Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी भविष्यवाणी : आ सकता है बड़ा भूकंप, मच जाएगी तबाही

हमें फॉलो करें बड़ी भविष्यवाणी : आ सकता है बड़ा भूकंप, मच जाएगी तबाही
Earthquake Prediction 2024: धरती पर 30 से 35 तक की संख्या में रोज 2.3 की तीव्रता वाले भूकंप आते रहते हैं। बीच में कोई 6.5 की तीव्रता वाला भूकंप आता है तब धरती के हिलने का आभास होता है परंतु यदि जब 9.5 की तीव्रता वाला भूकंप आता है तो तबाही मच जाती है। पूराने समय में तो बहुमंजिला इमारतें नहीं होती थी और शहर की आबादी भी बहुत कम हुआ करती थी लेकिन यदि अब कोई इतनी तीव्रता वाला भूकंप आएगा तो सोचो क्या होगा?
 
आने वाला है बड़ा भूकंप | Is big earthquake coming?
 
कई भविष्यवक्ता और वैज्ञानिक इस बात की आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि धरती पर बहुत बड़ा भूकंप आने वाला है तो बहुत ही विनाशकारी साबित होगा। हालांकि यह भूकंप कब आएगा इसके संबंध में वैज्ञानिक कोई बात नहीं करते हैं लेकिन आशंका जरूर व्यक्त करते हैं। विज्ञान की नजर में भूकंप की भविष्यवाणी करना संभव नहीं है, लेकिन ज्योतिष और धर्म की मान्यता यह जरूर बताती है कि भूकंप कब आने वाला है।
 
जग्गी वासुदेव : वर्तमान के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और योग टीचर जग्गी वासुदेव कहते हैं कि धरती इस वक्त महत्वपूर्ण बदलाव से गुजर रही है। इस वक्त सूर्य पर गतिविधियां बढ़ गई है जिसका सभी ग्रहों के साथ ही धरती पर भी हो रहा है। इस सोर गतिविधि के कारण युद्ध हो सकते हैं, बीमारी हो सकती है मानसिक असंतुलन बढ़ सकता है। इन सौर ज्वालाओं के कारण इंसानों के जीवन में बहुत उथल-पुथल हो सकती है। 2023 के मध्य से 2024 के मध्य तक ये गतिविधि अपने चरम पर होगी। धरती पर इसका खासा प्रभाव होगा। जब भी सौर ज्वालाएं उठी तो उस संस्कृति में महान योग उभरकर आए। पर साथ ही साथ युद्ध हुए, विनाशकारी घटनाएं हुई। कभी भूकंप आए क्योंकि धरती की मैग्नेटिक शक्ति और धरती के एकदम भीतर की थर्मल शक्तियां, सब कुछ इन सौर ज्वालाओं से प्रभावित होता है।
 
उल्का पिंड से होगा धरती के तापमान में बदलाव : उल्लेखनीय है कि एवरेस्ट से तीन गुना बड़ा सिंगवाला धूमकेतु तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है। कुछ वैज्ञानिकों ने इसकी तुलना स्टार वार्स में मिलेनियम फाल्कन अंतरिक्ष यान से भी की है। इसी के साथ ही एपोफिस या एक्स नाम का एक ग्रह भी धरती के नजदीक आ रहा है। अगले साल, 2024 में 21 अप्रैल को यह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा। तब इसे लोग देख सकेंगे। इससे धरती के तापमान और पर्यावरण में भारी बदलाव होगा यह भूकंप का कारण भी बन सकता है। धरती पर इसका खासा प्रभाव होगा, क्योंकि यह धरती के गुरुत्वाकर्षण को प्रभावित करेगा, जिससे भूकंप आ सकता है। 
 
भारतीय ज्योतिष मान्यता : जब भी कोई ग्रहण पड़ता है या आने वाला रहता है तो उस ग्रहण के 40 दिन पूर्व तथा 40 दिन बाद अर्थात उक्त ग्रहण के 80 दिन के अंतराल में भूकंप कभी भी आ सकता है। कभी कभी यह दिन कम होते हैं अर्थात ग्रहण के 15 दिन पूर्व या 15 दिन पश्चात भूकंप आ जाता है। पूर्ण ग्रहण (सूर्य और चंद्र) यदि पास पास पड़ रहे हैं तो भूकंप ग्रहण के एक दिन पूर्व या बाद में आने की संभावना बढ़ जाती है और यह बड़ा भूकंप होता है। भारतीय ज्योतिष मान्यता के अनुसार अधिकतर मौके पर भूकंप दिन के 12 बजे से लेकर सूर्यास्त तक और मध्य रात्रि से सूर्योदय के बीच ही आते हैं।
webdunia
2024 में दुनिया में घटित हो सकती हैं ये बड़ी घटनाएं:-
  • 2024 में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप आ सकता है।
  • 2024 में कुछ देशों में विद्रोह और गृहयुद्ध होगा।
  • 2024 में एक भीषण बाढ़ से दुनिया में तबाही मचेगी।
  • 2024 में कई देशों पर आक्रमण होगा। अंतरिक्ष से आक्रमण की संभावना।
  • 2024 में एक विशाल धूमकेतु पृथ्वी के करीब आएगा।
 
