Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Valentine Day के दिन किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें क्या कहता है आपका Love Horoscope

हमें फॉलो करें Valentine Day के दिन किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें क्या कहता है आपका Love Horoscope
valentine day horoscope 2022
 

प्यार का दिन नजदीक आ गया है। हर किसी के दिल में 14 फरवरी, प्रेम दिवस (Prem Diwas) यानी वेलेंटाइन डे (Valentine Day 2022) को लेकर उमंगें जवान होती है। आइए यहां जानते हैं कि क्या कहते हैं वेलेंटाइन डे के सितारे आपके लिए....वेलेंटाइन डे (Valentine Day) आपकी राशि (Rashifal) के लिए कैसा होगा इस बार, कौन सा समय है शुभ... यहां जानिए


webdunia

मेष
* 14 फरवरी का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। 
* प्यार में आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। 
* 14 फरवरी की शाम तक आप प्रेमी से शादी की स्वीकारोक्ति कर सकते हैं। 
* उपयुक्त उपहार :दिल की शक्ल का कार्ड और खूबसूरत लाल गुलाब। 
संगत साथी :सिंह एवं धनु।
* संभावना : आपकी लव स्टोरी को आगे बढ़ने में दो महीने का समय लग जाएगा।
शुभ रंग :आप लाल रंग के कपड़े पहनें तो अच्छा रहेगा।
सफलता की संभावना : 60 फीसदी।
*शुभ समय : 5:50 सायं से 7:15 

webdunia
वृष
* 14 फरवरी के दिन आप अपने दिल की बात बोल देंगे। 
* आप दिन भर उत्साहित और रोमांटिक रहेंगे। 
* शाम में आप अपने प्रेमी के साथ घूमने जाएंगे। 
उपयुक्त उपहार : लव कार्ड या अच्छा परफ्यूम।
संगत साथी : मकर और कन्या।
संभावना : आपकी बात एकदम से बन सकती है। 
शुभ रंग : 14 फरवरी के दिन आप हरे रंग के कपड़े पहनते हैं तो अच्छा रहेगा।
सफलता की संभावना : 90 प्रतिशत, हालांकि वाणी की सावधानी जरूरी है।
*शुभ समय : प्रातः 9:20 से 10:35 तक 
webdunia
मिथुन 
* रोमांस के मामले में आपको किसी उलझन का सामना करना पड़ सकता है।
*अपनी लव लाइफ को बेहतर करने की कोशिश करेंगे।
*आपके साथी आपसे बहुत उम्मीदें लगाए रहेंगे। 
*उपयुक्त उपहार : दिल की शक्ल का एक बड़ा कैंडल और प्रेम-पत्र।
*संभावना : आपके दिल का हाल आपके पार्टनर जरूर समझेंगे पर जवाब थोड़ा सोच-समझकर देंगे।
*संगत साथी : तुला एवं कुंभ।
*शुभ रंग : आपके लिए पीला रंग बहुत ही बढ़िया रहेगा। 
*सफलता की संभावना : 83 प्रतिशत। मन की बात खुलकर करें ।
*शुभ समय : सायं 4:40 से 6:15 तक 
webdunia
कर्क 
* आज संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
* आप एक नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे।
* शाम तक आप अपने पार्टनर के प्यार स्वीकारोक्ति दे सकते हैं।
* उपयुक्त उपहार : लाल रंग के प्रेम-पत्र के साथ चॉकलेट।
* संगत साथी : वृश्चिक एवं मीन
* संभावना : बहुत समय लग सकता है। छह महीने तक बात बनेगी।
शुभ रंग : आपको गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
सफलता की संभावना : यह केवल 40 प्रतिशत ही है। 
शुभ समय : सायं 5:20 से 7 बजे तक।
webdunia
सिंह 
* आज का दिन मिलजुला रहेगा। 
* आज आप किसी प्रेम करने वाले के बीच आने से बचें और अपने प्रेम पर ध्यान दें। 
* आप खुशनसीब हैं जो आपको इतना प्यार करने वाला साथी मिला है,उनकी कद्र कीजिए। 
उपयुक्त उपहार : अपने हाथों से बना कर कोई ऑरेंज कलर का गिफ्ट उन्हें दीजिए, उन्हें अच्छा लगेगा। 
संगत साथी : कन्या और वृश्चिक 
*संभावना : तुरंत बात नहीं बनेगी। 
शुभ रंग :मेजेंटा कलर के कपड़े पहनने चाहिए।
*सफलता की संभावना : केवल 30 प्रतिशत ही है। 
शुभ समय : सुबह 9:30 से दोपहर 2 बजे तक।
webdunia
कन्या
* आपके लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं।
* आपको कोई बेहद प्रभावित कर सकता है। 
* आप किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
* उपयुक्त उपहार : प्रेम-संदेश के साथ रूमाल। महंगे उपहार से भी बात बन सकती है। 
* संगत साथी : मकर और वृष।
संभावना : कन्या राशि वाले लोगों की बात बनने में थोड़ा समय (करीब एक-दो महीना भी) लग सकता है। 
शुभ रंग : आपको नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए ।
* सफलता की संभावना : 70 प्रतिशत है । 
*  शुभ समय : सायं 8:15 से 10:45 तक 
webdunia
तुला
* अपने जीवनसाथी को सरप्राइज देने का उपयुक्त समय। 
* दिन भर सपनों की दुनिया में रहेंगे और आपकी शाम रोमांस से भरपूर बीतेगी। 
उपयुक्त उपहार : पीले रंग के प्रेम-पत्र के साथ पीला गुलाब।
संगत साथी : मिथुन और कुंभ।  
संभावना : किस्मत आपका साथ देगी, 15-20 दिन में बात बन जाएगी। 
* शुभ रंग : काले रंग के कपड़े देंगे आपका साथ। 
* सफलता की संभावना : यह 70 प्रतिशत है। 
 शुभ समय : सायं 4:20 से 6:15 है। 
webdunia
वृश्चिक
* आपके प्रेम-संबंधों में आने वाली समस्याएं समाप्त होंगी। 
* आपके साथी आपको उपहार देंगे। 
* शाम में रोमांटिक लॉंग ड्राइव पर जाने की संभावना है। 
उपयुक्त उपहार : नीले कागज पर प्रेम-पत्र लिखकर दें। 
संगत साथी : कर्क एवं मीन।
संभावना : जो लोग अपने क्षेत्र से संबंधित लोगों को प्रपोज करेंगे उनकी बात तुरंत बन सकती है जबकि दूसरे क्षेत्र से जुड़े लोगों से दिल की बात कहने पर एक-दो महीने का समय लग सकता है। 
* शुभ रंग : बैंगनी रंग के कपड़े पहनने से बात बन जाएगी।
सफलता की संभावना : 60 प्रतिशत।
*  शुभ समय : सायं 6:40 से 8:50।
webdunia
धनु
* आप खुद को भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। 
* आपको अपने साथी की याद आएगी। 
* शाम तक आपके साथी आपको कोई सरप्राइज दे सकते हैं। 
उपयुक्त उपहार : सुगंधित मोमबत्तियां। 
* संगत साथी : मेष और सिंह। 
संभावना : थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। हो सकता है कि आपके मन का कुछ होने में दस दिन लग जाएं।
* शुभ रंग : भूरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। 
सफलता की संभावना : यह 68 प्रतिशत तक रहेगी।
*  शुभ समय : सायं 8:45 से 10:45 तक रात में। 
webdunia

