shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Samudrik shastra: कहां तिल होने से जीवन में नहीं होती है कभी धन की कमी

शरीर के तिल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

Advertiesment
Personality
Til ka matlab: शरीर के अंगों पर स्थित काले तिल के अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग परिणाम होते हैं। तिल काला व कत्थई रंग का होता है, काले तिल का गाल पर होना या ऊपरी अधर पर होना जहां सुंदरता में चार चांद लगा देता है, वहीं यही कामुकता का प्रतीक भी बन जाता है। ऊपरी अधर पर तिल उस जातक को कामुक के साथ सुंदर, आकर्षक बनाने वाला होता है, इसी प्रकार निचले होंठ पर तिल दरिद्रता का सूचक होता है।
सकारात्मक:
* कंठ पर दिखाई पड़ने वाला तिल उस जातक को तेज दिमाग का, धनार्जन में सफल व स्वावलंबी बनाता है।
* दाहिने गाल पर तिल उन्नतिशील और मेघावी होने की सूचना देता है।
* नाक के दाहिने भाग पर तिल सुखी, धन संपन्न और नाक के बाएं भाग पर तिल परिश्रमी, कठिनाई से सफलता का सूचक होता है।
* मस्तक पर पाया जाने वाला तिल उस जातक की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है। जातक को धन की कमी नहीं रहती है। 
* सिर के दाहिने भाग में पाया जाने वाल तिल समाज में मान-प्रतिष्ठा दिलाने वाला होगा।
* दोनों भौंहों के मध्य तिल हो तो ऐसा जातक परोपकारी, उदार और दीर्घजीवी होगा।
नकारात्मक:
* कपोल पर तिल धनी व दुर्व्यसनी भी बनाता है।
* नाक के मध्य तिल हो तो ऐसा जातक स्थिर न रहकर इधर-उधर भटकता रहने वाला होता है।
* बाएं गाल पर तिल शुभ नहीं माना जाता है, ऐसा तिल गृहस्थ जीवन में धन का अभाव बताता है।
* ठोड़ी पर पाया जाने वाला तिल व्यक्ति को स्वार्थी, व्यक्तिवादी, स्वहित देखने वाला व समाज से कटा सा बनाता है।
* दाएं हाथ पर तिल शुभ व बाएं हाथ की हथेली में तिल अति व्यय का सूचक होता है।
* यदि गुप्तांग के ऊपरी भाग पर तिल हो तो ऐसा जातक अति कामुक होता है एवं अनेक स्त्री या पुरुष का साथ पाता है। इस प्रकार तिल भी शुभ-अशुभता के संकेत देते हैं।
महिला के शरीर पर तिल का अर्थ:
* जिस महिला के गाल पर तिल होता है, उसे अच्छा पति मिलता है।
* महिला के बाईं तरफ मस्तक पर तिल हो तो वह किसी राजा की रानी बनती है।
* आख पर तिल हो तो पति की बहुत अधिक प्रिय होती है।
* गाल पर बांईं तरफ तिल हो तो ऐशो-आराम का सुख मिलता है।
* कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है।
* छाती पर तिल हो तो पुत्र की प्राप्ति होती है।
* जांघ पर तिल हो तो नौकर-चाकर का सुख मिलता है।
* पांव पर तिल हो तो विदेश यात्रा का योग रहता है।
* मस्तक पर तिल हो तो हर जगह इज्जत मिलती है।
* नाक पर तिल हो तो वह महिला रूपवान होती है, पर घमंडी होती है।
 
पुरुषों के शरीर पर स्थित तिल का अर्थ:
* जिस पुरुष के सिर (मस्तक) पर तिल होता है, वह हर जगह इज्जत पाता है।
* आंख पर तिल होता है तो वह नायक पद पाता है।
* मुख पर तिल होता है तो उसे बहुत दौलत मिलती है।
* गाल पर तिल हो तो उसे स्त्री का सुख मिलता है।
* ऊपर के होंठ पर तिल हो तो धन पाता है तथा चारों तरफ इज्जत मिलती है।
* नीचे के होंठ पर तिल हो तो वह व्यक्ति कंजूस होता है।
* कान पर तिल हो तो वह खूब पैसे वाला होता है।
* गर्दन पर तिल हो तो उस व्यक्ति की लंबी उम्र होती है तथा उसे आराम मिलता है।
* छाती की दाहिनी तरफ तिल हो तो अच्छी स्त्री मिलती है।
* दाहिने कंधे पर तिल हो तो वह व्यक्ति कलाकार होता है। क्षेत्र कोई-सा भी हो सकता।
* हाथ के पंजे पर तिल हो तो वह व्यक्ति दिलदार व दयालु रहता है।
* पांव पर तिल हो तो उस व्यक्ति के विदेश यात्रा का योग बनता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसे होता है आदि कैलाश, ओम पर्वत का रजिस्ट्रेशन? किस आधार पर मिलती है जाने की परमिशन?