Publish Date: Tue, 31 May 2022 (17:26 IST)
Updated Date: Tue, 31 May 2022 (17:40 IST)
Pashu and pakshi ke shubh ashubh sanket kya hai : शकुन अपशकुन शास्त्र, समुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में पशु या पक्षियों के दर्शन करने को शुभ और अशुभ श्रेणी में विभाजित किया गया है। कहते हैं कि घर से निकलते ही इनके दर्शन हो जाए तो यह शुभ या अशुभ होते हैं। इनसे भी संकटों के संकेत मिलते हैं। आओ जानते हैं कि किस पशु या पक्षी को देखना शुभ है या अशुभ।
पक्षियों और जानवरों का व्यवहार बदलने से क्या होता है?
शुभ :
1. चिड़िया के दर्शन शुभ है।
2. तोते का दर्शन शुभ माना गया है।
3. बकरी-बकरा शुभ माना गया है।
4. मुर्गा शुभ माना गया है।
5. हाथी दर्शन अति शुभ माना गया है।
6. सूअर भी शुभ माना गया है।
7. घोड़ा भी शुभ माना गया है। भूतादि घोड़े से दूर रहते हैं।
8. मधुमखी को अति शुभ माना गया है।
9. मोर का दर्शन शुभ है।
10. गाय या बैल का दर्शन शुभ है।
11. सफेद उल्लू का दर्शन शुभ।
12. नीलकंड का दिखाई देना शुभ।
13. धनेश का दिखाई देगा शुभ।
अशुभ :
1. कबूतर को अशुभ माना गया है।
2. बिल्ली को अशुभ माना गया है।
3. सांप के दर्शन दुखदाई है।
4. चमगादड़ को देखना दुख, धोका, जादूटोना आदि।
5. चील अशुभ है। चील जिस पेड़ पर आती है वो पेड़ सूख जाता है।
6. चूहा यदि बिना कारण के मकान को छोड़ दे तो मकान गिर जाता है।
7. भैंस या भैंसा का दर्शन अशुभ।
8. गिद्ध का दर्शन अशुभ।
9. बिच्छू का दिखाई देना अशुभ।
10. लाल चिटिंयों का दिखाई देना भी अशुभ।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। उपरोक्त में से कुछ जनश्रुति और मान्यताओं पर आधारित भी हैं। पाठक अपने स्व:विवेक का उपयोग करें।