Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Numerology Horoscope 16 to 22 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Advertiesment
Numerology Horoscope का सुंदर फोटो
(साप्ताहिक अंक राशिफल: 16 से 22 मार्च 2026)
 

मूलांक 1 (जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28)

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आप यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करना चाहते है तो समय आपके लिए अनुकूल है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, समाज और कार्य स्थल पर आपकी सलाह को महत्व दिया जा सकता है। अहंकार से बचें और अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखे, तनाव न लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन पाचन तंत्र और पीठ के निचले हिस्से में समस्या उत्पन्न हो सकती है। जीवन साथी से वैचारिक तालमेल बनाए रखें।ALSO READ: Chaitra Navratri 2026: पालकी पर सवार होकर आ रही हैं माता दुर्गा, जानिए तिथि और धार्मिक महत्व

उपाय: केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

 

मूलांक 2 (जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29)

इस सप्ताह आपको आपके कार्यस्थल पर सहयोगी से सहयोग मिलेगा। फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में देरी न करें, रुके हुए काम पूरे होंगे। मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुखमय समय व्यतीत होगा। 

उपाय: सफेद वस्तु का दान करें। 

 

मूलांक 3 (जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30)

मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शिक्षा, लेखन, मीडिया और सलाहकार क्षेत्र में कार्य करने वालो व्यक्तियों को सफलता मिलेगी शेष के लिए समय सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, निवेश से लाभ प्राप्त होगा। अति-उत्साह से बचे। रिश्तों के लिए समय अनुकूल है। 

उपाय: बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

 

मूलांक 4 (जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31)

इस सप्ताह आपको अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आई टी और तकनीकी क्षेत्र में कार्य करने वालों को लाभ होगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखें, कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर साइन करने के पूर्व उसे ध्यान से पढ़ लें। निवेश से दूरी बनाए रखें। गलतफहमी से बचें। रिश्ते सामान्य रहेंगे। 

उपाय: पानी में काले तिल मिला कर शंकर जी को चढ़ाएं। 

 

मूलांक 5 (जन्म दिनांक 5, 14, 23)

आपका यह सप्ताह बढ़िया रहेगा, यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे है तो इस सप्ताह आपके नौकरी के प्रस्ताव /इंटरव्यू आ सकते है, व्यापार में लाभ होगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। यात्रा के योग है। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपसी रिश्ते में जोश रहेगा।ALSO READ: चैत्र और शारदीय नवरात्रि में क्या फर्क है? बहुत कम लोग जानते हैं ये बात

उपाय: हरे रंग का प्रयोग अधिक करें। 

 

मूलांक 6 (जन्म दिनांक 6, 15, 24)

यह सप्ताह कला, डिजाइन, फैशन, यू ट्यूबर और सौंदर्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आय सामान्य रहेगी। विलासिता पर खर्च संभव है, किन्तु दिखावे से बचें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अपनी योजनाएं साझा न करें। सेहत ठीक रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 

उपाय: नहाने के पानी में इत्र मिलाकर स्नान करें। 

 

मूलांक 7 (जन्म दिनांक 7, 16, 25)

यह सप्ताह आप कोई भी कार्य करने के पूर्व उसकी पूरी प्लानिंग करके ही करें। कोई पुराना रुका हुआ काम हो सकता है और उसका परिणाम भी आपको मिल सकता है। किसी भी बात को अधिक नहीं सोचें, वरना इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको धैर्य रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्ते में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है।

उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। 

 

मूलांक 8 (जन्म दिनांक 8, 17, 26)

मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी बाधा आ सकती है, लेकिन सप्ताह अंत तक धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी, धैर्य रखें। धन प्रवाह में भी थोड़ी रुकावट आने की संभावना दिखती है। कानूनी विवादों में सफलता मिल सकती है। रिश्तों में गंभीरता रखें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जोड़ों के दर्द या हड्‍डियों से संबंधित कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती है। 

उपाय: पीपल के पेड़ पर शाम के समय दीपक लगाए। हनुमान जी को 8 लौंग अर्पण करें। 

 

मूलांक 9 (जन्म दिनांक 9, 18, 27)

मूलांक 9 वालो के लिए यह सप्ताह थोडा सावधानी रखने वाला होगा। खेल, सेना या पुलिस से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है। वाद विवाद से बचे, नहीं तो बनते हुए काम बिगड़ने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। वाहन धीमी गति से चलाएं। रक्तचाप को नियंत्रण में रखें। 

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 
अस्वीकरण (Disc।aimer):  अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: Meen sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है, क्या महत्व है इसका?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Meen sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है, क्या महत्व है इसका?