Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Jupiter Transit in Aquarius : गुरु का कुंभ राशि में प्रवेश,12 राशियों पर होगा असर

हमें फॉलो करें Jupiter Transit in Aquarius : गुरु का कुंभ राशि में प्रवेश,12 राशियों पर होगा असर
गुरु बृहस्पति का गोचर 5 अप्रैल को
मतांतर से कुछ लोग 6 अप्रैल भी मान रहे हैं.... 
5-6 अप्रैल को मतांतर से गुरु का कुंभ राशि में प्रवेश
Jupiter Transit in Aquarius :
 
गुरु बृहस्पति 5-6 अप्रैल को मतांतर से मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे...गुरु इस अवस्था में 15 सितंबर बुधवार तक रहेंगे और फिर अपनी वक्री गति शुरू करते हुए एक बार फिर से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। पुन: मार्गी होते हुए 20 नवंबर, शनिवार के दिन मकर से कुंभ राशि में विराजमान होंगे। 
 
गुरु बृहस्पति के इस परिवर्तन का हर राशि पर किसी न किसी रूप से प्रभाव होगा।
 
गुरु बृहस्पति गोचर 2021 मेष राशिफल
 
धनलाभ होगा, क्योंकि आर्थिक रूप से ये गोचर आपके लिए अधिक अनुकूल है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और संभावना है कि एक से अधिक आय के साधनों में वृद्धि हो। 
 
आप अपनी कई महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आपका भाग्य साथ देगा जिससे कई विदेशी स्रोतों से आपको धनलाभ हो सकता है। 
 
इसके बाद गुरु वक्री गति चलते हुए कुंभ से वापस मकर में लौट आएंगे जिससे 15 सितंबर से 20 नवंबर तक ये आपके दशम भाव को प्रभावित करेंगे। ऐसे में आपको अपने कार्यक्षेत्र में कई समस्याएं आ सकती हैं, क्योंकि वहां पहले से मौजूद शनिदेव आपको भ्रमित करने का कार्य करेंगे। 
 
आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में सुख की प्राप्त होगी लेकिन शनि, गुरु बृहस्पति को प्रभावित करते हुए आपके पिता को स्वास्थ्य कष्ट दे सकते हैं। 
 
वर्ष के अंत में यानी 20 नवंबर को गुरु बृहस्पति पुन: मार्गी होते हुए कुंभ में विराजमान होंगे जिससे आपका एकादश भाव प्रभावित होगा। इस दौरान आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। यह समय आपके लिए सबसे बेहतरीन समय साबित होगा। 
 
आपको अपने प्रेम जीवन में भरपूर सफलता मिलेगी। साथ ही दांपत्य जीवन में भी सुख की प्राप्ति होगी। लेकिन इस समय जितना संभव हो, अपने आलस्य को त्यागें अन्यथा नुकसान होगा। एकादश भाव में मौजूद गुरु बृहस्पति आपको अपार धनलाभ कराएगा।
 
उपाय : रोजाना घर से निकलते समय मस्तक पर केसर का तिलक जरूर लगाएं।
गुरु बृहस्पति गोचर 2021 वृषभ राशिफल
 
 कार्यक्षेत्र में कई समस्याएं आएंगी। 
 
हालांकि पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। घर-परिवार में खुशियां और शांति आपके मन को प्रसन्न करेंगी। 
 
आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर हो सकता है। ऐसे में आपको पहले से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। 
 
इसके बाद 15 सितंबर को गुरु बृहस्पति वक्री होते हुए वापस मकर में विराजमान हो जाएंगे। वो वहां वर्ष के अंत तक यानी 20 नवंबर तक उसी अवस्था में रहेंगे जिससे आपका नवम् भाव प्रभावित होगा। 
 
इस दौरान आपको अनेक यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों में वृद्धि होगी। 
 
हालांकि आपके लिए यह अवधि शुभ रहेगी और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी रुचि अध्यात्म की ओर बढ़ेगी। 
 
इसके बाद जब 20 नवंबर को गुरु बृहस्पति मार्गी होते हुए पुन: कुंभ में लौट आएंगे तब आपका वापस से दशम भाव सक्रिय होगा। इससे कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति बनेगी। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे थे तो स्थानांतरण के योग बनेंगे। 
 
