Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Shani Margi : शनि हुए मार्गी, धनु राशि में बदली अपनी चाल, 7 राशियां होंगी मालामाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shani Margi : शनि हुए मार्गी, धनु राशि में बदली अपनी चाल, 7 राशियां होंगी मालामाल
धनु राशि में वक्री से मार्गी हो गए हैं शनि, 7 राशियों को मिलेगा लाभ
 
 
बुधवार, 18 सितंबर को ग्रहों का न्यायाधीश शनि ने अपनी चाल बदल ली है। अभी तक धनु राशि में वक्री थे शनि। 18 तारीख से मार्गी हो गए हैं।  यानी आज से शनि सीधे चलने लगे हैं। शनि 30 अप्रैल 2019 से वक्री थे यानी उल्टा चल रहे थे।। धनु राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। धनु राशि में केतु भी स्थित है।
 
अब जब शनि मार्गी हो गए हैं तब सिर्फ राहु-केतु ही वक्री रहेंगे। क्योंकि ये दोनों ग्रह हमेशा साथ में वक्री रहते हैं। शनि के मार्गी होने से बाजार में छाई हुई मंदी समाप्त होने के योग बनेंगे। वर्षा से राहत प्राप्त होगी और प्रकृति आपदाओं में भी कम आएगी। बाजार में ग्राहकी बढ़ने के योग हैं। किसानों की फसलें अच्छी आएंगी। कीमती धातुाओं के दामों में भी कमी आएगी। खासतौर पर मेष और सिंह राशि के लिए ये स्थिति अच्छी रहेगी।
 
धनु राशि में शनि मार्गी होने से वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। पुराने समय में किए गए कामों में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। धन का खूब आगमन होगा। खुशियां द्वार पर दस्तक देंगी। 
 
शनि की चाल बदलने से अन्य लोगों को सावधान रहना होगा। मेष, कर्क, तुला, मीन, वृश्चिक राशियों के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन आशा के अनुरूप फल नहीं मिल पाएगा। घर-परिवार में अशांति बढ़ सकती है। इन लोगों को शनि के अशुभ असर से बचने के लिए हर शनिवार तेल का दान करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mars Transit in virgo : 24 सितंबर 2019 को कन्या राशि में मंगल, किस राशि पर कैसा होगा असर