Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चैत्र कृष्ण अमावस्या पर क्या करें, क्या न करें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chaitra Amavasya 2023
, सोमवार, 20 मार्च 2023 (19:23 IST)
चैत्र माह की अमावस्या 21 मार्च 2023 मंगलवार को रहेगी। इस बार की चैत्र अमावस्या को खास माना जा रहा है। धर्म शास्त्रों में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। इस दिन स्नान, पूजा, दान और तर्पण करने का भी खास महत्व माना गया है। आओ जानते हैं कि इस दिन क्या करें और क्या नहीं करें।
 
चैत्र अमावस्या पर क्या करें:-
1. हर अमावस्या की तरह चैत्र अमावस्या के दिन पितरों की मुक्ति और उनके आशीर्वाद के लिए उनका पूजन और तर्पन करना चाहिए।
 
2. इस दिन पितरों की मुक्ति के लिए व्रत भी रखा जाता है। पितरों के श्राद्ध के बाद ब्राह्मण भोज कराएं।
 
3. किसी पवित्र नदी, जलाशय और कुंड में स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें। अर्घ्‍य देने के बाद ही तर्पण आदि कर्म करें।
 
4. इस दिन गरीबों को यथाशक्ति अन्न, वस्त्र, स्वर्ण, गौ आदि का दान दें और दक्षिणा भी दें।
 
5. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक और शनि देव को नीले पुष्प, काले तिल और सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए।
webdunia
अमावस्या पर क्या नहीं करें:-
1. इस दिन किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए।
 
2. इस दिन मांसाहार कर प्रयोग न करें।
 
3. माना जाता है कि इस दिन प्रेतात्माएं ज्यादा सक्रिय रहती हैं बुरे कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना चाहिए।
 
4. अमावस्या को किसी के घर भोजन न करें।
 
5. अमावस्या पर क्रोध, हिंसा, अनैतिक कार्य एवं स्त्री से शारीरिक संबंध निषेध है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंगलवार, 21 मार्च 2023: मेष, कर्क, मीन राशियों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल