Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

16 जनवरी को मंगल करेगा धनु राशि में प्रवेश, 5 राशि वाले सतर्क रहें

हमें फॉलो करें 16 जनवरी को मंगल करेगा धनु राशि में प्रवेश, 5 राशि वाले सतर्क रहें
, शनिवार, 15 जनवरी 2022 (12:35 IST)
Be Careful With 6 Zodiac Signs Astrology: मंगल इन दिनों वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। 16 जनवरी 2022 की रात को मंगल करेंगे धनु राशि में प्रवेश। मतांतर से रविवार की रात 12:55 बजे से धनु में प्रवेश करेगा तब 17 जनवरी का दिन लग जाएगा। मंगल इस राशि में फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी 25 फरवरी दिन शुक्रवार को शाम 6 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। मतांतर से 26 जनवरी तक इसी राशि में गोचर करेगा। ज्योतिष के एक अन्य मान्यता के अनुसार मंगल ग्रह 16 जनवरी 2022 रविवार के दिन शाम 04 बजकर 51 मिनट पर धनु में गोचर करेगा। इस गोचर से 5 राशियों पर इसका विपरित प्रभाव पड़ेगा। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
1. वृषभ राशि जनवरी माह 2022 (Taurus zodiac sign January 2022) : मंगल आपकी राशि के आठवें भाव में प्रवेश करेगा। वृषभ राशि के लिए कुछ रुकावट आ सकती है। यदि आप कारोबारी हैं तो आपके लिए मंगल की रुकावट नजर आ रही है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके सहकर्मी आपका अहित कर सकते हैं। आपका ट्रांसफर हो सकता है। घटना और दुर्घटना से बचकर रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
 
2. कन्या राशि जनवरी माह 2022 (Virgo zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। यह गोचर थोड़ा कठिनाइयों वाला है। आपको माता-पिता का ध्यान रखना होगा। किसी से व्यवहार करते वक्त सावधानी रखें क्योंकि धोखा होने की संभावना है। हालांकि आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप शांत रहे और वाद विवाद से दूर रहें।
 
3. तुला राशि जनवरी माह 2022 (Libra zodiac sign January 2022) : मंगल आपकी राशि के तीरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान कोई भी कार्य करते वक्त आपको सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि आपका मनोबल ऊंचा रहेगा और आप सफल भी होंगे। भाई बहनों से संबंध बनाकर रखें और अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं। नौकरी और व्यापार में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे।
 
4. वृश्चिक राशि जनवरी माह 2022 (Scorpio zodiac sign Horoscope 2022) : मंगल आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। समझदारी से काम लेना होगा, अन्यथा आपकी किसी बात से रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। कारोबारी हैं तो यह गोचर उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो यह गोचर चुनौतीभरा है। ससुराल वालों से संबंध बनाकर रखें।
5. मकर राशि जनवरी माह 2022 (Capricorn zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापारी हैं तो इस माह व्यापार में घाटे की आशंका है। नौकरीपेशा हैं तो यह समय चुनौतीभरा होगा, कोई आपकी छवि खराब कर सकता है।
 
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घर की खिड़कियां होना चाहिए किस दिशा में, जानिए 5 वास्तु टिप्स