Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: रशिया के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2025 में बनेंगे लॉर्ड ऑफ द वर्ल्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें Another prediction of Baba Vaenga come true

WD Feature Desk

, सोमवार, 2 जून 2025 (12:28 IST)
ukraine russia war: बुल्गारिया की भविष्यवक्ता जिन्हें बाल्कन की नास्त्रेदमस कहा जाता है उनकी 2025 के लिए वायरल हो रही भविष्यवाणी में यूक्रेन और रशिया के युद्ध के अलावा युरोप में भारी तबाही की भविष्यवाणी के साथ यह भी है कि युरोप की आबादी शून्य हो जाएगी। वहां पर इस्लामिक लोगों का राज हो जाएगा। हालांकि बाबा वेंगा की सबसे प्रसिद्ध भविष्यवाणियों में से एक का संबंध रूस और इसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से है। वेंगा ने कथित तौर पर कहा था कि "रूस बच जाएगा और हावी हो जाएगा"।
 
बाबा वेंगा ने दावा किया है कि साल 2025 में दुनिया के विनाश की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि साल 2025 में बड़ी आपदाएं आएंगी। इसके साथ ही साल 2025 में यूरोप में बड़ा संघर्ष शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा। बाबा वेंगा ने साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की भी भविष्यवाणी की है। 
 
बाबा वेंगा और रशिया:
माना जा रहा है कि बाबा वेंगा ने कहा था कि रूस दुनिया में राज करेगा। युद्ध के चलते यूरोप के बंजर भूमि बनने की भी भविष्‍यवाणी भी वेंगा ने की थी। बाबा वेंगा ने कहा था कि रूस 'दुनिया का शासक' बनेगा और पुतिन राज करेंगे।

बाबा वेंगा ने कहा था कि सभी पिघल जाएंगे क्‍योंकि बर्फ अनछुई बनी रहेगी- व्‍लादिमीर की शान, रूस की शान। बाबा वेंगा ने कहा, 'कोई भी रूस को रोक नहीं सकता है। सभी लोग रास्‍ते से हटा दिए जाएंगे और वह (रूस) दुनिया का शासक बनेगा।'

बाबा वेंगा पहले ही कह चुकी हैं कि व्लादिमीर पुतिन लॉर्ड ऑफ द वर्ल्ड यानी दुनिया के देवता की तरह उभरेंगे। बाबा वेंगा के अनुसार वसंत में पूर्व में एक युद्ध की शुरूआत होगी और दुनिया तीसरा विश्व युद्ध देखेगी। पूर्व का ये युद्ध पश्चिम को बर्बाद कर देगा। पुतिन दुनिया के देवता बनेंगे और यूरोप एक कचरे की जमीन में बदल जाएगा। हालांकि बाबा वेंगा ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हत्या का प्रयास किए जाने की भविष्यवाणी भी की है। पुतिन की हत्या का प्रयास उनके ही देश में से किया जाएगा।
 
प्राकृतिक आपदा:
भविष्यवाणी के मुताबिक, रूस के आसपास के हिस्से पर उल्का-पिंड गिरेंगे। न सिर्फ प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया खत्म होने का खतरा रहेगा। बाबा वेंगा का मानना है कि 2025 तक यूरोप की आबादी करीब-करीब शून्य हो जाएगी। आतंकवाद एवं सामाजिक और मौसम परिवर्तन के चलते ऐसा संभव हो सकता है।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: 02 जून का राशिफल, आज इन 4 राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता