Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जन्माष्टमी पर पावन संयोग, जानें कब मनाएं जन्मोत्सव...

Advertiesment
हमें फॉलो करें जन्माष्टमी पर पावन संयोग, जानें कब मनाएं जन्मोत्सव...

श्री रामानुज

इस बार गुरुवार, 25 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अष्टमी और उनके जन्म नक्षत्र  रोहिणी के पावन संयोग में मनेगा। इस दिन अष्टमी उदया तिथि में और मध्य रात्रि जन्मोत्सव  के समय रोहिणी नक्षत्र का पवित्र संयोग बन रहा है। 

भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर मनाया जाने वाला कृष्ण जन्म पर्व इस बार गुरुवार,  25 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन पूरे भारतवर्ष में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रहेगी। ग्रहों के  विशेष संयोग के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनेगा।
 
बता दें कि 24 अगस्त, बुधवार की रात्रि 10.13 बजे से अष्टमी तिथि का आगमन हो रहा है।  इस वजह से तिथि काल मानने वाले बुधवार को भी जन्मोत्सव मना सकते हैं, लेकिन गुरुवार  को उदया काल की तिथि में व्रत जन्मोत्सव मनाना शास्त्रसम्मत रहेगा। अष्टमी तिथि 25  अगस्त को रात्रि 8.13 बजे तक रहेगी। इससे पूरे समय अष्टमी तिथि का प्रभाव रहेगा। 
 
इसके साथ ही मध्यरात्रि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के समय रोहिणी नक्षत्र का भी संयोग  रहेगा। इससे कृष्ण जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म के समय बनने वाले संयोगों के साथ  विशेष फलदायी रहेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरछठ (हलषष्ठी) व्रत कैसे करें, जानिए...