Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोमवार विशेष : जीवन को खुशहाल बनाने के 9 सरल उपाय, आप भी आजमाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें home remedies for good luck
सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने का दिन माना जाता है। ये देवों के देव, महादेव कहलाते हैं। अत: आप जीवन में परे‍शानी के दौर से गुजर रहे हैं तो शिवजी की पूजा करके मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
 
आइए जानें सोमवार के 9 सरलतम उपाय : - 
 
* सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाने के पानी में कुछेक मात्रा में काले तिल डालकर स्नान करें। 
 
* जल या गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। 
 
* आज के दिन सफलता प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। 
 
* अगर शिव मंदिर जाना संभव न हो तो कार्य के लिए घर से निकलने के पहले दूध या पानी पी लें। 
 
* 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: सोमाय नम:' मंत्र बोल कर प्रस्थान करें।
 
* सफेद रूमाल साथ रखें। 
 
* सफेद फूल शिव जी को चढ़ाएं। 
 
* अपनी विशेष मनोकामना की पूर्ति हेतु दूध, दही, घी, शहद, काले तिल, आदि (इनमें से किसी एक चीज से) शिवजी का अभिषेक करें। 
 
* 'ॐ नमः शिवाय मंत्र' का 108 बार जाप करें।
 
- आरके.

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुण मिलान क्या है, शादी कर रहे हैं तो पहले जान लें इसका मतलब...