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति वापस लौट आएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
 
उपाय : बृहस्पतिवार के दिन ब्राह्मणों व जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
गुरु बृहस्पति गोचर 2021 मिथुन राशिफल
 
 भाग्य की प्राप्ति होगी और आपको हर निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। 
 
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जिसके चलते आपको धनलाभ होगा। 
 
किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। 
 
इसके बाद गुरु बृहस्पति वक्री करते हुए 15 सितंबर से 20 नवंबर तक मकर राशि में वापस विराजमान हो जाएंगे जिससे आपको प्रतिकूल फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपका अष्टम भाव प्रभावित होगा। 
 
इससे आपको स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की परेशानियां तकलीफ दे सकती हैं। धन के मामले में भी कुछ दिक्कत होगी। 
 
ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य परेशान करेगा। पिता के लिए भी यह समय अच्छा नहीं है। 
 
हालांकि 20 नवंबर से जब गुरु बृहस्पति मार्गी होते हुए पुन: आपके नवम् भाव में विराजमान होंगे तो आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो जाएंगी। 
 
आपके भाग्य में वृद्धि होगी जिससे सभी काम बनने शुरू होंगे। पिता को लाभ मिलेगा। 
 
दांपत्य जीवन के लिए भी समय शुभ फल देगा। उसमें खुशियां आएंगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
 
आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखाई देंगे, साथ ही प्रेम संबंधों में भी भरपूर सफलता प्राप्त होगी।
 
उपाय : बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष की परिक्रमा करें और उस पर चने की दाल अर्पित करें।
गुरु बृहस्पति गोचर 2021 कर्क राशिफल
 
आपका मन आध्यात्मिक कामों में अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन में संतान पक्ष को भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा।
 
पिता को स्वास्थ्य कष्ट संभव है। धनहानि होने के भी योग बनते दिखाई दे रहे हैं। न चाहते हुए भी किसी अनचाही यात्रा पर जाना होगा। यदि बैंक से लोन लेने की सोच रहे थे तो उसमें सफलता संभव है। 
 
इसके बाद गुरु बृहस्पति वक्री करते हुए 15 सितंबर से 20 नवंबर तक मकर राशि में वापस विराजमान होते हुए आपके सप्तम भाव को प्रभावित करेंगे जिससे व्यावसायिक जातकों को व्यवसाय में जबर्दस्त सफलता मिलेगी। 
 
उत्तम धनलाभ होगा। घर-परिवार में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन बावजूद इसके, दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बरकरार रहेगा, फिर भी जीवन में प्रेम की भरमार रहेगी। 
 
हालांकि जब 20 नवंबर के बाद गुरु देव मार्गी होते हुए वापस कुंभ में लौट आएंगे और आपका पुन: अष्टम भाव सक्रिय होगा तब आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति पहले से ज्यादा सचेत रहने की जरूरत होगी। 
 
कोई पुराना पैसा लौट सकता है। आध्यात्मिक मामलों में बढ़ोतरी देखी जाएगी। छात्रों को गूढ़ विषयों को समझने में सफलता मिलेगी।
 
उपाय : गाय को चने की दाल अथवा हरी सब्जी खिलाएं।
गुरु बृहस्पति गोचर 2021 सिंह राशिफल
 
समय आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद उत्तम रहेगा। विशेष रूप से अविवाहित लोगों के इस अवधि में विवाह होने की संभावना रहेगी। 
 
वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके विवाहित जीवन में सुख का आगमन होगा और आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ या मान-सम्मान प्राप्त होगा। 
 
आपकी आमदनी में भी लगातार बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय उत्तम रहेगा। 
 
इसके बाद गुरु बृहस्पति वक्री करते हुए 15 सितंबर से 20 नवंबर तक मकर राशि में वापस विराजमान होते हुए आपके षष्ठम भाव को प्रभावित करेंगे जिससे आप अपना कोई बकाया कर्ज चुकाने में सफल होंगे। 
 
