suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शनि के घर में मंगल का प्रवेश, जानिए 12 राशियों का फलादेश

Advertiesment
शनि के घर में मंगल का प्रवेश
मंगल अपनी उच्चता को त्याग कर शनि की कुंभ राशि में 11 दिसंबर 2016 को शाम 6 बजे प्रवेश करेगा। मंगल यहां केतु की युति में आ रहा है और 20 जनवरी 2017 तक रहेगा। 
मेष व वृश्चिक राशि वालों को अस समय थोड़ी सावधानी से चलना होगा। 
 
वृषभ राशि वालों के लिए बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। खर्च अधिक रहेगा। 
 
सिंह राशि वालों के लिए समय सुखद कहा जा सकता है। पराक्रम बढ़ेगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा व कामकाज में प्रगति आएगी। 
 
कन्या राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता भी मिलेगी। 
 
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का कुंभ राशि पर भ्रमण कुछ प्रतिकूल हो सकता है। 
 
मंगल जिस राशि में रहता है व जिन राशियों पर दृष्टि पड़ती है, वहीं विशेष प्रभाव देता है अन्य पर नहीं अत: बाकी राशियों पर मंगल का प्रभाव नहीं होगा। जिन्हें नुकसानप्रद हो, वे बजरंग बाण पढ़ें या लाल बंदरों को गुड़ खिलाएं। 
 
मंगल की शांति हेतु खड़े मसूर के 5 दाने स्नान के जल में डालकर नहाएं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोहे को सोना बनाने वाला चमत्कारिक पत्थर यहां मिलेगा?