Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोमती चक्र क्या है? होली के दिन इसके उपाय करने से क्या होगा?

हमें फॉलो करें गोमती चक्र क्या है? होली के दिन इसके उपाय करने से क्या होगा?
Gomati Chakra 
 
गोमती चक्र क्या है? 
 
धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र में गोमती चक्र को बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है। वास्तुदोष निवारण में भी गोमती चक्र का बहुत योगदान माना जाता है। यह चक्र हमें सुख-समृद्धि, धन, खुशियां, सेहत का वरदान, मन को शांति देता है, क्योंकि इसे लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है।
 
दरअसल, गोमती नदी में पाए जाने वाले अल्पमोली कैल्शियम मिश्रित पत्थर को गोमती चक्र कहा जाता है, जिनकी सतह एक तरफ उठी हुई दिखाई देती है और दूसरी तरफ चक्र बने होते हैं। यह सफेद, पीलापन तथा कुछ-कुछ गोमती चक्र में कत्थईपन दिखाई देता है। अत: इसके शुभ प्रभाव को देखते हुए हर तरह के संकट से बचने के लिए होली के दिन इसका उपाय करना अतिमहत्वपूर्ण होता है। 
 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन खास कर विशेष पूजा, अनुष्ठान या गोमती चक्र से अचूक उपाय किए जाए तो हमें जीवन के सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है तथा अपार धन-संपदा और सुख-शांति भी प्राप्त की जा सकती है। 
 
आओ यहां जानते हैं गोमती चक्र के उपाय- 
 
1. उधार धन वापस पाने के लिए : यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है और वह लौटा नहीं रहा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें। फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चंदन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।
 
2. शत्रु बाधा : यदि आपको लगता है कि आपके शत्रु बढ़ गए हैं और वो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं तो शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा ना रहें। तथा प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।
 
3. व्यापार में उन्नति : यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे व्यापार में लाभ होने की संभावना बढ़ जाएगी, परंतु यह उपाय किसी ज्योतिष से पूछकर ही करें।
 
4. मनचाहा कार्य : होली के दिन 3 या 7 गोमती चक्र हाथ में लेकर अपने (अभीष्ट) कार्य को 21 बार मा‍नसिक रूप से कहकर जलती होली में इसे डाल दें तथा प्रणाम कर वापस आ जाएं। इस उपाय से आपका मनचाहा कार्य पूर्ण होगा। 
 
अत: रंगों का पर्व होली एक चमकता संदेश लेकर आता है, जो कि आपके जीवन में खुशियां देकर जाता है। इसीलिए होली के दिन ये उपाय करने से आपका जीवन खुशहाल हो जाएगा। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिंदी में होली की शुभकामनाएं : इन 20 होली संदेशों को भेजकर होली मनाएं