इस समय सेहत को लेकर सावधान रहें, क्योंकि किसी बड़ी बीमारी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस बीमारी से आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। 
 
हालांकि संतान को सुख मिलेगा, लेकिन मातृ पक्ष के लोगों से आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं। 
 
20 नवंबर से जब गुरुदेव मार्गी होते हुए पुन: आपके सप्तम भाव में विराजमान हो जाएंगे तब आपके दांपत्य जीवन में भी खुशियां लौटती दिखाई देंगी। 
 
आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मेहनत के अनुसार सभी कामों में सफलता मिल सकेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, साथ ही निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। 
 
प्रेम विवाह करने का विचार कर रहे जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होगा।
 
उपाय : प्रत्येक बृहस्पतिवार के दिन पीपल के वृक्ष को बिना छुए जल अर्पित करें।
गुरु बृहस्पति गोचर 2021 कन्या राशिफल
 
समय शिक्षा के लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। 
 
अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा मोटापे में वृद्धि आपको परेशान कर सकती है। आप अपने खर्चों पर भी लगाम लगाने में असफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर हर कार्य में कई रुकावटें आने से मन उदास रहेगा। 
 
वैवाहिक जीवन प्रतिकूल रहेगा, क्योंकि जीवनसाथी से संबंधों में दिक्कत आ सकती है, साथ ही किसी व्यक्ति से प्रॉपर्टी विवाद भी संभव है। 
 
इसके बाद 15 सितंबर से 20 नवंबर तक गुरुदेव के वक्री होने पर आपका पंचम भाव प्रभावित होगा जिससे संतान पक्ष को स्वास्थ्य कष्ट होने से परेशानी हो सकती है। 
 
शिक्षा के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में छात्रों को कुछ अवरोध के बाद सफलता मिल सकेगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी जिससे आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
 
हालांकि जब 20 नवंबर से गुरु बृहस्पति पुन: मार्गी होते हुए वापस आपके षष्ठम भाव में आएंगे तो आपके स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट दर्ज की जाएगी। दांपत्य जीवन भी तनावपूर्ण रहेगा और आपको अपने सुखों में कमी महसूस होगी। 
 
आर्थिक जीवन भी प्रभावित होने से खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे तंगी होने की आशंका है।
 
उपाय : गुरुवार के दिन गौमाता को गुड़ और गेहूं खिलाएं।
गुरु बृहस्पति गोचर 2021 तुला राशिफल
 
समय आपकी शिक्षा के लिए बेहद अच्छा रहेगा। छात्र पढ़ाई-लिखाई में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि उच्च शिक्षा ग्रहण करने का विचार कर रहे थे तो उसके लिए भी समय अच्छा है। 
 
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन संभव है। घर में किसी विवाहयोग्य सदस्य का विवाह संपन्न हो सकता है। आपको संतान सुख की भी प्राप्ति होगी। 
 
धन से जुड़ी हर समस्या दूर होगी और आमदनी में बढ़ोतरी दिखाई देगी। यदि आप सिंगल थे तो आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है और दोस्तों से भरपूर सहयोग मिलेगा। 
 
इसके बाद गुरु बृहस्पति वक्री होते हुए 15 सितंबर से 20 नवंबर तक आपके चतुर्थ भाव में आएंगे जिससे माता को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। 
 
यदि आप विदेश में रहते हैं तो इस समय आप अपने वतन लौटने का प्लान कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा, 
 
साथ ही जिन भी जातकों का प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी विवाद था तो उसमें सफलता मिल सकती है। इसके लिए आपको अपने प्रयास जारी रखने की जरूरत होगी। 
 
वर्ष के अंतिम भाग में जब 20 नवंबर को गुरु बृहस्पति पुन: मार्गी होते हुए कुंभ में आएंगे तो आपका पंचम भाव सक्रिय होगा जिससे हर प्रकार का संतान सुख प्राप्त होगा। धन से जुड़ी हर आर्थिक तंगी भी दूर होगी। 
 
शिक्षा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर आप किसी भी निर्णय को लेने में सक्षम महसूस करेंगे।
 
