Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Khar Maas : खरमास का अंतिम दिन, 5 दान देंगे पूरे माह का पुण्य

हमें फॉलो करें kharmas vishesh
, गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (11:12 IST)
सूर्य के गुरु की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते ही खरमास प्रारंभ हो जाता है। वर्ष के इन दो माहों में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस बार सूर्य ने 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश किया था जो अब 14 अप्रैल को मेष में प्रवेश करेगा। यानी की खरमास का अंतिम दिन 13 अप्रैल 2023 है। आओ जानते हैं कि इस दिन कौन से 5 दान करना चाहिए।
 
खरमास में दान करने से तीर्थ स्नान का पुण्य फल प्राप्त होता है। व्रत रखकर दान करने से अक्षय फल की प्राप्ती होती है। अत: इस दौरान जरूरतमंदों और साधुओं को दान करना चाहिए।
 
खरमास का दान : इस दिन यथाशक्ति दान करें। घी, गुड़, बर्तन, वस्त्र, धन-धान्य, खारक, चंदन, पुस्तक, दवा, केसर, अन्न, गोरोचन, शंख,, घंटी, रुद्राक्ष, मोती, आटा, चावल, दूध, कंबल, छाता, पलंग आदि जो भी दान देना चाहते हैं यथाशक्ति दान दें।

पांच खास दान :
1. सीधा दान: (गुड़, आटा, घी, चावल)
 
2. वस्त्र : किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान करें।
 
3. बर्तन : कांसे, चांदी या पीतल के बर्तन दान कर सकते हैं।
 
4. पुस्तक या दवा : किसी जरूरतमंद को पुस्तक या दाव दान करें।
 
5. घंटी : मंदिर में घंटी का दान करें या मंदिर संबंधी कोई जरूरी वस्तु दान कर सकते हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कालाष्टमी क्या होती है? काल भैरव आरती,कालाष्टमी का दान और मंत्र