मकर 
* जीवनसाथी के साथ आप घूमने जाएंगे।
* रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।
* यह दिन बेहद रोमांटिक बीतेगा।
* उपयुक्त उपहार : गुलाबी रंग का प्रेम-पत्र। 
संगत साथी : कन्या और वृष। 
* संभावना : आपको थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ सकता है पर कोशिश जरूर करें। आपकी बात बनने में चार महीने तक का समय भी लग सकता है। 
शुभ रंग : नीले रंग के कपड़े आपके लिए शुभ साबित होंगे । 
* सफलता की संभावना : यह संभावना 95 प्रतिशत है ।
* शुभ समय : सायं 5:00 से 7:45 तक।
webdunia
कुंभ 
*  कोई अनजान आपके करीब आ सकता है।
* अपने मन की बातों का जाहिर जरूर करें। 
* किसी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। 
* उपयुक्त उपहार : हरे रंग के प्रेम-पत्र के साथ लाल गुलाब। 
संगत साथी : मिथुन और तुला।  
* संभावना : दिल की बात कहने में आप जरा भी हिचक न दिखाएं। सफलता की पूरी उम्मीद है।
* शुभ रंग : गाढ़ा लाल आप पर सबसे अधिक फबेगा।
सफलता की संभावना : सफलता की संभावना 98 प्रतिशत है । 
* शुभ समय : सायं 4:45 से 6:15 तक।
webdunia
मीन 
* आपको अपने साथी से सरप्राइज मिल सकता है।
* दिन भर आप अपने साथी के साथ रहेंगे। 
* जीवन का कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। 
* उपयुक्त उपहार : कैंडी के पैकेट के साथ हाथ से बनाया कोई कार्ड।
* संगत साथी : कर्क और वृश्चिक।
* संभावना : आपको आपनी वाणी से प्रभावित करना होगा, दिल की बात दिल तक पहुंच जाएगी, जल्द ही प्यार मिलेगा।
* शुभ रंग : हरे रंग के कपड़े शुभ साबित होंगे।
* सफलता की संभावना : सफलता की संभावना 65 प्रतिशत है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फेंग शुई के अनुसार कपल में रोमांस के लिए 5 सरल उपाय