उपाय : रोजाना गाय को आटे की लोई पर हल्दी का तिलक लगाकर खिलाएं।
गुरु बृहस्पति गोचर 2021 वृश्चिक राशिफल
 
यह गोचर आपको पारिवारिक समस्या दे सकता है जिससे परिवार में कुछ दिक्कतें आएंगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे और आर्थिक तंगी भी संभव है। 
 
प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जहां आपको धन खर्च करना पड़ेगा। संतान पक्ष के लिए भी समय अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा। 
 
यदि आपकी संतान बाहर जाने का विचार कर रही है, तो उसे सफलता मिल सकती है। 
 
इसके बाद 15 सितंबर से 20 नवंबर तक गुरु बृहस्पति वक्री होते हुए मकर में जाएंगे जिससे आपका तृतीय भाव प्रभावित होगा। 
 
इस दौरान आपको कई यात्राओं पर जाना पड़ेगा। इन यात्राओं में सफलता मिलेगी। आप अपने छोटे भाई-बहनों के प्रति अधिक संजीदा दिखाई देंगे। 
 
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान की तरक्की होगी। आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा और अपार धन की प्राप्ति होगी। 
 
अंतिम भाग में जब गुरु बृहस्पति पुन: मार्गी होते हुए आपके चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे तो परिवार में चली आ रही तनातनी खत्म होगी। 
 
आप परिवार की मदद से किसी प्रॉपर्टी को खरीदने पर विचार करेंगे। हालांकि आपके घरेलू खर्च में वृद्धि होगी, क्योंकि आप घर पर अपना अच्छा-खासा धन खर्च करते दिखाई देंगे।
 
उपाय : बृहस्पतिवार के दिन उत्तम गुणवत्ता वाला पुखराज रत्न अपनी तर्जनी उंगली में धारण करें।
गुरु बृहस्पति गोचर 2021 धनु राशिफल
 
आपको कई छोटी यात्राओं पर जाने का अवसर मिलेगा। संभावना है कि आपको किसी तीर्थाटन पर जाना पड़े। परिवार में छोटे भाई-बहनों का प्रेम मिलेगा और आप उन्हें अपना हरसंभव सहयोग भी देते दिखाई देंगे। 
 
माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, ऐसे में उनका ध्यान रखें। आर्थिक जीवन में अपने निजी प्रयास जारी रखें तभी आपको धनलाभ होगा। 
 
हालांकि 15 सितंबर को गुरु बृहस्पति वक्री होते हुए आपके द्वितीय भाव में विराजमान हो जाएंगे जिससे परिवार में तनाव के बाद कुछ शांति आएगी। 
 
आप अपनी किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देने का विचार कर सकते हैं। माता से लाभ प्राप्त होगा। आप अपने परिवार के लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करेंगे। आपको इस अवधि में अच्छा भोजन करने का अवसर मिलेगा। 
 
इसके बाद 20 नवंबर को जब गुरुदेव पुन: मार्गी होते हुए आपके तृतीय भाव में विराजमान होंगे तब आपको सावधान रहने की जरूरत होगी, क्योंकि संभावना है कि आप में आलस्य की वृद्धि हो जिससे हर कार्य में आप बाधा महसूस करेंगे। 
 
धार्मिक आचरण में वृद्धि होगी, लेकिन आमदनी के योग बनेंगे। छोटे भाई-बहनों का साथ मिलेगा और उनके साथ किसी यात्रा पर जाना भी पड़ सकता है।
 
उपाय : शुक्ल पक्ष के बृहस्पतिवार के दिन पुखराज रत्न अपनी तर्जनी अंगुली में धारण करें।
गुरु बृहस्पति गोचर 2021 मकर राशिफल
 
 आपको अपने छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशहाली का वातावरण दिखाई देगा। 
 
संभव है कि परिवार में किसी उत्सव या मंगल कार्यक्रम का आयोजन हो। किसी नन्हे मेहमान के आने के या किसी विवाहयोग्य सदस्य के विवाह के बंधन में बंधने के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को विदेशों से धनलाभ होगा। 
 
