Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन 3 राशि वालों को भूलकर भी धारण नहीं करना चाहिए तांबे का कड़ा, होगा नुकसान

हमें फॉलो करें इन 3 राशि वालों को भूलकर भी धारण नहीं करना चाहिए तांबे का कड़ा, होगा नुकसान

WD Feature Desk

, सोमवार, 1 जुलाई 2024 (18:16 IST)
Copper bracelet: तांबे का कड़ा पहनने से पहले आपकी कुंडली के ग्रहों की स्थिति को जान लें और ज्योतिष की सलाह पर ही पहनें। बहुत से लोग कड़ा पहनने के बाद किसी भी प्रकार का नशा करते हैं या अन्य कोई अनैतिक कार्य करते हैं तो इससे नुकसान हो सकता है क्योंकि तांबा एक पवित्र धातु है।  ध्यान रहे, यह कड़ा हनुमानजी का आशीर्वाद स्वरूप है अत: अपनी पवित्रता पूरी तरह बनाए रखें। कोई भी अपवित्र कार्य कड़ा पहनकर न करें अन्यथा कड़ा प्रभावहीन तो हो ही जाएगा, साथ ही इसकी आपको सजा भी मिलेगी।ALSO READ: Vastu Astro Tips : रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय
 
इन 3 राशि के जातकों को नहीं पहनना चाहिए तांबे का कड़ा:-
  • वृषभ, कन्या, और मकर राशि के जातकों को तांबा नहीं पहनना चाहिए क्योंकि इसके अशुभ परिणाम हो सकते हैं।
  • वृषभ राशि शुक्र की, कन्या राशि बुध की और मकर राशि शनि की राशि है और तांबा सूर्य एवं मंगल की धातु हैं।
  • तांबा अग्नि तत्व की धातु है और उपरोक्त तीनों राशि पृथ्‍वी तत्व की राशि है।
किस राशि के जातक पहन सकते हैं तांबा?
  1. मेष, सिंह, वृश्‍चिक और धनु राशि के लोग तांबा पहन सकते हैं।
  2. मेष मंगल की, सिंह सूर्य की और धनु बृहस्पति की राशि है। 
  3. इस राशि के जातकों को तांबा पहनना लाभदायक होगा। 
1. तांबे का कड़ा पहनने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। इसे पहनने से सर्दियों में होने वाली जकड़न को कम किया जा सकता है। पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस में भी ये बेहतद कारगर है।ALSO READ: वास्तु और ज्योतिष के अनुसार सिरहाने इन 5 चीजों में से एक वस्तु रखें
 
2. कहते हैं कि तांबा कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल रखने का कार्य करता है। इससे रक्त प्रवाह सुचारू रूप से चलता है।
 
3. यह स्किन केयर करता है। तांबे को पहनने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
 
4. तांबा शरीर में मौजूद अन्य टॉक्सिन को कम करने का काम करता है। 
 
5. कहते हैं कि इससे हीमोग्लोबिन बनाने में मदद मिलती है।
 
6. यह आपके क्रोध को कंट्रोल करता है। इसके अलावा हाथ में कड़ा धारण करने से कई तरह की बीमारियों से भी रक्षा होती है।
 
7. पीतल और तांबा मिश्रित धातु का कड़ा पहनने से सभी तरह के भूत-प्रेत आदि नकारात्मक शक्तियों से व्यक्ति की रक्षा होती है। ALSO READ: यदि धनवान बनना है तो वास्तु के अनुसार घर में करें मात्र 3 काम, कमाल हो जाएगा
 
8. यदि आपका सूर्य कमजोर है तो तांबे का कड़ा पहनने से यह बलवान हो जाएगा जिसके चलते आपका मान-सम्मान के साथ ही उन्नती भी बढ़ेगी।
 
9. कड़ा हनुमानजी का प्रतीक है। इसे पहनने से हनुमानजी की कृपा बनी रहती है और संकट दूर रहते हैं।
 
10. कहते हैं कि इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

02 जुलाई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त