Publish Date: Tue, 04 Oct 2022 (18:55 IST)
Updated Date: Tue, 04 Oct 2022 (18:58 IST)
Budh grah margi 2022 : 2 अक्टूबर 2022, रविवार को बुध ग्रह कन्या राशि में मार्गी हो गया है, 26 अक्टूबर को तुला में गोचर करेगा। वक्री अवस्था का प्रभाव अब खत्म होकर शुभ प्रभाव होगा। अब व्यापार या नौकरी में आ रही परेशानियां खत्म हो जाती है। किसी भी ग्रह के परिवर्तन का प्रभाव पूरी तरह जातक की जन्मकुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थति के अनुसार ही पड़ता है। आओ जानते हैं कि बुध के मार्ग होने पर किस राशि वालों का होगा भाग्योदय।
मेष राशि : आपकी कुंडली के छठे भाव में बुध मार्गी हुआ है। इससे सेहत में सुधार होगा। संघर्ष या चुनौतिपूर्ण स्थिति से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। करियर की दृष्टि से यह अच्छा समय रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी।
वृषभ राशि : आपकी कुंडली के पंचम भाव में बुध का गोचर प्रेम, शिक्षा, करियर और नौकरी के लिए उत्तम है। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार भी अच्छा रहेगा। बुध कन्या राशि में मार्गी होकर बेहद ही शुभ परिस्थिति का निर्माण कर रहा है।
मिथुन राशि : आपकी कुंडली में बुध का गोचर चतुर्थ भाव में हो रहा है। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। घर-परिवार को खुशियों से भरा माहौल रहेगा। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। करियर और नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर भाई-बहनों का सहयोग दिलाएगी। यात्रा का योग बनेगा। नौकरी में आ रही समस्या दूर होगी। व्यापार की रुकावटें दूर होगी। संबंधों में सुधार होगा।
सिंह राशि : आपकी कुंडली के दूसरे भाव में बुध का मार्गी गोचर मिलाजुला असर देगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। हालांकि संबंधों में सुधार होगा।
आपकी सेहत में भी सुधार होगा।
कन्या राशि : आपकी कुंडली के लग्न भाव में बुध का मार्गी गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। सेहत संबंधी समस्या दूर होगी। स्वभाव में भी सकारात्मक बदलाव होगा। व्यापार में की रुकावट दूर होकर लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा।
तुला राशि : आपकी राशि के द्वादश भाव में बुध का मार्गी गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। हालांकि विदेश से, मल्टीनेशनल कंपनी या लंबी यात्रा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात से जुड़ा व्यापार करते हैं तो लाभ होगा। हालांकि खर्चे या नुकसान के योग भी बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में बुध का मार्गी गोचर आर्थिक लाभ देने के साथ ही मान सम्मान भी बढ़ाएगा। अनिश्चितताएं समाप्त होगी और इच्छाओं की पूर्ति होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। आपके लिए यह गोचर शुभ है।
धनु राशि : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का मार्गी गोचर करियर और नौकरी में आगे बढ़ाएगा। व्यापार में सफलता दिलाएगा। बुध की ये अवस्था आपको कार्यक्षेत्र पर बहुत लाभ देने के योग बनाएगी। माता का सुख भी मिलेगा।
मकर राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का मार्गी गोचर होगा। इस काल में आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। धर्म कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में बुध का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार चढ़ावा देखने को मिल सकते हैं। मानसिक बेचैनी बढ़ जाएगी। हालांकि छात्रों के लिए यह समय शुभ है।
मीन राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में बुध का गोचर शुभ माना जाता रहा है। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। साझेदारी के व्यापार में सफलता मिलेगी। करियर में तरक्की करेंगे। व्यक्तिगत जीवन में भी आप खुश नज़र आएंगे। सेहत पर ध्यान देना होगा।
webdunia
Publish Date: Tue, 04 Oct 2022 (18:55 IST)
Updated Date: Tue, 04 Oct 2022 (18:58 IST)