हालांकि इसके बाद मार्गी गुरु बृहस्पति भी आपको शुभ फल देगा जिससे 20 नवंबर तक आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। विदेशी स्रोतों से लाभ अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। 
 
आपके अपने निजी प्रयासों से सफलता मिलेगी जिससे आप अपने कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल हो सकते हैं। 
 
अंतिम भाग में जब गुरुदेव पुन: मार्गी होंगे तो आपको अपनी वाणी में मधुरता का एहसास होगा जिससे आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। 
 
आपके इस स्वभाव से आपका हर काम सफल होगा। इससे कार्यक्षेत्र पर आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होगी।
 
उपाय : पीले मीठे चावल बृहस्पतिवार के दिन गरीबों में बांटें।
गुरु बृहस्पति गोचर 2021 कुंभ राशिफल
 
मानसिक तनाव से शांति मिलेगी। किसी भी निर्णय को लेने में सक्षम महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, साथ ही प्रेम जीवन में भी भाग्य का साथ मिलने से यह समय बेहद अच्छा दिखाई दे रहा है। 
 
हालांकि इसके बाद 15 सितंबर से 20 नवंबर तक गुरु बृहस्पति वक्री होंगे और आपके द्वादश भाव में विराजमान हो जाएंगे जिससे कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके खर्चों में जबर्दस्त बढ़ोतरी होगी। 
 
स्वास्थ्य के लिहाज से सतर्क रहना होगा अन्यथा कोई गंभीर समस्या हो सकती है। आमदनी में गिरावट होगी जिससे धनहानि होने की आशंका है। 
 
इसके बाद जब गुरु बृहस्पति पुन: 20 नवंबर से मार्गी होंगे तो आपका प्रथम भाव सक्रिय हो जाएगा जिससे आपकी परेशानियां दूर होंगी। आप निर्णय लेने में सफल होंगे। 
 
अनेक अटकी परियोजनाओं पर आप दोबारा विचार करते दिखाई देंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। 
 
दांपत्य जीवन में भी प्रेम और खुशी लौटेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा व आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
 
उपाय : बृहस्पतिवार के दिन जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा की सामग्री भेंट करें।
गुरु बृहस्पति गोचर 2021 मीन राशिफल
 
 यह गुरु आपके स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं है। 
 
हालांकि विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आप धर्म-कर्म के कार्यों में अधिक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। 
 
आपको अपने कार्यक्षेत्र के सिलसिले में किसी सुदूर यात्रा पर भी जाने का अवसर प्राप्त होगा जिस दौरान लाभ के लिए प्रयास करते रहने की जरूरत होगी। 
 
फिर जब 15 सितंबर से 20 नवंबर तक गुरु बृहस्पति आपके एकादश भाव में होंगे तब आपको हर कार्य में जबर्दस्त सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंधों का आपको इस समय लाभ मिलेगा। 
 
आपके धनलाभ के प्रबल योग बनेंगे और संभावना है कि कई माध्यमों से धनलाभ हो। 
 
धार्मिक आचरण से आप अपनी छवि को सुधार पाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी जिससे आपका प्रेम विवाह भी संभव है। 
 
हालांकि अंतिम भाग में जब गुरु पुन: 20 नवंबर को आपके द्वादश भाव में विराजमान होंगे, तब आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होगी और साथ ही स्वास्थ्य कष्ट होगा। योग है कि आपको पैरों में दर्द की किसी समस्या से दो-चार होना पड़े। 
 
बावजूद इसके आप इस समय किसी विदेशी माध्यम से लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। लेकिन आपके शत्रु आपको हर समय परेशान करते रहेंगे। 
 
यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा था तो इस समय उसका फैसला आपके विरोधी के पक्ष में आ सकता है।
 
उपाय : रोजाना देव गुरु बृहस्पति के बीज मंत्र 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:' का एक माला जप करें। 

गुरु का कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए किसे मिलेगी शादी की खुशी, किसे होगी देर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चैत्र नवरात्र 2021 घटस्थापना मुहूर्त : कैसे करें देवी आराधना? किस लग्न में जलाएं अखंड ज्योति