने का अवसर भी मिल सकता है।
 
लकी नंबर: 5
लकी कलर: गोल्डन 
लकी महीने: मार्च, जुलाई

कन्या राशिफल 2024: 
 
वर्ष 2024 आपको समझदारी से चलने और चुनौतियों को स्वीकार करने और आने वाली जीत का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करता है। इसके साथ, इस साल आपको हेल्थ के प्रति पहले से ज्यादा कॉन्शस होने और रेगुलर चेकअप करवाने की जरूरत है। डिसीप्लीन में रहे, संतुलित जीवन बिगड़ सकता है। जहां तक करियर की बात है, तो साल के शुरुआती दिनों में आपको कुछ उपलब्धियां मिलेंगी, जो आपको पूरा साल सकारात्मक बनाए रखने के लिए काफी होंगी। साल की दूसरी और तीसरी तिमाही में कुछ चुनौतियां फेस करनी पड़ेगी, जिससे तनाव बढ़ेगा। लेकिन, अपनी समझदारी और इमोशंस को कंट्रोल कर आप इससे निपट सकेंगे। प्रोफेशनल लोगों को पूरा साल इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं किसी के साथ गॉसिप्स में न उलझें। यह बहुत बड़ा घाटे का सौदा साबित हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष आशाजनक रहेगा। साल के शुरुआती दिनों में परिवार के सदस्यों के बीच कुछ गलतफहमियां पनप सकती हैं, जिससे रिश्ते में लंबे समय तक खटास बनी रहेगी। वित्तीय स्थिति में पूरा साल स्थिरता की उम्मीद की जा सकती है। साल 2024 में आपके सितारे आपको आध्यात्मिकता की ओर लेकर जा सकते हैं।
 
लकी नंबर: 6
लकी कलर: ब्राउन
लकी महीने: जून, सितंबर, दिसंबर

तुला राशिफल 2024: 
 
2024 में, तुला राशि वाले खुद को भाग्यशाली समझ सकते हैं। इस साल आपके सितारे काफी बुलंद हैं। इस वर्ष आप परिश्रम करेंगे, आपके कौशल में निखार आएगा और काम के प्रति आपकी लगन आपको सफलता के नए शिखर तक ले जाएगी। लेकिन, स्वास्थ्य की अनदेखी आपको भारी नुकसान दे सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और अपनी भलाई के हित में काम करें। इस साल, कमाई में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती चली जाएगी, जिससे आपकी सेविंग्स काफी बढ़ सकती है। साल के शुरुआती 6 महीने इस परिदृश्य की ओर इशारा करते हैं। इस साल नई नौकरी मिलने की संभावना है या फिर जहां काम कर रहे हैं, वहां निरंतर प्रगति भी बनी रह सकती है। घर के सदस्यों के बीच आपकी खासी चर्चा रहेगी और आप उनके दिलों में अपने लिए विशेष स्थान बनाने में सफल होंगे। इस वर्ष, समर्पण, ईमानदारी और विचारशील भावों के साथ आगे बढ़ते रहें, भविष्य उज्ज्वल बनेगा। शादी-शुदा लोगों के जीवन में मधुरता घुलेगी, जिन लोगों की संतान हैं, उनके आपसी संबंध और बेहतर होंगे।
 
लकी नंबर: 4
लकी कलर: ग्रीन
लकी महीने: फरवरी, अप्रैल, मई

वृश्चिक राशिफल 2024: 
 
साल 2024 आपके जीवन में पॉजिटिविटी लेकर आएगा। इस वर्ष आपकी ख्याति बढ़ेगी और लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग खुद ब खुद आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। लेकिन, इस वर्ष आपको अपनी सेहत की ओर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खासकर, साल की शुरुआत में अपनी हेल्थ की अनदेखी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं या फिर कहीं निवेश की सोच रहे हैं, उनके सितारे इस वर्ष बुलंदियों पर रहेंगे। कम प्रयास करने से आपको ज्यादा फल मिलने की संभावना पूरे साल बनी रहेगी। नौकरीपेशी लोगों के लिए बहुत जरूरी है कि वे अपने प्रयासों पर जोर दें, भविष्य संवरने में मदद मिलेगी। कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में चुनौतियां बनी रहेंगी। वक्त के साथ-साथ उनमें बदलाव आता रहेगा।
 
लकी नंबर: 9
लकी कलर: रेड
लकी महीने: मार्च, मई, अगस्त

धनु राशिफल 2024: 
 
