Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश, 9 राशियां होंगी परेशान, 3 राशियां होंगी धनवान

Advertiesment
Mangal transit in Kumbh Rashi
6 नवंबर को मंगल करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश-
 
ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-गोचर की अहम भूमिका होती है। ग्रह का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश, गोचर कहलाता है। ग्रहों का यह गोचर जातक के जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है। इसी क्रम में 6 नवंबर 2018 को मंगल मकर से कुंभ राशि में गोचरवश प्रवेश करेंगे। 
 
मंगल को नवग्रहों में सेनापति की पदवी प्राप्त है। मंगल को भूमिपुत्र भी माना गया है। आइए जानते हैं मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश समस्त 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा- मेष, कन्या और धनु राशि के लिए यह लाभप्रद है तथा अन्य 9 राशियों के लिए इसका प्रभाव शुभ नहीं है। 
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार आय में वृद्धि होगी। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। बंधु-बांधवों से लाभ होगा। सम्पत्ति से लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। 
 
2. वृष- वृष राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। दुर्घटना की संभावना है। चोरी के कारण धन हानि होगी। साहस में कमी महसूस करेंगे।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस में कमी होगी। शल्य चिकित्सा के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। बंधु-बांधवों से कष्ट होगा। शत्रुओं के कारण कष्ट होगा। 
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार धन हानि होगी। प्रवास की संभावनाएं बनेंगी। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। शस्त्राघात व दुर्घटना की संभावना है। बंधु-बांधवों से विवाद होगा। 
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार स्त्री से कलह होगी। बंधु-बांधवों से कष्ट होगा। मानसिक व शारीरिक कष्ट होगा। पराक्रम में कमी होगी।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। धन वृद्धि होगी। कर्मक्षेत्र में लाभ होगा।
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार संतान को कष्ट होगा। धन हानि के योग हैं। शत्रुओं के कारण कष्ट होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण कष्ट होगा। 
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में हानि होगी। माता को कष्ट होगा। वाहन दुर्घटना की संभावना है। पारिवारिक सुख में कमी के कारण मानसिक अशांति होगी। ह्रदय संबंधी रोग के कारण कष्ट होगा। अपमान व जनविरोध होगा। 
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु पराभव होगा। राज्याधिकारियों से लाभ होगा। प्रशासनिक क्षेत्र से लाभ होगा।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस में कमी आएगी। धन नाश होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। राज्य की ओर से दंड प्राप्त होगा। चोरों से नुकसान की संभावना है। 
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार कार्य असफ़ल होंगे। दुर्घटना के कारण कष्ट होगा। अग्नि व रक्त विकार के कारण कष्ट होगा। शत्रुओं से कष्ट की प्राप्ति होगी। 
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार व्यय अधिक होगा। प्रवास के योग बनेंगे। नेत्रों में परेशानी के कारण कष्ट होगा। बंधु-बांधवों से विवाद होगा। स्त्री से कलह होगी। 
 
मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपाय-
 
1. प्रति मंगलवार को मंगल का दान करें।
(दान सामग्री-लाल वस्त्र, गुड़, मूंगा, लाल पुष्प, तांबा, रक्त चंदन, मसूर की दाल,)
2. 250 ग्राम बताशे मंगलवार को बहते जल में प्रवाहित करें।
3. मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें।
4. नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।
5. लाल वस्त्रों का प्रयोग ना करें।
6. लाल गाय को प्रतिदिन गुड़-रोटी खिलाएं।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क : [email protected]
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नरक चतुर्दशी के दिन नरकासुर से श्रीकृष्ण ने ऐसे बचाया था 16100 कन्याओं को




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya