Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Mars transit in Libra : मंगल ने बदला अपना घर, क्या होगा हम सब पर असर

हमें फॉलो करें Mars transit in Libra : मंगल ने बदला अपना घर, क्या होगा हम सब पर असर
, शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (05:44 IST)
मंगल ग्रह 22 अक्टूबर को प्रात: 1 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेगा, जहां वे 5 दिसंबर प्रात: 5.01 बजे तक तक रहेगा और इसके बाद वृश्‍चिक में गोचर करेगा। 17 अक्टूबर 2021 से सूर्य ही तुला राशि में गोचर कर रहा है। तुला में सूर्य और मंगल की यु‍ति बनेगी, जो 16 नवंबर तक रहेगी। मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आओ जानते हैं कि 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर।
 
 
1. मेष : आपके लिए यह समय मिश्रित फल देने वाला होगा। खासकर दांपत्य जीवन में समस्या खड़ी होगी क्योंकि मंगल आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। हालांकि यदि आपका विवाह नहीं हुआ है तो यह समय बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि सरकारी नौकरी है तो समस्या नहीं है। यात्रा के योग बनेगें। साझेदारी का व्यापार है तो अनुकूल स्थिति है। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
2. वृषभ : छठे भाव में गोचर के कारण प्रतिस्पर्धा में चुनौती, ऋण, बीमारी और झगड़े से बचना होगा। छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी। दांपत्य जीवन में भी सतर्क रहना होगा। कार्य स्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है। यात्रा के योग हैं लेकिन आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। यह समय चतुराई से आगे बढ़ने का है।
 
3. मिथुन : आपके पांचवे घर में मंगल के गोचर के कारण इसका असर संतान, शिक्षा, प्यार और मनोरंजप पर पड़ेगा। यदि आपने पूर्व में कड़ी मेहनत की होगी तो इसका लाभ मिलेगा। शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। विवाहित हैं तो सुखमय जीवन गुजरेगा और अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनेंगे। सरकारी नौकरी है तो सफल होंगे। आपको वाद-विवाद और झगड़े से बचना होगा और सेहत का ध्यान रखने के लिए भोजन पर नियंत्रण करना होगा। छात्रों के लिए अच्‍छा समय है इसका लाभ उठाएं।
 
4. कर्क : आपकी राशि में मंगल का गोचर चतुर्थ भाव में हो रहा है। यहां मंगल का होना अच्‍छा नहीं माना जाता  है, क्योंकि यह भाव सुख समृद्धि और माता का भाव है। हालांकि आप अपने दिमाग से सभी कुछ हेंडल कर लेंगे। यदि आपने कड़ी मेहनत की है तो यह समय आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो सफल होंगे और व्यापारी हैं तो लाभ होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेंगी। बस आपको और आपकी मां को सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा सब गड़बड़ हो जाएगी।
 
5. सिंह : मंगल आपकी राशि के तृतिय भाव में गोचर कर रहा है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपको आपके भाग्य का साथ मिलेगा। पराक्रम के इस भाव में मंगल का होना आपको हर क्षेत्र में विजयी दिलाएगा। आपको भाई बहनों से संबंध को और मजबूत करना होंगे। यात्रा के भी योग हैं। हालांकि छात्र हैं तो कड़ी मेहनत करना होगी। आपको अपनी जीवनसाधी की केयर करना होगी। लेखन या विपणन के क्षेत्र में हैं तो सफल होंगे।   
 
6. कन्या : मंगल आपकी राशि के द्वितीय भाव में गोचर करेगा। यह भाव संचित धन, कुटुंब, वाणी के लिए जाना जाता है। यहां मंगल का होना थोड़ा ठीक नहीं है। परिवार में वाद विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें और फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं।  
 
7. तुला : मंगल आपकी राशि के प्रथम भाव में गोचर करेगा। यह आपकी आत्मा, शरीर और आपके स्वभाव को इंगित करता है। आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा। आपके दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। हालांकि यदि आपमें बुरी आदते हैं तो नुकसान होगा। नौकरीपेशा के लिए अनुकूल स्थिति है और व्यापारियों के व्यवसाय में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए भी यह समय अच्‍छा साबित होगा।
 
8. वृश्चिक : मंगल आपके द्वादश भाव में गोचर करेगा। आपको अपनी सेहत और दांपत्य जीवन को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी, वाद-विवाद, मानसिक तनाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा हुआ तो अत्यधिक धन खर्च होगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आपको खुद को साबित करने का अवसर है या आपको नौकरी बदलना पड़ सकती है। कारोबारी हैं तो व्यापार में वृद्धि होगी।  
 
9. धनु : मंगल आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। आप नौकरीपेशा, व्यापारी या छात्र हैं सभी को कड़ी मेहनत से ही सफलता हासिल होगी। यह समय लापरवाही बरतने का नहीं है अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आप चिंता से ही घिरे रहेंगे तो दुर्घटना हो सकती है, जिसमें छोटी मोटी चोट लगने की संभावना है। बुराई के कोई कार्य न करें, जैसे सट्टेबाजी, शराब पीना आदि। परिवार के लोगों से बहस करने से बचें। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहेगी, परंतु आपको हर परिस्थिति को शांति से संभालना होगा। 
 
10. मकर : मंगल आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेगा। यहां मंगल बलशाली होता है। आप नौकरी या व्यवसाय में बहुत अच्छा कर पाने में सफल होंगे। आप कई मामलों को सुलझा लेंगे। छात्र हैं तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। सभी का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। निेवेश में लाभ मिलेगा।
 
11. कुंभ : मंगल आपकी राशि के नौवें घर में गोचर करेगा। यह धर्म और भाग्य का भाव है। नौकरी और व्यापार में उन्नती होगी। आपका झुकाव आध्याम की ओर रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने प्रयास में आप सपल होंगे। आपको जरूरत है अपने परिवार से संबंधों को मजबूत करने की। 
 
12. मीन : मंगल आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेगा। यदि आप ज्योतिष, आध्यात्म, शोध जैसे कार्य कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। हालांकि आपको अपनी गलती के कारण अचानकर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको घटना दुर्घटना से बचना चाहिए। जैसे वाहन सावधानी से चलाना होगा और वाद विवाद से बचना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mars Transit in Libra : 22 अक्टूबर को मंगल का तुला राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर होगा कैसा असर