जल्द ही आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होने वाले हैं। साल 2024 की शुरुआत बदलावों का आगाज करेगी। हालांकि, कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में न लें। हड़बड़ी में लिया गया फैसले आपके विरोध में काम कर सकता है। खासकर, जो लोग प्रोफेशनल हैं, उन्हें अपने गुस्से को कंट्रोल करना सीखने की जरूरत है। साल भर आपका यह नियंत्रण काम आएगा। अगर आपकी हेल्थ की बात करें, तो साल की शुरुआत में स्वास्थ्य सही रहेगा, लेकिन दूसरी तिमाही में कुछ संक्रामक रोग होने की आशंका है। आप जीवनशैली में संतुलन के जरिए खुद को फिट रख सकते हैं। साथ ही कुछ सावधानियां भी बरतनी होंगी। साल 2024 में आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना सीखना होगा। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को इस साल सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में और अन्य रिश्तों में सालभर उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
 
लकी नंबर: 5
लकी कलर: पिंक
लकी महीने: मई, जुलाई, दिसंबर

मकर राशिफल 2024: 
 
खुश हो जाइए, क्योंकि 2024 आपके जीवन में पैसों की बौछार करने वाला है। इस पूरे साल आपके हाथ में अच्छे खासे पैसे टिके रहेंगे। आपको पूरे साल अपने पॉजिटिव एटिट्यूड को मेंटेन रखना है। यही आपकी सफलता की ढाल है। इस साल आपको अपने कंफर्ट से बाहर निकलकर कुछ करने का मौका मिलेगा, इस अवसर को हाथ से न जाने दें। आपने अपने लिए जो गोल बनाया है, उसे फॉलो करें, उसे ही प्राथमिकता दें। छात्रों के लिए अपना कौशल निखारने का सही समय इस वर्ष मिलेगा। पति-पत्नी के संबंध इस वर्ष और प्रगाढ़ होंगे, मजबूत होंगे। लेकिन, अन्य रिश्तों के महत्व की अनदेखी न करें।
 
लकी नंबर: 8
लकी कलर: ग्रे
लकी महीने: फरवरी, मई, अक्टूबर

कुंभ राशिफल 2024: 
 
कुंभ राशि वालों को 2024 में कई तरह के लाभ मिलेंगे, इसमें वित्तीय लाभ भी शामिल होगा। अचानक से आपके ओहदे में परिवर्तन होगा, जो आपको समाज में अलग पहचान दिलाएगा। ऐसा साल की पहली तिमाही में होगा। वहीं, दूसरी तिमाही में आपकी किस्मत खुल जाएगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा, जिससे भावनात्मक बंधन मजबूत होंगे। करियर में आप नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। जबकि, छात्रों को शुरुआती फोकस करने में दिक्कत आ सकती है। उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। साथ ही, इस साल अपने पैसों का मैनेजमेंट सावधानी से करें। स्वास्थ्य की बात करें, तो थोड़ी सावधानियां जरूर बरतें। रूटीन चेकअप जरूर करवाएं।
 
लकी नंबर: 7
लकी कलर: पीच
लकी महीने: मई, जून

मीन राशिफल 2024: 
 
मीन राशि वालों के लिए फलता-फूलता साल आ रहा है। 2024 में, मीन राशि के लोग महत्वपूर्ण विकास करेंगे। उन्हें कई आशाजनक अवसर प्राप्त होंगे। पूरे साल की भागदौड़ अच्छी तरह बीतेगी। शुरुआती महीनों में, लोगों से दोस्ती पर जोर दें और आवेगपूर्ण निर्णयों करने से बचें। आपकी सेहत में इस साल उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, जैसे आंखों की समस्याएं या पैरों की परेशानी जैसी कुछ सामान्य बीमारियां हो सकती हैं। वहीं, खर्च को लेकर एलर्ट रहें। सोच-समझकर खर्च करें। मनी मैनेजमेंट आपकी लाइफ में बहुत जरूरी है। परिवार के साथ इस साल काफी समय बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षा या काम की बात करें, तो यह वर्ष काफी उम्मीदों से भरपूरा रहने वाला है। नौकरी में आपको नई पहचान मिल सकती है, वरिष्ठों को आपका काम पसंद आ सकता है। जीवन में आई चुनौतियों को आप बहुत आसानी से सुलझा लेंगे। हां, अपने रिश्तों को समय देना न भूलें। वही आपके हर सुख-दुख में आपका साथ देंगे।
 
लकी नंबर: 6
लकी कलर: येलो
लकी महीने: मार्च, अप्रैल, नवंबर

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों पर होगी धन की वर्षा, जानें सभी राशियों का हाल | 21 December 2023