संत अच्युतानंद की भविष्यवाणी:-
  • शनि जब मीन राशि में प्रवेश करेंगे तब भारत पर संकट के बादल छाएंगे। 
  • साल 2024 में शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में जाने वाले हैं। 
  • बदल जाएगी धरती की धुरी। इसके एक बाद एक कई भूकंप आएंगे।
  • आसमान में दो सूर्य निकलने का आभास होगा। 
  • एक सूर्य होगा और दूसरा आसमानी पिंड होगा, जो बंगाल की खाड़ी में गिरेगा और ओडिशा जलमग्न हो जाएगा।
  • एक और प्राकृतिक आपदाएं होंगी तो दूसरी ओर होगा महायुद्ध।
  • धरती पर हो रहीं प्राकृतिक आपदाओं के कारण धरती पर 7 दिनों तक अंधेरा रहेगा।
  • भविष्य मालिका के आधार पर कहा जा रहा है कि यह घटना 2022 से 2029 के बीच होगी।
  • भविष्य मालिका के अनुसार 2025 के बाद का समय एक विभीषिका के समान होगा।
 
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी:-
  • नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के दावे के अनुसार 2020 से 2025 के बीच कुछ बड़ा होने वाला है।
  • 'महान सितारा 7 दिन तक जलेगा और एक बादल से निकलेंगे दो सूरज, एक बड़ा कुत्ता रोएगा सारी रात और एक महान पोप अपना मुल्क छोड़ देगा।'
  • इस उल्का द्वारा कई प्राचीन अस्तित्व वाले महान राष्ट्र डूब जाएंगे।' (I-69) तबाही के बाद शांति होगी। इस शांति से पहले पूरी दुनिया में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा। पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और कई देशों के युद्ध शुरू होते ही खत्म हो जाएंगे। ऐसा एक प्राकृतिक घटना के कारण होगा।
 
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी:
  • 2024 के लिए बाबा वेंगा की वायरल भविष्यवाणी अनुसार धरती का मौसम बुरी तरह प्रभावित होगा। 
  • जिसके कारण तापमान में भी परिवर्तन होगा जिससे ठंडी जगह गर्म हो जाएगीं और गर्म जगहें ठंडी हो जाएंगी।
  • साल 2024 में ग्लेशियर पिघलने लगेंगें जिससे समुद्र किनारे बसे हुए शहर जलमग्न हो जाएंगें।
webdunia
क्या कहता है विज्ञान?
  1. पृथ्वी पर अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप 22 मई 1960 को चिली में आया था। उस समय इस भूकंप की तीव्रता 9.5 मापी गई थी।
  2. होलकर विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. राम श्रीवास्तव वेबदुनिया से बातचीत में कहते हैं कि पृथ्वी पर भूकंप हमेशा आते ही रहते हैं। लगभग 30 से 35 भूकंप रोज आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता 2.5 और 3 रहने के कारण या तो ये महसूस ही नहीं होते या फिर बहुत हलके महसूस होते हैं।
  3. प्रो. श्रीवास्तव कोलोराडो यूनिवर्सिटी के रॉजर विलहम एवं सिंगापुर यूनिवर्सिटी के पॉल टपोलियर के हवाले से कहते हैं इन दोनों ने ही हिमालय क्षेत्र में भूकंप को लेकर काफी काम किया है। इससे जुड़ी जानकारी नेचर नामक पत्रिका में भी प्रकाशित हुई है।
  4. इन वैज्ञानिकों के मुताबिक 1000 साल में हिमालय की तराई में एक 'मेगा भूकंप' आता है, जो कि अब ड्यू हो गया है। रिक्टर पैमाने पर यह भूकंप 8-9 तीव्रता का हो सकता है।
  5. यदि ऐसा हुआ तो गंगा के मैदान में बहुमंजिला मकान जमींदोज हो जाएंगे। इससे काफी नुकसान हो सकता है
  6. प्रोफेसर कहते हैं कि चूंकि भूकंप की भविष्यवाणी नहीं हो सकती, लेकिन समय रहते हमें खतरनाक क्षेत्रों का ऑडिट करना चाहिए कि कोई मकान कितना झटका झेल सकता है। इसके लिए हमें किसी भूकंप का इंतजार नहीं करना चाहिए।
 
डिस्क्लेमर : उपरोक्त जानकारी विभिन्न स्रोत पर आधारित है। इसकी आधिकारिक पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कब है भाई दूज 2023 का त्योहार, भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त जानें