Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुधादित्य योग क्या है, 21 अगस्त तक कौन सी 5 राशियां होंगी प्रभावित, धन-दौलत की होगी बारिश

Advertiesment
budh in singh
Budh ka rashi parivartan 2022 : 1 अगस्त 2022 सोमवार के दिन बुध ग्रह मिथुन राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर रहा है। हाल ही में यानी 17 अगस्त को सूर्य ने भी सिंह राशि में गोचर किया है। दोनों की युति के चलते बुधादित्य योग बन रहा है। बुध ग्रह सिंह राशि में 21 अगस्त तक रहेंगे। बुधादित्य योग से सुख और समृद्धि के योग बनते हैं।
 
बुधादित्य योग क्या है- Budhaditya yoga : किसी भी राशि या भाव में जब सूर्य और बुध एक साथ विराज‍मान रहते हैं तो उसे बुधादित्य योग कहते हैं।
 
5 राशियों के चमकेंगे भाग्य :
1. मेष राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में बुध सूर्य का गोचर करियर और परीक्षा के लिए शुभ है। नौकरी में पदोन्नति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
 
2. सिंह राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध सूर्य का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी में पदोन्नति या वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक हालात बेहतर होंगे। बस आपको अपने स्वभाव पर ध्यान देना होगा।
 
3. तुला राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में बुध सूर्य का गोचर शुभ है। नौकरी और कारोबार में सपलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक हालात मजबूत होंगे। परिवार में भी खुशियां रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
webdunia
4. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के दशम भाव में बुध सूर्य का गोचर कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। हालांकि करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन औसत रहेगा।
 
5. धनु राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का गोचर शुभ है। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। संपत्ति खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरतालिका तीज व्रत कब है, क्या हैं शुभ मुहूर्त, ग्रह संयोग, कैसे करें पूजा